Responsive Scrollable Menu

ind vs nz final pitch: क्यों अहमदाबाद की पिच होगी असली X-फैक्टर? दोनों टीमों की ताकत का होगा इम्तेहान

ind vs nz final pitch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब बेहद करीब है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबसे बड़ी चर्चा अहमदाबाद की पिच को लेकर है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि नरेंद्र  मोदी स्टेडियम की पिच इस मैच का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर साबित हो सकती।

सेमीफाइनल में बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद है कि फाइनल में भी रन बरस सकते हैं। लेकिन अहमदाबाद की पिच समीकरण आसान नहीं बनाती। खासकर स्पिन गेंदबाजों के लिए यह मैदान इस टूर्नामेंट में सबसे मुश्किल साबित हुआ है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और सूर्यकुमार यादव के सामने भी सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि वह इस पिच पर कितने ओवर स्पिन से करवाएं। इस वर्ल्ड कप में यहां स्पिनरों को बहुत कम मदद मिली है। ऐसे में उनकी रणनीति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

वरुण को क्या फाइनल में ड्रॉप किया जाएगा?
भारत की ओर से भी स्पिन को लेकर चर्चा तेज है। टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म पिछले कुछ मैचों में फीका पड़ा है। सुपर-8 चरण में उनकी गेंदबाजी उतनी असरदार नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तो उन्होंने चार ओवर में 64 रन दे दिए, जो उनके टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा।

दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी चक्रवर्ती महंगे साबित हुए थे। हालांकि उन्होंने चार विकेट लिए थे, लेकिन 50 से ज्यादा रन भी दे दिए थे। इसके बाद सुपर-8 के मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें जमकर निशाना बनाया था।

अहमदाबाद में स्पिन गेंदबाज मैच ओवर विकेट इकोनॉमी रेट
टी20 विश्व कप 2026 6 80 21 9.33
ओवरऑल इंटरनेशनल टी20 14 176 43 9.32

टी20 WC के 6 मैच में स्पिनर ने सिर्फ 80 ओवर डाले
अगर आंकड़ों की बात करें तो अहमदाबाद इस टूर्नामेंट का सबसे कम स्पिन-फ्रेंडली मैदान रहा है। यहां खेले गए 6 मैच में स्पिन गेंदबाजों ने सिर्फ 80 ओवर डाले, जो सभी आठ वेन्यू में सबसे कम है। इतना ही नहीं, स्पिन गेंदबाजों की इकॉनमी भी यहां 9.32 रही है, जो टूर्नामेंट के औसत से काफी ज्यादा है।

भारत-न्यूजीलैंड के स्पिनर (अहमदाबाद में) मैच ओवर विकेट औसत इकोनॉमी 
वरुण चक्रवर्ती 3 11 8 14.25 10.36
मिचेल सैंटनर 2 8 0 - 8.75
अक्षर पटेल 1 3 0 - 8
कुलदीप यादव 1 1 0 - 12
वॉशिंगटन सुंदर 9 25.3 4 55.25 8.66
ईश सोढ़ी 1 3 1 34 11.33
रचिन रवींद्र 1 1 1 9 9

अक्षऱ को अहमदाबाद के दो मैच में नहीं मौका मिला
भारत के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी इस मैदान पर दो मैचों में टीम से बाहर बैठना पड़ा था। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट भी यहां स्पिन की सीमाओं को समझ रहा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी और खुद सैंटनर भी इस मैदान पर ज्यादा असरदार नहीं रहे हैं। सैंटनर ने यहां खेले दो टी20 मैचों में अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है।

हालांकि न्यूजीलैंड के पास एक विकल्प कोल मैक्कॉनी भी हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में लगातार दो विकेट लेकर ध्यान खींचा था। लेकिन फ्लैट पिच पर उनका असर भी सीमित रह सकता है।

इस पिच पर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज अगर शुरुआत से आक्रामक खेलते हैं तो स्पिनरों को हावी होने का मौका नहीं मिलेगा।

कुल मिलाकर अहमदाबाद की यह फ्लैट और उछाल वाली पिच फाइनल को हाई-स्कोरिंग बना सकती है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी और जो टीम हालात के हिसाब से जल्दी रणनीति बदलेगी, वही ट्रॉफी के करीब पहुंच सकती है।

Continue reading on the app

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, बिहार वाले बोले- यही तो हमारी भाभी है

Ishan Kishan and Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया चर्चा में हैं. वह वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मैच देखती नजर आईं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अदिति को 'बिहार की भाभी' कह रहे हैं.

The post कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, बिहार वाले बोले- यही तो हमारी भाभी है appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत, अहमदाबाद में महामुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच आज, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमे पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ रही हैं। भारत मौजूदा चैंपियन है जबकि न्यूजीलैंड को पहले खिताबा की तलाश है।  ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा जबकि इस मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत- सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। 

न्यूजीलैंड- टिम साइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
Sun, 08 Mar 2026 16:33:39 +0530

  Videos
See all

Punjab Govt Scheme : पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का ऐलान ! | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:09:17+00:00

CM Yogi Viral Video: CM योगी की गोद में नन्हा मासूम, खूब किया दुलार #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:11:36+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | रात के अंधेरे में Tehran पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक | #iran #usa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:15:10+00:00

Women’s day नही, नारी दिवस.. देखें सुदर्शन नारी सम्मान समारोह LIVE | Dr. Suresh Chavhanke #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers