उत्तम नगर: निर्मम हत्या मामले में दिल्ली सरकार का कड़ा एक्शन, घर पर चला बुलडोजर
दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुई एक हत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. यहां पर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस से अब तक एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की जांच जारी है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल की बड़ी संख्या यहां पर मौजूद है. लोगों के यहां पर प्रवेश पर रोक लगाई गई है.
क्या है मामला
होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की पर पानी से भरा गुब्बारा फेंका गया था. इस पर अलग-अलग समुदाय के दो परिवार भिड़ गए थे. बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर आ रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर डाली. इस घटना के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया. बीते शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार पर में आग लगा डाली.
All England Open 2026: इतिहास रचने से एक जीत दूर लक्ष्य सेन, जानें कब और कहां पर देखें फाइनल मुकाबला
All England Open 2026: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से 8 मार्च को बर्मिंघम में होगा। जानें कब और कहां पर देखें ये लाइव एक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol
















