'डिलीवरी के वक्त लगा मैं मर गई', बच्चे होने के बाद महिलाओं की सोच पर भड़कीं सोनारिका भदौरिया
Sonarika Bhadoria on Societal Judgment: 'देवों के देव महादेव' में मां पार्वती बनकर लोगों का दिल जीतने वाली सोनारिका भदौरिया ने टीवी इंडस्ट्री में अपने इस किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके अलावा उन्होंने पृथ्वी वल्लभ, दास्तान ए मोहब्बत सलीम अनारकली जैसे कई शोज में काम किया. हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपना मदरहुड़ पीरियड एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने मां बनने की जर्नी और बेटी को लेकर लोगों की सोच पर हैरान करने वाली बातें शेयर की.
डिलीवरी को लेकर की बात
हाल ही में सोनारिका ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने डिलीवरी को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'पहला सवाल हर कोई यही पूछता है कि नॉर्मल डिलीवरी थी या सी-सेक्शन था. अगर आपकी वजाइनल डिलिवरी है तो आपसे बड़ी सुपरहीरो...क्या फर्क पड़ता है. यही बात है कि क्या फर्क पड़ता है. एक मां जिसका सी सेक्शन हुआ है, क्या उसने 9 महीने बच्चा पेट में नहीं रखा. क्या वो हॉर्मोनल चेंजेज से नहीं गुजरीं, जिससे महिलाएं गुजरती हैं.'
'डिलीवरी के वक्त लगा मैं मर गई'
सोनारिका भदौरिया ने आगे कहा- 'मेरे फाइनल पुश से ठीक पहले मुझे लगा कि मैं खत्म हो गई. कुछ सेकंड के लिए लगा कि मैं मर गई. और मेरे दिमाग में चल रहा था कि ओह मेरा बेबी अगर आता है बाहर, उसका ध्यान कौन रखेगा, क्या मैं हसबैंड को बाय भी कह पाऊंगी? क्या वो फिर से शादी कर लेगा. मैं मजाक नहीं कर रही, मुझे लगा जैसे मैं खत्म हूं. मेरे हसबैंड हरियाणा फरीदाबाद से हैं. वहां पर ऐसा होता है कि ये नॉर्मल डिलीवरी कर लेगी? नहीं नहीं..हो ही नहीं सकता. ये खाती-पीती क्या है, ये तो घासफूस पर रहती है.'
ये भी पढ़ें- 'दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग', शाहरुख के बर्थडे पर जगमगाया मन्नत, 'King' का पहला गाना रिलीज
लोगों की जजमैंट पर उठाए सवाल
एक्ट्रेस ने लोगों की जजमैंट पर सवाल उठाते हुए कहा- 'टचवुड वेदिका चबी है तो अब उन्होंने कहा कि वाह फूलने वाला दूध है मां का, वहां बहुत सारी महिलाएं थीं जो सिर्फ मेरी इस बात के लिए तारीफ कर रही थीं कि मेरे पास किस क्वॉलिटी का दूध है. ये पढ़े-लिखे लोग भी हैं, अनपढ़ भी हैं. मेरा कहना है पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, इतनी बेसिक चीज तो समझनी चाहिए. मैं हमेशा से ही हेवी चेस्ट वाली लड़की रही हूं और इसे लेकर मैं बहुत कॉन्शियस रहती हूं'
बेटी के चेस्ट को लेकर कही ये बात
बेटी के चेस्ट को लेकर सोनारिका ने हैरान करने वाली बात बताते हुए कहा- 'मैजिन, मेरी बेटी वेदिका जो अभी बहुत चुन्नू सी है. तो बच्चों की मालिश होता है. कैजुएली आंटीज वगैरह क्या बोलेंगी, थोड़ी सी बड़ी होगी न तो इसके चेस्ट पर सेंक कर देना ताकि उसकी चेस्ट ज्यादा बड़े न हों, फूले नहीं.' जब उनसे पूछा गया कि इसपर उन्होंने क्या जवाब दिया तो सोनारिका बोलीं- मैं कुछ बोली ही नहीं, मैंने अपनी बेटी ली और उठकर वहां से चली गई.'
मालिश वाली महिलाओं की बात की
सोनारिका ने आगे कहा- 'मालिश वाली घर आती है तो बोलेगी कि अच्छा ये उठाना है, क्या होता है ये. वो छोटा 10 महीने का बच्चा. कुछ नैनी आए थे, उन्होंने पूछा- अरे मैम, आप अपना दूध पिलाते हो? तो मैंने पूछा कि फिर किसका दूध पिलाऊंगी. तो कहती- नहीं, नहीं हमलोगों की दूसरी दीदी लोग है न वो फिगर खराब होगा इसलिए नहीं पिलाती.'
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आसिफ हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग, सलमान खान ने लगाई अरिश्फा की जमकर क्लास
MP में अवैध शराब लदे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला, देवाल में चेकिंग के दौरान तस्करों ने मचाया 'आतंक'
Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने की कोशिश एक पुलिस अधिकारी की जान पर भारी पड़ गई. शराब से भरे ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को चालक ने वाहन से कुचल दिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को रविवार देर रात इलाके में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ रात करीब डेढ़ बजे हरदा-नेमावर हाईवे पर वाहनों की जांच करने पहुंचे. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध आयशर वाहन को रुकवाया. थाना प्रभारी ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी.
Dewas, Madhya Pradesh: Khategaon Police Station in-charge Dilip Puri died after being run over by a truck during a police operation to intercept a vehicle allegedly carrying illicit liquor on the Harda-Nemawar highway late at night. Police said the truck driver allegedly… pic.twitter.com/gY0BRHz9n4
— IANS (@ians_india) November 2, 2026
पिछले पहिए से हुई मौत
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने दिलीप पुरी के साथ हाथापाई के बाद भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुरी गिर गए और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए. एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने उनकी मौत की पुष्टि की है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









