MP में अवैध शराब लदे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला, देवाल में चेकिंग के दौरान तस्करों ने मचाया 'आतंक'
Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने की कोशिश एक पुलिस अधिकारी की जान पर भारी पड़ गई. शराब से भरे ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को चालक ने वाहन से कुचल दिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को रविवार देर रात इलाके में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ रात करीब डेढ़ बजे हरदा-नेमावर हाईवे पर वाहनों की जांच करने पहुंचे. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध आयशर वाहन को रुकवाया. थाना प्रभारी ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी.
Dewas, Madhya Pradesh: Khategaon Police Station in-charge Dilip Puri died after being run over by a truck during a police operation to intercept a vehicle allegedly carrying illicit liquor on the Harda-Nemawar highway late at night. Police said the truck driver allegedly… pic.twitter.com/gY0BRHz9n4
— IANS (@ians_india) November 2, 2026
पिछले पहिए से हुई मौत
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने दिलीप पुरी के साथ हाथापाई के बाद भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुरी गिर गए और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए. एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने उनकी मौत की पुष्टि की है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
धमकी के बाद बढ़ाई गई अमिताभ बच्चन की सुरक्षा, 'बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन' से की फैंस से मुलाकात, ढाल बनकर खड़े दिखे अभिषेक
Amitabh Bachchan Security Increased: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर इन दिनों खास सतर्कता बरती जा रही है. हाल ही में बिग बी के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने और ग्रेनेड हमले की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर अटैक्स की धमकी समेत सामने आई अन्य धमकियों ने भी मुंबई में हलचल बढ़ा दी थी. ऐसे में बिग बी की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है. साथ ही इन दिनों अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ साए की तरह नजर आ रहे हैं.
दरअसल, अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले 'जलसा' के बाहर आने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं. इस दौरान वो अपनी खास ट्रॉली पर सवार होकर बंगले के गेट तक आते हैं और वहां मौजूद चाहने वालों का अभिवादन करते हैं. बिग बी की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं. एक्टर भी अपने इस पुराने सिलसिले को जारी रखे हुए हैं. हालांकि, धमकी मिलने के बाद अब उनके फैंस से मिलने के तरीके में सुरक्षा के लिहाज से बदलाव किया गया है.
ट्रॉली पर लगाया गया बुलेटप्रूफ शीशा
धमकी के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. इस रविवार जब बिग बी अपने फैंस से मिलने के लिए जलसा के बाहर पहुंचे, तो उनकी ट्रॉली को बुलेटप्रूफ शीशे से ढका गया था. सामने आए वीडियो में अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अपने चाहने वालों का अभिवादन करते नजर आए. इस तरह उन्होंने सुरक्षा के बीच भी अपने फैंस से मिलने का सिलसिला जारी रखा और उन्हें निराश नहीं किया. बताया जा रहा है कि पिछले रविवार तक बिग बी बिना इस तरह के बुलेटप्रूफ केबिन के फैंस से मिलने आए थे, लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त इंतजाम किए गए. जलसा के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित करते और आसपास नजर बनाए रखते दिखाई दिए.
पिता के साथ ढाल बनकर खड़े दिखे अभिषेक बच्चन
इस दौरान अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ मौजूद रहे. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन जहां बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर फैंस का अभिवादन कर रहे थे, वहीं अभिषेक आसपास के माहौल पर नजर रखे हुए थे. वो लगातार सतर्क दिखाई दिए. पिता की सुरक्षा को देखते हुए अभिषेक का इस तरह उनके साथ मौजूद रहना लोगों का ध्यान खींच रहा है. धमकी के बाद से अभिषेक कई मौकों पर अपने पिता के साथ नजर आए हैं. जलसा के बाहर भी अभिषेक सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते दिखाई देते हैं. बिग बी की सुरक्षा को लेकर परिवार की सतर्कता इस दौरान साफ नजर आई.
जलसा को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
दरअसल, हाल ही में मुंबई में कई जगहों पर धमाके की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं. एक ईमेल के जरिए मुंबई के मेयर कार्यालय को दोपहर 3:11 बजे और एक स्कूल को दोपहर 1:11 बजे धमाके की धमकी दी गई थी. इसी ईमेल में 31 अक्टूबर को बांद्रा स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर ग्रेनेड से हमला करने की धमकी भी दी गई थी.
इससे पहले टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर सामने आई धमकियों ने भी चिंता बढ़ाई थी. इन घटनाओं के मद्देनजर अमिताभ बच्चन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया. हालांकि, तमाम धमकियों के बावजूद अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से मिलने की परंपरा नहीं तोड़ी. इस बार वो पहले से ज्यादा सुरक्षा इंतजामों के बीच जलसा के बाहर पहुंचे.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग, सलमान खान ने लगाई अरिश्फा की जमकर क्लास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











