Responsive Scrollable Menu

कैसे स्टार्ट करें मेकअप? कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

कॉलेज में एडमिशन को लेकर काफी एक्साइटमेंट होती है, क्योंकि स्कूल के बाद एक नई दुनिया में कदम रखते हैं और एनवायरमेंट बिल्कुल अलग होता है. कॉलेज में सभी स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं. आपने भी कॉलेज में एडमिशन लिया है या लेना है तो जान लें कि कैसा मेकअप आपके लुक को सूट करेगा और इसे किस तरह कर सकती हैं.

Continue reading on the app

Farrhana Bhatt React On Trolling: खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद फरहाना ने तोड़ी चुप्पी, बोली - देश के खिलाफ कभी नहीं...

Farrhana Bhatt React On Trolling: ‘बिग बॉस सीजन 19’ की रनर अप और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर गहरा दुख जताया था। जिसके बाद से वो विवादों में घिर गई, इतना ही नहीं बल्कि उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब फरहाना ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

मैंने कभी देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा- फरहाना

फरहाना भट्ट ने कहा कि उन्होंने कभी भी भारत के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा, “लोगों को किसी को जज करने से पहले उसकी बात पूरी तरह सुननी चाहिए। जब तक मेरी सांस है, मैं अपने देश के खिलाफ कभी नहीं जाऊंगी।” फरहाना ने यह भी कहा कि अगर किसी के पास उनके देशविरोधी बयान का कोई सबूत है तो सामने लाकर दिखाए।

यह भी पढ़े - कॉन्ट्रोवर्सी से घिरा रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’, जानिए क्या है वजह!

खामेनेई को बताया था ‘याद रखने वाली शख्सियत’

farrhana bhatt

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब फरहाना भट्ट ने मीडिया बातचीत में अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि वे ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता और कई लोगों के लिए वे मसीहा की तरह थे। फरहाना के अनुसार, इस खबर से कई लोग सदमे में थे और वो खुद भी काफी भावुक हो गई थी। उन्होंने बताया था कि सेहरी के बाद वो पूरी रात सो नहीं पाई थी।

यह भी पढ़े - Bollywood Update: 'OMG 3' में नहीं दिखेंगी रानी मुखर्जी! कौन बनेगी अक्षय कुमार की फिल्म लीड हीरोइन? जानें खबर

भारत लोकतांत्रिक देश है - फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं और वो इसका सम्मान करती हैं।

यह भी पढ़े - कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक पर राम गोपाल वर्मा ने फिर किया कमेंट, विवादित बयान पर दी सफाई

रॉकी जायसवाल ने जताई थी नाराजगी

Rocky Jaiswal Statement

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। टीवी प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस हिना खान के पति रॉकी जयसवाल (Rocky Jaiswal) ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि किसी के लिए दुख मनाना निजी बात हो सकती है, लेकिन जब इसे सार्वजनिक किया जाता है तो लोग सवाल भी पूछते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विदेशी नेताओं के लिए दुख जताते हैं, लेकिन भारतीय सैनिकों या हमलों के पीड़ितों के लिए उतना दर्द नहीं दिखाते।

यह भी पढ़े - Salim Khan Health Update: अब कैसी है सलीम खान की सेहत? जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियां शुरू, रामलला का करेंगी दर्शन, मंदिर निर्माण करने वाले श्रमिकों से भी करेंगी मुलाकात

राम मंदिर ट्रस्ट अब फोकस बदल रहा है निर्माण से संचालन की ओर। अयोध्या में शनिवार को भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन यह साफ संकेत मिला कि आने वाले महीनों में श्रद्धालुओं की सुविधाएं, दर्शन प्रबंधन और रखरखाव सबसे बड़े एजेंडे में रहेंगे। बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र … Sat, 07 Mar 2026 17:29:34 GMT

  Videos
See all

पुतिन से बात करने के बाद ईरान का बड़ा फैसला #iranattack #israelattacksiran #shorts #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:10:46+00:00

Uttarakhand News: कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है, Amit Shah का उत्तराखंड में बड़ा हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:10:00+00:00

ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी [Iran’s president apologizes to neighbors] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:10:08+00:00

Halla Bol LIVE: Iran Israel में बमबारी, भारत में क्यों रोना-धोना जारी? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers