टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती का ‘मिस्ट्री स्पिन’ इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा, 5 मैचों में चटकाए हैं इतने विकेट
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलना है। टूर्नामेंट में विपक्षी स्पिन गेंदबाजों से परेशान रही भारतीय टीम की परेशानी अपने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वजह से बढ़ गई है। हालांकि वरुण का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है।
Congress Rajya Sabha List | कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी: अभिषेक सिंघवी फिर तेलंगाना से उम्मीदवार, 6 दिग्गजों के नामों का ऐलान
राज्यसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपने छह उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें तेलंगाना से मैदान में उतारा है। इस सूची में छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के लिए भी नामों की घोषणा की गई है।
इसे भी पढ़ें: Nepal General Election 2026 | नेपाल में महामुकाबला! Gen Z की 'क्रांति' के बाद आज मतदान जारी, क्या पुराने सूरमाओं का किला ढहा पाएंगे 'बालेन शाह'?
कांग्रेस की से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है।
इसे भी पढ़ें: 10 में से 15 स्टार... Donald Trump ने Iran के खिलाफ 'खूनी खेल' को रेटिंग दी, 1000 से ज़्यादा ईरानी मारे गए, जंग पांचवें दिन भी जारी
तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं। प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।
क्या कहते हैं समीकरण?
कांग्रेस की इस सूची से स्पष्ट है कि पार्टी राज्यसभा में अपनी 'फायरपावर' (बौद्धिक और कानूनी क्षमता) को बनाए रखना चाहती है। अभिषेक सिंघवी जैसे वरिष्ठ नेता का फिर से सदन में जाना कांग्रेस के लिए विधायी चर्चाओं और कानूनी मोर्चों पर मजबूती प्रदान करेगा। वहीं, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में स्थानीय नेतृत्व को मौका देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
prabhasakshi


















