Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ ODI सीरीज में क्या बदल जाएगा चैनल या सोनी पर ही देख पाएंगे मुकाबले? जानें किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का शुरुआत आज से सिर्फ एक दिन बनाद होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया में वो खिलाड़ी लौटने वाले हैं, जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम दर्ज हैं. ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. उससे पहले आप सभी फैंस के मन में सवाल होगा कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज का लाइव प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा और इस सीरीज की लाइव स्टीमिंग किसी ऐप पर होगी. तो आइए आज इसके बारे में जानते हैं. 

कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार को खेला जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 4 नवंबर को पहला वनडे मैच खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच होने वाला पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. शुभमन गिल की कप्तानी में पहला वनडे मैच टीम इंडिया ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलने वाली है. आइए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

किस चैनल पर होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का प्रसारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्टस 3 पर हिंदी में देखने के लिए मिलेगा. इसके अलावा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण होगा.

किस ऐप पर होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को खेले जाने वाला मैच भी सोनी लिव ऐप पर आप देख पाएंगे. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर भी देख पाएंगे.

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल 

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड -  श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : 'उन्हें अच्छा खेलने की जरूरत है...' दिग्गज ने साधा श्रेयस अय्यर पर निशाना, अभिषेक और संजू से तुलना कर बोली ये बड़ी बात

Continue reading on the app

'डिलीवरी के वक्त लगा मैं मर गई', बच्चे होने के बाद महिलाओं की सोच पर भड़कीं सोनारिका भदौरिया

Sonarika Bhadoria on Societal Judgment: 'देवों के देव महादेव' में मां पार्वती बनकर लोगों का दिल जीतने वाली सोनारिका भदौरिया ने टीवी इंडस्ट्री में अपने इस किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके अलावा उन्होंने पृथ्वी वल्लभ, दास्तान ए मोहब्बत सलीम अनारकली जैसे कई शोज में काम किया. हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपना मदरहुड़ पीरियड एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने मां बनने की जर्नी और बेटी को लेकर लोगों की सोच पर हैरान करने वाली बातें शेयर की.

डिलीवरी को लेकर की बात

हाल ही में सोनारिका ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने डिलीवरी को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'पहला सवाल हर कोई यही पूछता है कि नॉर्मल डिलीवरी थी या सी-सेक्शन था. अगर आपकी वजाइनल डिलिवरी है तो आपसे बड़ी सुपरहीरो...क्या फर्क पड़ता है. यही बात है कि क्या फर्क पड़ता है. एक मां जिसका सी सेक्शन हुआ है, क्या उसने 9 महीने बच्चा पेट में नहीं रखा. क्या वो हॉर्मोनल चेंजेज से नहीं गुजरीं, जिससे महिलाएं गुजरती हैं.'

'डिलीवरी के वक्त लगा मैं मर गई'

सोनारिका भदौरिया ने आगे कहा- 'मेरे फाइनल पुश से ठीक पहले मुझे लगा कि मैं खत्म हो गई. कुछ सेकंड के लिए लगा कि मैं मर गई. और मेरे दिमाग में चल रहा था कि ओह मेरा बेबी अगर आता है बाहर, उसका ध्यान कौन रखेगा, क्या मैं हसबैंड को बाय भी कह पाऊंगी? क्या वो फिर से शादी कर लेगा. मैं मजाक नहीं कर रही, मुझे लगा जैसे मैं खत्म हूं. मेरे हसबैंड हरियाणा फरीदाबाद से हैं. वहां पर ऐसा होता है कि ये नॉर्मल डिलीवरी कर लेगी? नहीं नहीं..हो ही नहीं सकता. ये खाती-पीती क्या है, ये तो घासफूस पर रहती है.'

ये भी पढ़ें- 'दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग', शाहरुख के बर्थडे पर जगमगाया मन्नत, 'King' का पहला गाना रिलीज

लोगों की जजमैंट पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस ने लोगों की जजमैंट पर सवाल उठाते हुए कहा- 'टचवुड वेदिका चबी है तो अब उन्होंने कहा कि वाह फूलने वाला दूध है मां का, वहां बहुत सारी महिलाएं थीं जो सिर्फ मेरी इस बात के लिए तारीफ कर रही थीं कि मेरे पास किस क्वॉलिटी का दूध है. ये पढ़े-लिखे लोग भी हैं, अनपढ़ भी हैं. मेरा कहना है पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, इतनी बेसिक चीज तो समझनी चाहिए. मैं हमेशा से ही हेवी चेस्ट वाली लड़की रही हूं और इसे लेकर मैं बहुत कॉन्शियस रहती हूं'

बेटी के चेस्ट को लेकर कही ये बात

बेटी के चेस्ट को लेकर सोनारिका ने हैरान करने वाली बात बताते हुए कहा- 'मैजिन, मेरी बेटी वेदिका जो अभी बहुत चुन्नू सी है. तो बच्चों की मालिश होता है. कैजुएली आंटीज वगैरह क्या बोलेंगी, थोड़ी सी बड़ी होगी न तो इसके चेस्ट पर सेंक कर देना ताकि उसकी चेस्ट ज्यादा बड़े न हों, फूले नहीं.' जब उनसे पूछा गया कि इसपर उन्होंने क्या जवाब दिया तो सोनारिका बोलीं- मैं कुछ बोली ही नहीं, मैंने अपनी बेटी ली और उठकर वहां से चली गई.'

मालिश वाली महिलाओं की बात की

 सोनारिका ने  आगे कहा- 'मालिश वाली घर आती है तो बोलेगी कि अच्छा ये उठाना है, क्या होता है ये. वो छोटा 10 महीने का बच्चा. कुछ नैनी आए थे, उन्होंने पूछा- अरे मैम, आप अपना दूध पिलाते हो? तो मैंने पूछा कि फिर किसका दूध पिलाऊंगी. तो कहती- नहीं, नहीं हमलोगों की दूसरी दीदी लोग है न वो फिगर खराब होगा इसलिए नहीं पिलाती.'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आसिफ हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग, सलमान खान ने लगाई अरिश्फा की जमकर क्लास

Continue reading on the app

  Sports

मेरी जिंदगी में डर नहीं... सीरीज कब्जाने के बाद दहाड़े गौतम गंभीर, खिलाड़ियों का जोश किया हाई

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की. मैच के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें किसी तरह की चुनौतियों से डर नहीं लगता है. डर जैसी चीज उनकी जिंदगी में मायने नहीं रखती है. Mon, 2 Nov 2026 09:22:14 +0530

  Videos
See all

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, 9 लोगों की दर्दनाक मौत | Palm Beach Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:09:51+00:00

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers