Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं फाइनल खेलेंगे:इकोनॉमी, रन-रेट में दोनों बराबर; पावरप्ले में कीवी, मिडिल ओवर्स में इंडिया आगे

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। दोनों ही टीमें अहमदाबाद में 1-1 मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी हैं, अब इसी मैदान पर टाइटल की दावेदारी पेश करेंगी। भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बन चुका है, वहीं कीवी टीम 2021 के बाद अब फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन… भारत को इकलौती हार सुपर-8 स्टेज में मिली मेजबान भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से की। पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ आसान मुकाबले जीते। सुपर-8 स्टेज में होम टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद में हुआ। पावरप्ले में विकेट गिरने के बावजूद प्रोटियाज टीम ने 187 रन बना दिए। भारत 111 ही बना सका। इस हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर कमबैक किया। टीम ने फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने 253 रन बना दिए, लेकिन ये स्कोर भी जीत के लिए काफी नहीं लग रहा था। इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल ने शतक लगाया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि, भारत ने 7 रन के करीबी अंतर से हाई-स्कोरिंग मैच जीता और फाइनल में एंट्री कर ली। हर स्टेज में 1-1 मैच हारा न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट शुरू किया। टीम ने फिर UAE को 10 विकेट से हरा दिया। चेन्नई में दोनों मैच खेलने के बाद टीम अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ने चली गई। जहां प्रोटियाज टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। न्यूजीलैंड ने फिर चेन्नई में कनाडा को हराया और सुपर-8 में एंट्री कर ली। सेकेंड राउंड में न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ पहला ही मैच बारिश के कारण बेनतीजा हो गया। टीम फिर कोलंबो में होम टीम श्रीलंका के खिलाफ स्ट्रगल कर रही थी। पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में खराब प्रदर्शन के बाद डेथ ओवर्स में 70 रन बनाकर टीम ने 168 रन बना दिए। श्रीलंका 107 रन ही बना सका। होम टीम को हराने के बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच हार गई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम श्रीलंका पर डिपेंड हो गई। श्रीलंका ने अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को 7 रन से हराया और बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया। सेमीफाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका के 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। स्ट्राइक रेट में आगे न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने दोनों मेजबान देशों में अपने मैच खेले। भारत के मुकाबले श्रीलंका में रन बनाना मुश्किल होता है, इसके बावजूद कीवी टीम ने भारत से बेहतर रन रेट और स्ट्राइक रेट से स्कोर किया। कीवी टीम का बैटिंग औसत भी भारत के 27.31 के मुकाबले 41.68 रहा। न्यूजीलैंड के 2 ही बैटर्स खाता नहीं खोल सके, जबकि भारत के बैटर्स 11 बार टूर्नामेंट में खाता नहीं खोल पाए। टीम इंडिया ने बाउंड्री लगाने में जरूर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने 88 छक्के और 128 चौके लगाए। कीवी टीम 57 सिक्स और 109 चौके ही लगा पाई। भारत ने टूर्नामेंट में 3 बार 200 प्लस का स्कोर भी बनाया, जबकि कीवी टीम का बेस्ट स्कोर 183 रन ही है। हालांकि, ये स्कोर भी रन चेज में आया था। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स भारत से बेहतर न्यूजीलैंड ने 7 पारियां खेलीं, इनमें टीम को 41 विकेट मिले। 18 स्पिनर्स और बाकी पेसर्स ने लिए। दूसरी ओर टीम इंडिया ने 8 पारियों में 59 विकेट लिए। 23 स्पिनर्स और बाकी पेसर्स को मिले। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने 7.5 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, जबकि भारत के स्पिनर्स ने 8.3 की इकोनॉमी से रन लुटाए। ओवरऑल इकोनॉमी में भी न्यूजीलैंड ने भारत से बेहतर परफॉर्म किया। मिडिल ओवर्स में स्ट्रॉन्ग है टीम इंडिया अलग-अलग फेज में बैटिंग देखें तो टीम इंडिया ने पावरप्ले में औसतन 58 रन बनाने में 2 विकेट गंवाए हैं। हालांकि, टीम 2 बार 80 प्लस भी बना चुकी है, लेकिन ये स्कोर नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ रहे। 7 से 16 ओवर के बीच भारत जरूर स्ट्रॉन्ग रहा, टीम ने औसतन 93 रन बनाने में 3 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 123 रन टीम का बेस्ट स्कोर रहा। डेथ ओवर्स में टीम इंडिया कमजोर रही। आखिर के 4 ओवर्स में औसत स्कोर 44 रन ही रहा। टीम 3 बार ही 60 प्लस रन बना सकी और एक बार भी 70 का स्कोर पार नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड पावरप्ले में बहुत स्ट्रॉन्ग न्यूजीलैंड को फिन एलन और टिम साइफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। टारगेट का पीछा करते हुए अक्सर दोनों प्लेयर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और मिडिल ओवर्स में ही मैच खत्म कर दिया। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने औसतन 62 रन बनाने में 1 विकेट गंवाया। 84 रन टीम का बेस्ट स्कोर रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया। मिडिल ओवर्स में न्यूजीलैंड ने विकेट जरूर औसतन 2 ही गंवाए, लेकिन टीम का औसत स्कोर भी 89 तक ही पहुंच सका। हालांकि, टीम कनाडा के खिलाफ इस फेज में 116 रन बना चुकी है। डेथ ओवर्स में न्यूजीलैंड की हालत भारत से भी कमजोर है, टीम का औसत स्कोर 39 रन ही रहा। हालांकि, टीम को 4 बार ही आखिरी 4 ओवर में बैटिंग का मिला, ज्यादातर मौकों पर मैच 16वें ओवर से पहले ही खत्म हो गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में सैमसन भारत के लिए ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन टॉप-3 स्कोरर रहे। ईशान और सूर्या ने 8-8 मैच खेले, लेकिन संजू ने 4 ही मैचों में 2 फिफ्टी लगाकर 232 रन बना दिए। उन्हें ICC ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में भी रखा है। क्योंकि सैमसन भारत के दोनों नॉकआउट मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अगर वे फाइनल में भी मैच जिताऊ पारी खेलते हैं तो इस अवॉर्ड को जीत सकते हैं। वरुण को 13 विकेट, बुमराह की इकोनॉमी कमाल गेंदबाजी में भारत के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। एक और विकेट लेते ही वे टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन जाएंगे। वरुण ने ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन बाद के 4 मुकाबलों में वे 4 विकेट ही ले सके। उनकी इकोनॉमी भी बेहद खराब रही। सेमीफाइनल में तो वरुण ने 4 ही ओवर में 64 रन खर्च कर दिए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने जरूर अपनी इकोनॉमिकल बॉलिंग से टीम को संभाले रखा। बुमराह ने महज 6.62 की इकोनॉमी से 10 विकेट झटक लिए। वहीं हार्दिक ने 9 से कम की इकोनॉमी से 8 विकेट अपने नाम किए। एलन-साइफर्ट में टॉप स्कोरर बनने की जंग न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर फिन एलन और टिम साइफर्ट टूर्नामेंट में छाए रहे। एलन ने सेमीफाइनल में 33 गेंद पर सेंचुरी लगाई, वे 289 रन बनाकर टूर्नामेंट के तीसरे टॉप स्कोरर हैं। 95 रन बनाकर वे टॉप स्कोरर भी बन सकते हैं। दूसरी ओर साइफर्ट 3 फिफ्टी लगाकर 274 रन बना चुके हैं। रचिन की इकोनॉमी बुमराह के बराबर ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने बैटिंग से ज्यादा काम स्पिन गेंदबाजी में किया है। उन्होंने 8 मैचों में महज 6.88 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट झटक लिए। सेमीफाइनल में 2 अहम विकेट लेने वाले मैट हेनरी के नाम भी 9 विकेट हैं। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी दोनों बॉलर्स का बखूबी साथ दिया है। भारत की स्ट्रेंथ और वीकनेस न्यूजीलैंड की स्ट्रेंथ और वीकनेस

Continue reading on the app

भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा:कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। ICC टूर्नामेंट्स (वनडे वर्ल्ड कप + चैंपियंस ट्रॉफी + टी-20 वर्ल्ड कप + वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने 14 फाइनल में से 10 ट्रॉफियां जीती हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश के कारण दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था। इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। टीम इंडिया ने अपना पिछला खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और खिताब अपने नाम करने उतरेगी। इस स्टोरी में 1983 से अब तक भारत के सभी ICC फाइनल और उनसे जुड़ी कहानियां पढ़िए… उससे पहले सभी फाइनल में भारत का प्रदर्शन देखिए… 1983- भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता। भारत 54.4 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हुआ, जिसमें कृष्णमाचारी श्रीकांत (38), मोहिंदर अमरनाथ (26) और संदीप पाटिल (27) ने अहम पारियां खेलीं। जवाब में बलविंदर संधू ने गॉर्डन ग्रीनिज को इनस्विंगर पर बोल्ड किया और मदन लाल ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में ला दिया। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब कपिल देव ने विवियन रिचर्ड्स का शानदार कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज 140 रन पर ऑलआउट हो गई। अमरनाथ ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। कपिल देव का ट्रॉफी उठाना भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत बना। 2000- गांगुली के शतक, केर्न्स ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया 15 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में ICC नॉकआउट (चैंपियंस ट्रॉफी) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। भारत ने गांगुली (117) और सचिन (69) की 141 रन की साझेदारी की मदद से 264/6 बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 132/5 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन क्रिस केर्न्स ने 113 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर क्रिस हैरिस (46) के साथ साझेदारी की और टीम को 49.4 ओवर में 265/6 तक पहुंचाकर 4 विकेट से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड का यह पहला ICC खिताब था। 2002- बारिश ने रोका फाइनल, भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता कोलंबो में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में लगातार बारिश के कारण मैच दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पहले दिन श्रीलंका ने 244/5 बनाए, जयसूर्या (74) और संगकारा (54) ने रन बनाए, जबकि हरभजन ने 3 विकेट लिए। भारत 2 ओवर में 14/0 तक पहुंचा ही था कि बारिश हो गई। रिजर्व डे पर श्रीलंका ने 222/7 बनाए, जयवर्धने (77) और अर्नोल्ड (56*) ने रन बनाए। भारत 8.4 ओवर में 38/1 था, तभी फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। 2003- पोंटिंग की पारी, भारत का सपना टूटा जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया। एडम गिलक्रिस्ट (57) और मैथ्यू हेडन (37) ने 105 रन की शुरुआत दी, फिर रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों में नाबाद 140 और डेमियन मार्टिन ने 88 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 359/2 रन बनाए। भारत की ओर से सहवाग ने 82 और द्रविड़ ने 47 रन बनाए, लेकिन टीम 234 पर ऑलआउट हो गई। ग्लेन मैक्ग्रा ने 3 विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट में 673 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2007- पहले टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में भारत की ऐतिहासिक जीत जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया। भारत ने गौतम गंभीर (75) और रोहित शर्मा (30*) की मदद से 157/5 बनाए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। कप्तान धोनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद दी। मिस्बाह ने छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश में श्रीसंथ को कैच दे बैठे। पाकिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हुआ। इरफान पठान (3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने। 2011- धोनी का सिक्स और 28 साल का इंतजार खत्म मुंबई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने (103*) की मदद से 274/6 बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन गौतम गंभीर (97) और विराट कोहली (35) ने साझेदारी की। इसके बाद धोनी (91*) ने युवराज (21*) के साथ मैच खत्म किया और नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। 2013- बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत बर्मिंघम में बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 20-20 ओवर का हुआ। भारत ने 129/7 बनाए, कोहली (43) और जडेजा (33*) ने अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की पारी में ओएन मॉर्गन (33) और रवि बोपारा (30) ने टीम को करीब पहुंचाया, लेकिन ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में अश्विन ने इंग्लैंड को 124/8 पर रोक दिया। 2014- कोहली की फिफ्टी, संगकारा ने छीनी ट्रॉफी बांग्लादेश के ढाका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को श्रीलंका से 6 विकेट से हार मिली। भारत ने कोहली (77) रन की पारी से 130/4 बनाए। जवाब में कुमार संगकारा ने 52* रन बनाकर टीम को 17.5 ओवर में 134/4 तक पहुंचा दिया। कोहली 319 रन के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2017- पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया ओवल में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने 338/4 बनाए। फखर जमान ने 114, अजहर (59) और बाबर (46) ने योगदान दिया। जवाब में मोहम्मद आमिर ने रोहित, धवन और कोहली को आउट कर भारत को झटका दिया। हार्दिक पंड्या (76) ने संघर्ष किया, लेकिन भारत 158 रन पर ऑलआउट हो गया। 2021- न्यूजीलैंड ने पहला WTC जीता इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। भारत 217 और 170 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए और 139 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विलियमसन (52*) और टेलर (47*) ने नाबाद साझेदारी की। काइल जैमीसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 2023- हेड की पारी से भारत लगातार दूसरा WTC हारा द ओवल में खेले गए WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। पहली पारी में ट्रैविस हेड ने 163 रन बनाए और टीम 469 तक पहुंची। भारत 296 और 234 रन ही बना सका। 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली (49) और रहाणे (46) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम हार गई। 2023- अहमदाबाद का हार्टब्रेक, ऑस्ट्रेलिया ने हराया वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत 240 रन पर ऑलआउट हो गया। विराट कोहली (54) और राहुल (66) ने रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड (137) और लाबुशेन (58*) की साझेदारी से 6 विकेट से जीत हासिल कर छठा खिताब जीता। 19 नवंबर का वो दिन आज भी भारतीय फैंस को याद है। 2024- भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। इसी के साथ भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली (76), अक्षर पटेल (47) और दुबे (27) की मदद से 176/7 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने तेजी से 52 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाया। लेकिन बुमराह और हार्दिक की गेंदबाजी से टीम 169/8 तक ही पहुंच सकी। 2025- रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियन दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 251/7 बनाए, जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा (76), अय्यर (48) और गिल (31) रन का योगदान दिया। अंत में राहुल (34*) और जडेजा (9*) ने टीम को 49वें ओवर में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 10 ट्रॉफी जीती ICC टूर्नामेंट्स में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। टीम ने अब तक 10 ICC ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 6 वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2021), 2 चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल हैं। इसके बाद भारत 7 खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002 साझा, 2013, 2025) जीती हैं। वेस्टइंडीज ने कुल 5 ट्रॉफी जीती हैं, 2 वनडे वर्ल्ड कप (1975, 1979), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2012, 2016) और 1 चैंपियंस ट्रॉफी (2004)। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के नाम 3-3 ICC खिताब हैं। पाकिस्तान ने 1992 वनडे वर्ल्ड कप, 2009 टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि श्रीलंका ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप, 2014 टी-20 वर्ल्ड कप और 2002 चैंपियंस ट्रॉफी (संयुक्त) अपने नाम की। इंग्लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2010 व 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीते। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 2 ट्रॉफी (2000 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) जीती हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के नाम भी 2 खिताब (1998 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एक ऐसा अंपायर जो टीम इंडिया के लिए मनहूस, जब भी मैदान पर आया भारत के हाथ से छिन गया मैच

Richard Kettleborough Unlucky Umpire : इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड कैटलब्रा भारतीय टीम के लिए अब तक नॉकआउट मुकाबले में अनलकी रहे हैं. आईसीसी ने उनको फाइनल के लिए नहीं चुना है. फील्ड अंपायरिंग के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को चुना गया है. अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपयार होंगे, फोर्थ अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को चुना गया है. Sat, 7 Mar 2026 11:39:14 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Rajya Sabha: दिल्ली में सीएम नीतीश... पटना में हो गई बड़ी बैठक | Breaking | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:45:01+00:00

Iran Israel War Update: ईरान के राष्ट्रपति ने रूस से बात की |Russia |Trump | Iran America War |China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:31+00:00

Election Commission Press Conference Live: SIR पर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस Live | Bihar Election 2025 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:36:13+00:00

Donald Trump का दावा, ''US ने ईरान की सेना-नौसेना खत्म की'' | #iranusconflict #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers