Responsive Scrollable Menu

भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा:कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। ICC टूर्नामेंट्स (वनडे वर्ल्ड कप + चैंपियंस ट्रॉफी + टी-20 वर्ल्ड कप + वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने 14 फाइनल में से 10 ट्रॉफियां जीती हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश के कारण दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था। इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। टीम इंडिया ने अपना पिछला खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और खिताब अपने नाम करने उतरेगी। इस स्टोरी में 1983 से अब तक भारत के सभी ICC फाइनल और उनसे जुड़ी कहानियां पढ़िए… उससे पहले सभी फाइनल में भारत का प्रदर्शन देखिए… 1983- भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता। भारत 54.4 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हुआ, जिसमें कृष्णमाचारी श्रीकांत (38), मोहिंदर अमरनाथ (26) और संदीप पाटिल (27) ने अहम पारियां खेलीं। जवाब में बलविंदर संधू ने गॉर्डन ग्रीनिज को इनस्विंगर पर बोल्ड किया और मदन लाल ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में ला दिया। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब कपिल देव ने विवियन रिचर्ड्स का शानदार कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज 140 रन पर ऑलआउट हो गई। अमरनाथ ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। कपिल देव का ट्रॉफी उठाना भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत बना। 2000- गांगुली के शतक, केर्न्स ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया 15 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में ICC नॉकआउट (चैंपियंस ट्रॉफी) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। भारत ने गांगुली (117) और सचिन (69) की 141 रन की साझेदारी की मदद से 264/6 बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 132/5 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन क्रिस केर्न्स ने 113 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर क्रिस हैरिस (46) के साथ साझेदारी की और टीम को 49.4 ओवर में 265/6 तक पहुंचाकर 4 विकेट से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड का यह पहला ICC खिताब था। 2002- बारिश ने रोका फाइनल, भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता कोलंबो में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में लगातार बारिश के कारण मैच दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पहले दिन श्रीलंका ने 244/5 बनाए, जयसूर्या (74) और संगकारा (54) ने रन बनाए, जबकि हरभजन ने 3 विकेट लिए। भारत 2 ओवर में 14/0 तक पहुंचा ही था कि बारिश हो गई। रिजर्व डे पर श्रीलंका ने 222/7 बनाए, जयवर्धने (77) और अर्नोल्ड (56*) ने रन बनाए। भारत 8.4 ओवर में 38/1 था, तभी फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। 2003- पोंटिंग की पारी, भारत का सपना टूटा जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया। एडम गिलक्रिस्ट (57) और मैथ्यू हेडन (37) ने 105 रन की शुरुआत दी, फिर रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों में नाबाद 140 और डेमियन मार्टिन ने 88 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 359/2 रन बनाए। भारत की ओर से सहवाग ने 82 और द्रविड़ ने 47 रन बनाए, लेकिन टीम 234 पर ऑलआउट हो गई। ग्लेन मैक्ग्रा ने 3 विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट में 673 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2007- पहले टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में भारत की ऐतिहासिक जीत जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया। भारत ने गौतम गंभीर (75) और रोहित शर्मा (30*) की मदद से 157/5 बनाए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। कप्तान धोनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद दी। मिस्बाह ने छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश में श्रीसंथ को कैच दे बैठे। पाकिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हुआ। इरफान पठान (3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने। 2011- धोनी का सिक्स और 28 साल का इंतजार खत्म मुंबई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने (103*) की मदद से 274/6 बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन गौतम गंभीर (97) और विराट कोहली (35) ने साझेदारी की। इसके बाद धोनी (91*) ने युवराज (21*) के साथ मैच खत्म किया और नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। 2013- बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत बर्मिंघम में बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 20-20 ओवर का हुआ। भारत ने 129/7 बनाए, कोहली (43) और जडेजा (33*) ने अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की पारी में ओएन मॉर्गन (33) और रवि बोपारा (30) ने टीम को करीब पहुंचाया, लेकिन ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में अश्विन ने इंग्लैंड को 124/8 पर रोक दिया। 2014- कोहली की फिफ्टी, संगकारा ने छीनी ट्रॉफी बांग्लादेश के ढाका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को श्रीलंका से 6 विकेट से हार मिली। भारत ने कोहली (77) रन की पारी से 130/4 बनाए। जवाब में कुमार संगकारा ने 52* रन बनाकर टीम को 17.5 ओवर में 134/4 तक पहुंचा दिया। कोहली 319 रन के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2017- पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया ओवल में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने 338/4 बनाए। फखर जमान ने 114, अजहर (59) और बाबर (46) ने योगदान दिया। जवाब में मोहम्मद आमिर ने रोहित, धवन और कोहली को आउट कर भारत को झटका दिया। हार्दिक पंड्या (76) ने संघर्ष किया, लेकिन भारत 158 रन पर ऑलआउट हो गया। 2021- न्यूजीलैंड ने पहला WTC जीता इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। भारत 217 और 170 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए और 139 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विलियमसन (52*) और टेलर (47*) ने नाबाद साझेदारी की। काइल जैमीसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 2023- हेड की पारी से भारत लगातार दूसरा WTC हारा द ओवल में खेले गए WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। पहली पारी में ट्रैविस हेड ने 163 रन बनाए और टीम 469 तक पहुंची। भारत 296 और 234 रन ही बना सका। 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली (49) और रहाणे (46) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम हार गई। 2023- अहमदाबाद का हार्टब्रेक, ऑस्ट्रेलिया ने हराया वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत 240 रन पर ऑलआउट हो गया। विराट कोहली (54) और राहुल (66) ने रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड (137) और लाबुशेन (58*) की साझेदारी से 6 विकेट से जीत हासिल कर छठा खिताब जीता। 19 नवंबर का वो दिन आज भी भारतीय फैंस को याद है। 2024- भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। इसी के साथ भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली (76), अक्षर पटेल (47) और दुबे (27) की मदद से 176/7 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने तेजी से 52 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाया। लेकिन बुमराह और हार्दिक की गेंदबाजी से टीम 169/8 तक ही पहुंच सकी। 2025- रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियन दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 251/7 बनाए, जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा (76), अय्यर (48) और गिल (31) रन का योगदान दिया। अंत में राहुल (34*) और जडेजा (9*) ने टीम को 49वें ओवर में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 10 ट्रॉफी जीती ICC टूर्नामेंट्स में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। टीम ने अब तक 10 ICC ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 6 वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2021), 2 चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल हैं। इसके बाद भारत 7 खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002 साझा, 2013, 2025) जीती हैं। वेस्टइंडीज ने कुल 5 ट्रॉफी जीती हैं, 2 वनडे वर्ल्ड कप (1975, 1979), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2012, 2016) और 1 चैंपियंस ट्रॉफी (2004)। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के नाम 3-3 ICC खिताब हैं। पाकिस्तान ने 1992 वनडे वर्ल्ड कप, 2009 टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि श्रीलंका ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप, 2014 टी-20 वर्ल्ड कप और 2002 चैंपियंस ट्रॉफी (संयुक्त) अपने नाम की। इंग्लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2010 व 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीते। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 2 ट्रॉफी (2000 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) जीती हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के नाम भी 2 खिताब (1998 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) हैं।

Continue reading on the app

एपस्टीन फाइल- ट्रम्प पर नाबालिग के यौन-शोषण का आरोप:नए दस्तावेज में खुलासा, पहले अधिकारियों ने डुप्लीकेट बताकर रोक दिया था

अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए इंटरव्यू में महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से कराई थी। ट्रम्प ने उनका यौन शोषण किया। उस वक्त वह नाबालिग थीं। ये पेज पहले जारी नहीं किए गए थे। एफबीआई ने महिला के दावों से जुड़े 4 इंटरव्यू किए थे। पर शुरुआती रिलीज में सिर्फ एक इंटरव्यू का सार दिखा, जिसमें महिला ने एपस्टीन के खिलाफ आरोप बताए थे। बाकी तीन इंटरव्यू गायब होने पर सवाल उठ रहे थे। अधिकारियों ने अब कहा कि इन्हें गलती से ‘डुप्लीकेट’ मान लिया गया था, इसलिए रोक दिया गया। हालांकि, बाद की समीक्षा में यह बात गलत निकली। ट्रम्प की फाइल दबाने का आरोप अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि ट्रंप सरकार एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट को कैसे हैंडल कर रही है। डेमोक्रेट्स का आरोप है कि ट्रम्प प्रशासन ने एपस्टीन जांच से जुड़ी ऐसी जानकारियां दबाईं, जो ट्रम्प को नुकसान पहुंचा सकती थीं। हाउस की एक कमेटी ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को नोटिस जारी करने के पक्ष में वोट किया। उन्हें कोर्ट में जवाब देना होगा। एपस्टीन और ट्रम्म ने उसका यौन-शोषण किया: महिला ट्रम्प पर आरोप लगाने वाली महिला के 2019 में FBI ने कई इंटरव्यू लिए थे। गुरुवार को जो डॉक्यूमेंट जारी हुए हैं, उनमें इन्हीं इंटरव्यू के डिटेल्स शामिल हैं। माडिया रिपोर्ट के अनुसार इस इंटरव्यू में उस महिला ने आरोप लगाया कि जब उसकी उम्र 13 से 15 साल के बीच थी, तब एपस्टीन और ट्रम्म ने उसका यौन-शोषण किया था। एक इंटरव्यू में महिला ने कहा कि एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यूजर्सी ले गया था और वहीं ट्रंप से मिलवाया था। महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब ट्रम्प उस पर सेक्स करने के लिए दबाव डाल रहे थे, तब उसने उन्हें काट भी लिया था। महिला का यह भी दावा है कि पिछले कई सालों में उसे और उसके करीबी लोगों को चुप रहने के लिए कई धमकी भरे फोन कॉल भी आए थे। महिला का मानना है कि ये कॉल एपस्टीन से जुड़े लोगों की तरफ से हो सकते थे। एपस्टीन फाइल्स में 38 हजार बार ट्रम्प का नाम एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प का नाम 38 हजार से अधिक बार दर्ज है। रिकॉर्ड में 1990 के दशक में एपस्टीन के निजी विमान से 7-8 यात्राओं का जिक्र है। ट्रम्प के मार-ए-लागो क्लब की गेस्ट लिस्ट में भी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि यौन शोषण का नेटवर्क अमेरिका तक सीमित नहीं था। एपस्टीन ने संगठित ट्रैफिकिंग नेटवर्क बनाया। अब तक 15 देशों के रईसों, नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम सामने आए हैं। ट्रंप ने आरोपों को बताया है झूठा ट्रंप ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है. पहले न्याय विभाग ने भी कहा था कि जारी किए गए कुछ डॉक्यूमेंट में ट्रंप के खिलाफ “झूठे और सनसनीखेज दावे” हैं. वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने एपस्टीन जांच से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियों को छिपाने की कोशिश की, जो ट्रंप के लिए नुकसानदेह हो सकती थीं। अब तारीखों में पूरा मामला 14 साल की लड़की ने की थी पहली शिकायत 2005: फ्लोरिडा की 30 लड़कियों ने दिया बयान फ्लोरिडा में 14 साल की लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि एपस्टीन ने मसाज के बहाने यौन शोषण किया। जांच में 30 नाबालिग लड़कियों के बयान मिले। 2006-08: राहत देने वाले एकोस्टा बाद में मंत्री यूएस अटॉर्नी ऑफिस ने एपस्टीन को फेडरल ट्रायल से बचाने वाली ‘प्ली डील’ दी। उसे 13 माह की हल्की सजा और दिन में बाहर काम की अनुमति मिली। इस डील को मंजूरी देने वाले अभियोजक एलेक्स एकोस्टा बाद में 2017 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल में श्रम मंत्री बने। 2009-15: जेल से बाहर निकला, नेटवर्क सक्रिय डील के बाद एपस्टीन सक्रिय रहा। ‘लॉलीटा एक्सप्रेस’, निजी द्वीप से जुड़ी गतिविधियों के सबूत एजेंसियों के पास बढ़ते गए, लेकिन कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई। 2017-18: #मीटू आंदोलन से फिर खुला केस #मीटू आंदोलन के बाद पीड़ितों की गवाही और जांच से एपस्टीन के प्रभावशाली संपर्क उजागर हुए। 2019: फेडरल गिरफ्तारी और जेल में संदिग्ध मौत न्यूयॉर्क में सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तारी हुई। एक माह बाद मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल जेल में संदिग्ध हालात में मौत, आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया। 2020-26: अब कोर्ट के आदेश से फाइलें जारी... अमेरिकी कोर्ट आदेश व एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपरेंसी एक्ट के तहत 30 लाख पेज जारी हुए, वैश्विक जांच शुरू। कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। --------------- एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एपस्टीन फाइल्स- अनिल अंबानी की चैट सामने आई: दावा- सुनहरे बालों वाली स्वीडिश महिला की पेशकश हुई, अनिल बोले- अरेंज करो अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। ये दस्तावेज एपस्टीन और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान हुई बातचीत से जुड़े हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती की इस गलती का फायदा उठा रहे बल्लेबाज, खिताबी जंग से पहले मिस्ट्री स्पिनर को मिली सलाह

piyush chawla advice to varun chakravarthy: पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला का कहना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में 'बहुत फुल लेंथ या बहुत शॉर्ट लेंथ' गेंद डालने का नुकसान उठाना पड़ा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले इस पूर्व भारतीय लेग स्पिनर ने वरुण को अहम सलाह भी दी है. ऐसा माना जा रहा है कि अहम मुकाबले में वरुण की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. Sat, 7 Mar 2026 13:47:18 +0530

  Videos
See all

Lucknow : लखनऊ में SIR-2026 पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रेस वार्ता | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:16:07+00:00

Odisha में 1 अप्रैल से SIR प्रक्रिया..Voter List अपडेट और नकली वोटरों पर कार्रवाई | Odisha Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:06:27+00:00

Earthquake In Iran: जंग के बीच ईरान में भूकंप से हिली धरती! | Iran Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:50:59+00:00

मथुरा-वृंदावन दौरे पर CM Yogi..श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन | UP l Mathura l Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:55:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers