Responsive Scrollable Menu

नेपाल में Gen-Z सरकार, कौन हैं 35 साल के बालेन शाह जिनका PM बनना तय! भारत को लेकर कैसी है सोच?

Balen Shah: नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ऐतिहासिक जीत दर्ज की ओर है। बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। उनकी जीत से भारत-नेपाल संबंधों पर काफी असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ते वक्त धुआं निकला, डिस्प्ले अचानक बंद; लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उन्होंने शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से ला मार्टिनियर स्कूल के ग्राउंड से उड़ान भरी थी। सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर उड़ान के बाद 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच गया था। तभी हेलीकॉप्टर डिस्प्ले बोर्ड अचानक बंद हो गया। पायलट तुरंत समझ गया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ आ गई है। पायलट ने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया। अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलते ही पायलट ने हेलीकाप्टर को एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा गया। तभी उससे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर को अमौसी में उतारा गया। हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे। बता दें कि ला मार्टिनियर कॉलेज (La Marts) से अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई दूरी लगभग 11-12 किलोमीटर है। 2 तस्वीरें- खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप के लिए कुछ भी करेगा: 'टोटके' के सहारे टीम इंडिया! चैंपियन बनने के लिए हर 'ग्रहण' करेगी दूर

IND vs NZ T20 WC Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले भारतीय टीम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। जब मुकाबला इतना बड़ा हो, तो छोटी-छोटी चीजें भी अहम लगने लगती हैं। इस बार चर्चा क्रिकेट की रणनीति से ज्यादा टीम होटल को लेकर हो रही। भारत 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगा, लेकिन उससे पहले टीम ने अहमदाबाद में अपना ठिकाना बदल लिया।

पहले भारतीय टीम शहर के आईटीसी नर्मदा होटल में ठहरती रही है, लेकिन इस बार टीम ने अपना बेस बदलकर ताज स्काईलाइन होटल कर लिया है। ऊपर से देखें तो यह सिर्फ एक सामान्य लॉजिस्टिक बदलाव लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग ही चर्चा शुरू हो गई है। कई फैंस इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।

जीत के लिए टोटके के सहारे टीम इंडिया?
दरअसल अहमदाबाद भारतीय क्रिकेट के लिए खुशी और दर्द दोनों की यादें लेकर आता है। आंकड़ों की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड यहां काफी अच्छा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने खेले गए 10 टी20 मैचों में से सात में जीत हासिल की है, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन क्रिकेट में सिर्फ आंकड़े पूरी कहानी नहीं बताते।

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में बदला ठिकाना
अहमदाबाद का नाम आते ही भारतीय फैंस को 19 नवंबर 2023 की वह रात याद आ जाती है, जब ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को चौंका दिया था। उस हार ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था। इसलिए जब खबर आई कि टीम इंडिया ने फाइनल से पहले होटल बदल लिया है, तो लोगों ने इसे पुराने ‘बुरे साये’ से बचने की कोशिश मान लिया।

हालांकि असल वजह कहीं ज्यादा साधारण है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम के लिए आईटीसी नरमदा होटल पहले से तय कर रखा था। यह टीम न्यूजीलैंड निकली। ऐसे में भारत को शहर में दूसरा होटल चुनना पड़ा और टीम ताज स्काईलाइन में शिफ्ट हो गई।

2023 में वनडे विश्व कप हारी थी टीम इंडिया
फिर भी यह बदलाव पिछले अनुभवों की याद दिला रहा है। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय टीम इसी आईटीसी नरमदा में रुकी थी और बाद में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके अलावा इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत को सुपर-8 के पहले मैच में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

चंद्र ग्रहण के समय प्रैक्टिस नहीं की थी
इस टूर्नामेंट में एक और दिलचस्प बात देखने को मिली है, जो बताती है कि बड़े-बड़े प्रोफेशनल खिलाड़ी भी कभी-कभी थोड़े अंधविश्वासी हो जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने अपने ट्रेनिंग शेड्यूल में बदलाव किया था। आम तौर पर टीम शाम 6 से 9 बजे के बीच अभ्यास करती है, लेकिन उस दिन प्रैक्टिस 7 बजे शुरू हुई।

कारण था चंद्र ग्रहण। टीम ने ग्रहण खत्म होने तक ट्रेनिंग टाल दी और उसके बाद ही मैदान पर उतरी। यह सांस्कृतिक मान्यता थी, सावधानी थी या सिर्फ एक छोटा बदलाव, लेकिन इसने फैंस का ध्यान जरूर खींचा। अब सबकी नजरें 8 मार्च पर टिकी हैं। अगर नया होटल टीम इंडिया के लिए नई किस्मत लेकर आता है, तो भारतीय फैंस को इससे बेहतर खबर शायद ही मिले।

Sat, 07 Mar 2026 13:09:15 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News | दुबई पर ईरान का एक और हमला |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T06:58:33+00:00

Israel Iran War News | ईरान युद्ध के कारण बासमती चावल का निर्यात ठप |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:11:17+00:00

Israel Iran War News | बहरीन की राजधानी मनामा पर ईरान का हमला |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:09:31+00:00

Amritsar Drone Bust : अमृतसर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी की फेल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:02:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers