Responsive Scrollable Menu

रोहतक में बॉलीबुड सिंगर पर भड़के नवीन जयहिंद:बादशाह को भांडशाह बताया, बोले-लड़कियों को लेकर गाने में भरी अश्लीलता

बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बादशाह के आए नए गाने टटीरी को लेकर रोहतक में नवीन जयहिंद भड़क गए। उन्होंने कहा कि गाने में हरियाणा रोडवेज की बस का प्रयोग किया गया है। साथ ही लड़कियों से स्कूल ड्रेस में बस के ऊपर डांस करवाया गया है, जो गलत है। गाने में काफी अश्लीलता परोसी गई है, जिसको लेकर सभी लोगों को आवाज उठानी चाहिए। नवीन जयहिंद ने रैपर बादशाह को भांडशाह कहते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस का प्रयोग एक गाने में रैपर बादशाह ने किया है, जिसके ऊपर लड़कियों को सरकारी स्कूल की ड्रेस में नचाया है। साथ ही गाने के बोल भी अश्लील है, जिसको लेकर तुरंत हरियाणा सरकार को हस्तक्षेप करते हुए बादशाह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। विधानसभा में उठानी चाहिए आवाज नवीन जयहिंद ने कहा कि विधानसभा का सत्र चला हुआ है। ऐसे में विपक्ष के विधायकों को विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाना चाहिए। हरियाणा की बहन बेटियों के लिए एक व्यक्ति द्वारा अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिसके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। लड़कियों के फोन आए, रोने लगी नवीन जयहिंद ने कहा कि 3-4 लड़कियों के फोन आए है, जो फोन पर रोने लगी। लड़कियों ने बताया कि रास्ते में कुछ युवक उन्हें गाना गाकर छेड़ रहे हैं। क्योंकि गाने में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। गाना बनाने वाले बेवकुफ नहीं है, जानबुझकर हरियाणा की लड़कियों को लेकर यह गाना बनाया गया है। परिवहन मंत्री को लेना चाहिए संज्ञान नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस का प्रयोग गाने में किया गया, इस मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज को संज्ञान लेना चाहिए। उनके विभाग की बस को कोई कैसे अश्लील गाने के लिए प्रयोग कर रहा है। कल को कोई अश्लील फिल्म बनाकर हरियाणा रोडवेज को बदनाम कर सकता है। शिक्षामंत्री करवाए मामले में जांच नवीन जयहिंद ने कहा कि इस मामले में शिक्षामंत्री को भी जांच करवानी चाहिए कि कौन से स्कूल की लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बस के ऊपर नचाया गया है। यह गाने की वीडियो कहा शूट की गई है, इसको लेकर भी जांच होनी चाहिए। साथ ही सभी सरपंच, विधायक, नेता व मंत्रियों के साथ सामाजिक संगठनों को भी आवाज उठानी चाहिए।

Continue reading on the app

परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; पिछले साल IPS में सिलेक्ट हुई थीं

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था ने 2024 में UPSC क्वालीफाई किया था। 131 वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम पाया। आस्था का परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि तीसरे नंबर की बहन भी MBBS कर रही है। IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की थी। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की। मां ममता जैन ने बताया- बेटी इससे पहले भी 2 बार यूपीएससी क्वालीफाई कर चुकी है। पहले प्रयास में उसने 131वीं रैंक पाई थी। दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक पाई। अब तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक आई है। यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 20 से ज्यादा छात्र सिलेक्ट हुए हैं। गोंडा के कार्तिकेय सिंह की 269वीं रैंक, लखनऊ के आदर्श पांडेय की 347वीं रैंक और जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल की 378वीं रैंक आई है। 5 साल में यूपी के 95 छात्र IAS बने हैं। 2 तस्वीरें देखिए… UPSC रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लाग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

रंगपंचमी पर भस्म आरती में महाकाल को अर्पित होगा एक लोटा केसर जल, चेकिंग के बाद ही भक्तों को दिया जाएगा प्रवेश

रंगपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सबसे बड़ा बदलाव वही है, जो पिछले दो वर्षों से सुरक्षा कारणों के चलते लागू है—भस्म आरती में भगवान महाकाल को सीमित रूप से ही रंग अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने तय किया है कि इस बार भी केवल एक लोटा केसर जल ही अर्पित होगा और … Sat, 07 Mar 2026 11:37:12 GMT

  Videos
See all

Election Commission Press Conference Live: SIR पर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस Live | Bihar Election 2025 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:36:13+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha: दिल्ली में सीएम नीतीश... पटना में हो गई बड़ी बैठक | Breaking | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:45:01+00:00

Iran Israel War Update: ईरान के राष्ट्रपति ने रूस से बात की |Russia |Trump | Iran America War |China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:31+00:00

Donald Trump का दावा, ''US ने ईरान की सेना-नौसेना खत्म की'' | #iranusconflict #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers