परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; पिछले साल IPS में सिलेक्ट हुई थीं
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था ने 2024 में UPSC क्वालीफाई किया था। 131 वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम पाया। आस्था का परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि तीसरे नंबर की बहन भी MBBS कर रही है। IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की थी। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की। मां ममता जैन ने बताया- बेटी इससे पहले भी 2 बार यूपीएससी क्वालीफाई कर चुकी है। पहले प्रयास में उसने 131वीं रैंक पाई थी। दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक पाई। अब तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक आई है। यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 20 से ज्यादा छात्र सिलेक्ट हुए हैं। गोंडा के कार्तिकेय सिंह की 269वीं रैंक, लखनऊ के आदर्श पांडेय की 347वीं रैंक और जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल की 378वीं रैंक आई है। 5 साल में यूपी के 95 छात्र IAS बने हैं। 2 तस्वीरें देखिए… UPSC रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लाग से गुजर जाइए…
इंदिरा गांधी नहर के किनारे महिला और दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला
इंदिरा गांधी नहर के किनारे महिला और दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama















.jpg)





