Responsive Scrollable Menu

वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत:इंग्लैंड यहां 97 पर सिमट चुका; मुंबई में महज एक वर्ल्डकप सेमीफाइनल जीत सकी टीम इंडिया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा। 5 मार्च को शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। भारत ने इस मैदान पर 71% टी-20 जीते हैं, लेकिन सेमीफाइनल में टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने यहां मल्टिनेशन टूर्नामेंट के 4 सेमीफाइनल खेले और महज 1 जीता। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड... 13 महीने में ही बनकर तैयार हुआ मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) का ब्रेबोर्न स्टेडियम हुआ करता था। 1973 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और CCI के बीच होस्टिंग और टिकट को लेकर विवाद खड़ा हुआ। जिसके बाद MCA ने नया स्टेडियम बनाने की ठान ली और 13 महीने के अंदर नया क्रिकेट ग्राउंड बना लिया। जनवरी 1975 में 33 हजार सीटिंग कैपेसिटी वाले वानखेड़े स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच भी हो गया। भारत ने वेस्टइंडीज की टेस्ट में मेजबानी की। भारत 201 रन से हारा और 5 मैचों की सीरीज 3-2 से वेस्टइंडीज ने जीत ली। इसी मैदान पर 2011 में भारत ने श्रीलंका को फाइनल हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल जीता। 2013 में यहीं सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भी खेला। हाई स्कोरिंग है वानखेड़े स्टेडियम मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग पैराडाइज माना जाता है। यहां रन स्कोरिंग बेहद आसान है और रात के टी-20 मैचों में रन चेज करना ही फायदेमंद होता है। हालांकि, यहां 16 टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार चेज करने वाली टीमों और 8 ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया। यहां 32 पारियों में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ही 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है। स्टेडियम का औसत स्कोर 174 रन है, लेकिन पहली पारी में एवरेज विनिंग टोटल 206 रन रहा। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 7 मैच खेले गए। शुरुआती 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। इसके बाद लगातार 3 मैचों में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। मुंबई में भारत को हर बार चैलेंज देता है इंग्लैंड वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट के 13 मुकाबले खेले गए। 6 में भारत और 6 में ही इंग्लैंड को जीत मिली। एक टेस्ट ड्रॉ भी रहा। 2012 में जब इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराई थी, तब इंग्लिश टीम ने वानखेड़े में 10 विकेट से मुकाबला जीता था। टी-20 में दोनों को 1-1 जीत मिली। वहीं वनडे में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। मुंबई में ही वनडे वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहला सेमीफाइनल 1987 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। जहां होम टीम 35 रन से हार गई। 1989 में वेस्टइंडीज ने नेहरू कप का सेमीफाइनल हरा दिया। 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को फिर एक बार वेस्टइंडीज से ही हार मिली। भारत को इस मैदान पर इकलौती सेमीफाइनल जीत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में मिली, तब टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वानखेड़े में टीम इंडिया ने 2 फाइनल भी खेले हैं, दोनों में टीम को जीत मिली। 1996 में भारत ने साउथ अफ्रीका को टाइटन कप हराया, वहीं 2011 में श्रीलंका को वनडे वर्ल्ड कप में मात दी। वानखेड़े में 71% टी-20 जीता भारत मुंबई में भारत ने 2012 में पहला टी-20 इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसमें टीम को हार मिली थी। उसके बाद टीम इंडिया ने यहां 6 टी-20 खेले, 5 जीते और महज 1 गंवाया। हालांकि, एक हार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ही रही। इस मैदान पर भारत का बेस्ट स्कोर 247 रन है, जो टीम ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था। टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार ही खेलेगा भारत वानखेड़े स्टेडियम में भारत तीसरी बार ही टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेलेगा। 2016 में टीम वेस्टइंडीज से हारी, वहीं 2026 में टीम ने अमेरिका को 29 रन के करीबी अंतर से हराया। वनडे वर्ल्ड कप में भारत यहां 6 मैच खेल चुका है, 4 में टीम को जीत और महज 2 में हार मिली। हालांकि, एक हार इंग्लैंड के खिलाफ ही रही। मुंबई में इंग्लैंड के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने 6 टी-20 खेले, 3 जीते और 3 ही गंवाए। टीम के नाम यहां टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी है। 2016 में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन का टारगेट हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप इतिहास में 2 ही बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज हुआ, जिसमें इंग्लैंड टॉप पर है। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का 50-50 रिकॉर्ड टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने यहां 4 मैच खेले, 2 जीते और 2 ही गंवाए। टीम को दोनों हार वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली। इस बार टीम ने मुंबई में 2 मैच खेले, नेपाल को 4 रन के करीबी अंतर से हराया, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन की हार मिली। वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड यहां 2 मैच खेल चुका है। 1 में जीत और 1 में ही हार मिली। पेसर्स का बोलबाला, अभिषेक टॉप स्कोरर वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजों ने 186 विकेट लिए हैं, जिनमें से 116 पेसर्स और 70 स्पिनर्स के नाम रहे। पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन कुछ ओवर बाद ही बैटर्स के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। मुंबई में 2 ही बैटर्स टी-20 शतक लगा सके हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाई थी। वहीं 2025 में भारत के अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की पारी खेल चुके हैं। जो इस मैदान पर सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

फरहाना भट्ट ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख:हिना खान के पति रॉकी बोले- देश के खिलाफ खड़े विदेशी के लिए दुख मनाते हो

‘बिग बॉस सीजन 19’ की रनर अप और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया। इसके बाद हिना खान के पति और फिल्ममेकर रॉकी जायसवाल ने सोमवार को खामेनेई के निधन पर दुख जताने वालों पर निशाना साधा। दरअसल, फरहाना भट्ट ने ‘इंस्टेंटबॉलीवुड’ से बातचीत में कहा था, "बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।" वहीं, रॉकी जायसवाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए दुख मनाता है, जब तक ये प्राइवेट हो, लेकिन जब पब्लिक में किया जाता है तो आलोचना को न्योता देता है।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने कुछ लोगों को किसी भारतीय सैनिक, हमले के पीड़ितों, सरकार या पुलिस के लिए उतना दुख जताते नहीं देखा। न ही महान एपीजे अब्दुल कमाल के लिए।' रॉकी ने विदेशी के लिए दुख पर उठाए सवाल रॉकी ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा, 'आपको जो प्रोटेक्ट करता है, उसकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है, उस विदेशी के लिए दुख मनाते हो। वफादारी ही सबकुछ है और वफादारी से ही सबकुछ साफ हो जाता है।' हिना खान ने भी पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी वहीं, रॉकी जायसवाल की पत्नी और एक्ट्रेस हिना खान ने पीएम मोदी पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उस पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहा है। ऑडेसिटी, गट्स, आयरनी! जय हिंद।” बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भारत के कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। कश्मीर घाटी के श्रीनगर, बडगाम, बारामूला और पुलवामा में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतरे। लखनऊ, दिल्ली, भोपाल, बेंगलुरु, मुंब्रा और भिवाड़ी में भी प्रदर्शन हुए।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की 'अग्निपरीक्षा'

लगभग चार दशक पहले, इंग्लैंड ने खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में भारत को विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर करके सन्नाटा छा दिया था। गुरुवार की रात, उसी मैदान पर इस प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय रचा जाएगा, जब मौजूदा चैंपियन भारत पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा और विजेता फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। वानखेड़े जैसा भारतीय क्रिकेट के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को शायद ही कोई और मैदान इतनी अच्छी तरह से दर्शाता हो। लाखों प्रशंसकों के लिए, यह मैदान खेल की सबसे यादगार यादों में से एक का गवाह है - गौतम गंभीर की जुझारू 97 रनों की पारी और एमएस धोनी का अविस्मरणीय छक्का जिसने 2011 वनडे विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी। लेकिन इस मैदान ने दिल तोड़ने वाले पल भी देखे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 'चोकर्स' का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका


कपिल देव की टीम ने 1987 विश्व कप के सेमीफाइनल में यहीं पर अपने खिताब का बचाव करने का प्रयास विफल होते देखा था, जबकि लगभग तीन दशक बाद एमएस धोनी की टीम 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार गई थी। सेमीफाइनल के सफर तक बीच में लडखडाने वाली भारतीय टीम को अब गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप के अंतिम चार के मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

संजू सैमसन को पावरप्ले में बाएं हाथ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए फिर से अंतिम एकादश में जगह दी गई और उसका यह फैसला कारगर साबित हुआ। भारत के लिए पदार्पण करने के 10 साल से अधिक समय बाद सैमसन ने आखिरकार भारत की तरफ से अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलकर बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी। उस विशेष प्रदर्शन के बाद इस 31 वर्षीय खिलाड़ी का आत्मविश्वास चरम पर होगा और भारत को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में इसका असर उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा पर भी पड़ेगा। खेल में कब किसकी किस्मत चमकने लग जाए कहा नहीं जा सकता। विश्व कप से पहले अभिषेक अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे, जबकि सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अंतिम एकादश में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। 

अब हालात बदल गए हैं और अभिषेक को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली शानदार पारी की सख्त जरूरत है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सुपर आठ में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक तो बनाया, लेकिन अभी भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर हैं। इंग्लैंड ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रखी होगी। जोफ्रा आर्चर शरीर को निशाना बनाकर की गई शॉर्ट पिच गेंदों से सैमसन की परीक्षा ले सकते हैं, जिन्हें अतीत में इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। दूसरी तरफ विल जैक्स पावरप्ले में अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से अभिषेक को परेशान कर सकते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने भी शुरुआती छह ओवरों में गेंदबाजी की है। बीच के ओवरों में भारतीय टीम को आदिल राशिद के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मंगलवार को तीन घंटे के अभ्यास सत्र में सलामी बल्लेबाजों और बाकी भारतीय बल्लेबाजों ने इन सभी चुनौतियों को ध्यान में रखा। 
 

इसे भी पढ़ें: 'Perfect Game' की बात नहीं हुई', England के खिलाफ Semifinal से पहले Morne Morkel ने बताई Team India की रणनीति


टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत के बाद ईशान किशन का प्रदर्शन फीका पड़ गया है और उन्हें फिर से बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या आईपीएल के अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी के पास गलती की गुंजाइश नहीं होगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ महंगे साबित होने के बाद वरुण को लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे हैं, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार किस तरह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि शिवम दुबे छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में बहुत सफल नहीं रहे हैं। कुलदीप यादव को टीम में रखना आकर्षक विकल्प रहा है, लेकिन भारत का अपनी अंतिम एकादश में फेरबदल करने की संभावना कम ही है। सेमीफाइनल जिस पिच पर खेला जाएगा, उस पर अभी तक दो मैच खेले गए हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रन का बचाव किया और इटली ने नेपाल को 123 रन पर आउट करने के बाद 10 विकेट से आसान जीत हासिल की थी। भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने 2024 में गयाना में इसका बदला चुकता कर दिया था।
Thu, 05 Mar 2026 13:33:01 +0530

  Videos
See all

Iran vs USA War: Pakistan ने Iran- US में मध्यस्थता की पेशकश की #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:12:27+00:00

News | Nitish Kumar से मिलने पहुंचे Amit Shah, Nitin Nabin, Samrat Choudhary भी CM House में मौजूद #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:12:38+00:00

Israel Iran War: इराक के आसमान में दिखाई दिए 3-4 विमान ! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:17:15+00:00

Iran-US War:दोहा के पास ईरान का बहुत बड़ा हमला, US एंबेसी के पास लोगों का रेस्क्यू! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers