13 साल पुराना गाना, पहली बार पर्दे पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने लगाई थी आग, डायरेक्टर खुद रह गए थे हैरान
नई दिल्ली. फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का गाना 'अंग लगा दे' न केवल अपनी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी शूटिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और भावुक किस्सा भी है, जो यह बताता है कि रणवीर और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री कितनी गहरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अंग लगा दे' गाने के एक बेहद इंटेंस सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। गाने में रणवीर और दीपिका को एक-दूसरे के बेहद करीब आना था और एक किस सीन फिल्माया जाना था, फिर जैसे ही भंसाली ने सीन के दौरान 'कट' बोला, आमतौर पर कलाकार तुरंत एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं और टच-अप के लिए चले जाते हैं, लेकिन खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका उस समय अपने किरदारों और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण में इस कदर डूबे हुए थे कि उन्होंने 'कट' की आवाज सुनी ही नहीं. वे कुछ और देर तक उसी अवस्था में रहे और एक-दूसरे में खोए रहे. सेट पर मौजूद सभी लोग और खुद भंसाली यह देखकर दंग रह गए कि उनके बीच की केमिस्ट्री कितनी रियल और पावरफुल है.
Baba Mohan Ram Mela: काली खोली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 15 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद, 900 पुलिसकर्मी तैनात
भिवाड़ी के काली खोली धाम में लोक देवता बाबा मोहन राम का तीन दिवसीय लख्खी मेला होली-धुलंडी के मौके पर शुरू हो गया है. राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु बाबा की ज्योत के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मेले में चिकित्सा, सुरक्षा और पार्किंग सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)




