Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण... अब क्या करें? | Lunar Eclipse | Holi 2026 | Astrology
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण... अब क्या करें? | Lunar Eclipse | Holi 2026 | Astrology 3 मार्च को धुलंडी के दिन साल का पहला खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा. शाम 5:59 से शुरू होने वाले इस ग्रहण के कारण सुबह 9 बजे से ही सूतक लग जाएगा और मंदिरों के पट बंद रहेंगे. मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. #chandragrahan #lunareclispe #astrology #sutakkaal news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल 43 साल पुरानी राइवलरी:4 भिड़ंत में 2-2 से बराबर; 1983 और 2024 में अंग्रेजों को हराया, चैंपियन भी बने
भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट्स में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में दोनों टीमों का 2-2 जीत के साथ हिसाब बराबर है। दिलचस्प बात यह है कि 1983 और 2024 में जब-जब भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया, तब-तब टीम इंडिया चैंपियन भी बनी। इस कहानी की शुरुआत 1983 वर्ल्ड कप से हुई, जब भारत ने इंग्लैंड को हराया था। 1987 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर बराबरी कर ली। इसके बाद 35 साल तक दोनों टीमों की सेमीफाइनल में टक्कर नहीं हुई। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में, जब भारत खिताब के करीब था, तब इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। हालांकि, भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में उस हार का बदला लेते हुए फिर से हिसाब बराबर कर दिया। भारत ने ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ ही खेले हैं। इस बार जो भी टीम जीतेगी, वह 43 साल पुरानी इस राइवलरी में 3-2 की बढ़त हासिल कर लेगी। जानते हैं अब तक हुए चारों मुकाबलों की ब्रीफ कहानी- 1. 1983- जब ‘अंडरडॉग’ भारत ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ा 1983 के सेमीफाइनल में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मुकाबले से पहले इंग्लिश मीडिया और एक्सपर्ट्स ने भारत की हार लगभग तय मान ली थी। टॉस हारने के बावजूद कप्तान कपिल देव ने धीमी पिच को भांप लिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 60 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। कपिल देव ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहिंदर अमरनाथ ने 12 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत साधारण रही। 50 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अमरनाथ (46 रन) और यशपाल शर्मा (61 रन) ने 92 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिरता दी। यशपाल का बॉब विलिस पर जड़ा गया लेग-साइड छक्का आज भी मशहूर है। जब भारत जीत के करीब था, तब संदीप पाटिल ने मुकाबले को यादगार बना दिया। उन्होंने बॉब विलिस के एक ओवर में 4 चौके जड़ते हुए इंग्लैंड की उम्मीदें तोड़ दीं। पाटिल ने 32 गेंदों में नाबाद 51 रन की तेज पारी खेली। इस जीत ने भारत को वह आत्मविश्वास दिया, जिसके दम पर टीम ने लॉर्ड्स में फाइनल खेला और आगे चलकर दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। 2. 1987 – गूच की ‘स्वीप’ मास्टरक्लास से 83 की हार का बदला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत को 35 रन से हराकर 1983 की हार का हिसाब बराबर कर दिया। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का भारतीय सपना यहीं टूट गया। इस मैच की सबसे बड़ी कहानी थे ग्राहम गूच। स्पिन के लिए मशहूर पिच पर उन्होंने भारतीय स्पिनरों मनिंदर सिंह और रवि शास्त्री के खिलाफ स्वीप शॉट की बौछार कर दी। गूच ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए और 136 गेंदों पर 115 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने माइक गेटिंग के साथ 117 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यह मुकाबला सुनील गावस्कर के वनडे करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 64 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने आखिरी 5 विकेट महज 15 रन के भीतर गंवा दिए और 45.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गया। दिलचस्प संयोग यह रहा कि 1983 में भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में हराया था। चार साल बाद इंग्लैंड ने भारत को भारत में हराकर बदला पूरा किया। 3. 2022- बटलर-हेल्स की 170 रन की अटूट साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। 169 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (80* रन, 49 गेंद) और एलेक्स हेल्स (86* रन, 47 गेंद) ने 170 रन की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की। यह उस समय टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/6 बनाए। विराट कोहली ने 50 (40 गेंद) की पारी खेली। इस मैच में वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। हार्दिक पंड्या ने 63 (33 गेंद, 4 चौके और 5 छक्के) बनाए। लेकिन पावरप्ले में मैच का रुख तय हो गया। भारत ने पहले 6 ओवर में 38 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने 63/0 रन बना डाले। नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके बाद हेल्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे। 4. 2024- कप्तान रोहित ने चुकता किया हिसाब 27 जून 2024, गयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम। दो साल पहले एडिलेड में मिली 10 विकेट की चोट अभी ताजा थी। भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर न सिर्फ फाइनल का टिकट कटाया, बल्कि 2022 की हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) जल्दी लौट गए। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी ली। उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ 73 रन की अहम साझेदारी की। बारिश की रुकावटों के बीच भारत ने 20 ओवर में 171/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए थे और लय में दिख रही थी। तभी अक्षर पटेल ने अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान जोस बटलर को आउट कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनके बाद कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट निकाले और इंग्लैंड का मध्यक्रम टिक ही नहीं पाया। 172 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड 16.4 ओवर में सिर्फ 103 रन पर सिमट गया। सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार होगा सामना टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड तीसरी बार आमने-सामने होंगे। 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी, वहीं 2024 में भारत विजयी रहा। अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे से शुरू होगा। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





















