Responsive Scrollable Menu

Derek O'Brien ने संसद में व्यवधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को जिम्मेदार ठहराया

नयी दिल्ली, पांच अगस्त तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 13 दिन तक संसद से अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी सांसद जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। तृणमूल सदस्य ने कहा कि उन्होंने सरकार द्वारा राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का मुद्दा उठाने की कोशिश की थी। ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्र सरकार संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रही है क्योंकि गृह मंत्री 13 दिन से अनुपस्थित हैं।

विपक्षी सांसद अब भी अहम मुद्दों को उठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’ अपने शून्यकाल नोटिस और संसद में सूचीबद्ध एक तारांकित प्रश्न की प्रतियां साझा करते हुए ब्रायन ने कहा कि उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की 75वीं वर्षगांठ और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा, ‘‘मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी के 75 साल और ऐसी संस्थाओं को निशाना बनाने वाले एफसीआरए विधेयक पर मेरा शून्यकाल नोटिस।’’ ब्रायन ने कहा कि कोलकाता में मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी साढ़े सात दशकों से जाति, पंथ, धर्म या राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना सबसे गरीब लोगों की सेवा के लिए समर्पित रही है और करुणा, मानवता एवं नि:स्वार्थ सेवा के उच्चतम आदर्शों का उदाहरण पेश करती है। उन्होंने कहा कि यह अवसर सामाजिक कल्याण और मानवीय सेवा में संस्था के योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का समर्थन करने के लिए अधिक जन-जागरूकता पैदा करने और स्वैच्छिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का मौका देता है।

ब्रायन ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से पूछा गया एक तारांकित प्रश्न भी साझा किया। इसमें पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की जानकारी मांगी गई है।

Continue reading on the app

Congress में शामिल हुए 18 प्रमुख लोग, पूर्व IAS, IPS और वकील बने सदस्य

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पूर्व नौकरशाहों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े 18 लोग बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने इसे अपने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा लोकसभा सदस्य राकेश राठौर की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता अनूप कुमार आंबेडकर, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता मयंक यादव और श्रेय यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी चौधरी खुशी राम, उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बी.पी. अशोक, किसान नेता रोहित जाखड़, केरल के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुदेश कुमार, आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी वकार चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व राष्ट्रीय सचिव सावित्री गौतम शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

England का Coach बनना चाहते हैं बेन स्टोक्स, कहा- बड़े फैसले लेने में नहीं होती कोई परेशानी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए उनके पास आवश्यक अनुभव है। इस 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके करियर में 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत और उसी वर्ष हेडिंग्ले में एशेज के दौरान खेली गई उनकी मैच जिताऊ पारी शामिल रही।

स्टोक्स ने 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैं अभी खेलते हुए लेवल-तीन कोचिंग कोर्स कर रहा हूं क्योंकि जब मेरे खेलने का करियर समाप्त होगा तब तक मैं इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोच बनना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि खेल से जुड़े रहकर मुझे क्या करना है और वह कोचिंग है।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल।’’ स्टोक्स ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं यह जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाऊंगा क्योंकि अब मुझे बड़े फैसलों और उनके साथ आने वाली जिम्मेदारी की पूरी समझ है।

इसे भी पढ़ें: Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

बड़े फैसले लेने से मुझे कोई परेशानी नहीं होती।’’ इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के बारे में स्टोक्स ने कहा कि वह ‘‘असाधारण प्रतिभाशाली’’ खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं मिलना हैरानी की बात थी। स्टोक्स ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान या अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है तो उसे मौका देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रूक को उपकप्तान बनाया गया। जब मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ वह टेस्ट नहीं खेल रहा था तब भी मैं सोच रहा था कि ब्रूक उपकप्तान क्यों हैं।’’ स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं इसके पीछे की वजह समझता था लेकिन फिर भी मेरे मन में सवाल था कि इससे उसे क्या संदेश जाता है।

वह उपकप्तान है, कप्तान नहीं खेल रहा है, लेकिन फिर भी उसे कप्तान नहीं बनाया गया। इससे क्या संकेत मिलता है?’’ स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट को फिर से टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को टीम का मुख्य कोच बनाया गया।

Thu, 06 Aug 2026 10:23:00 +0530

  Videos
See all

BSP MLA Umashankar Singh Passes Away : SP विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती ने दी श्रद्धांजलि | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:45:27+00:00

Iran America War Update युद्ध ने ट्रंप को किया कंगाल अमेरिका का अरबों का नुकसान! N18G 1 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:15:12+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:28:45+00:00

Parliament Monsoon Session LIVE : राज्यसभा में आज फिर हो सकता है हंगामा | Rajya Sabha Live | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers