Responsive Scrollable Menu

Holika Dahan 2026: आज या कल कब है होलिका दहन? नोट कर लें सही तारीख, भद्रा का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Holika Dahan 2026: हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि 2026 में चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण लोगों को थोड़ा कंफ्यूजन हो रहा है कि होलिका दहन आज या कल कब मनाया जाएगा. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में  होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त को आसान भाषा में समझते हैं और जानते हैं कि आज या कल में से होलिका दहन कब होगा. साथ ही होली कब जलेगी होली जलाने की सही डेट क्या है सब कुछ जानेंगे. 

आज या कल कब है होलिका दहन? 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार होलिका दहन आज यानी 2 मार्च को करना सही रहेगा. होलिका दहन प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है. इसी वजह से 2 मार्च यानी आज शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 53 मिनट के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा. कल यानी 3 मार्च को होलिका दहन कपरना शुभ इसलिए नहीं होगा क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. 4 मार्च को रंग वाली होली यानी धुलंडी खेली जाएगी. 

भद्रा का समय 

ज्योतिष के अनुसार, फाल्गुम मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज यानी 2 मार्च को शाम 05 बजकर 18 मिनट पर होगा जो 3 मार्च को शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. इस तरह 02 मार्च को निशाव्यापिनी पूर्णिमा प्राप्त हो रही है. हालांकि 02 मार्च को शांम 05 बजकर 18 मिनट से भद्रा लग रहा है इसलिए भद्रा पूंछ काल में रात 12 बजकर 50 मिनट से रात 02 बजकर 02 मिनट तक होलिका दहन करना शुभ माना जा रहा है. 

क्या 3 मार्च को कर सकते हैं होलिका दहन? 

कल यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का मध्यकाल शाम 05 बजकर 04 मिनट पर होगा और 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का समापन शाम 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि जो लोग आज यानी 02 मार्च को शुभ समय पर होलिका दहन नहीं कर पाएं वे सभी 03 मार्च को शाम 06 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट के करीब तक होलिका दहन कर सकते हैं. 

होलिका दहन का महत्व 

होलिका दहन केवल एक धार्मिक नहीं,  बल्कि भारतीय संस्कृति की आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देती है. आज के दिन परिवार और समाज के साथ मिलकर  होलिका दहन का त्योहार मनाएं और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दें. मान्यता है कि होलिका की अग्नि से नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि के कितने फेरे लगाना होता है शुभ? शास्त्रों में जानें सही संख्या और महत्व

Continue reading on the app

Stock Market Today: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Stock Market Today: मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए निराशा लेकर आया है. सोमवार को खुले बाजार में इसका असर साफ देखने को मिला. इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में ओपन हुए. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 7000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. जबकि 9.15 बजे सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

मध्य पूर्व में युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. सोमवार सुबह क्रूड की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. जबकि भारतीय शेयर बाजार युद्ध की आहद से सहम गया और उसकी में भारी गिरावट देखने को मिली. सुबह सवा नौ बजे सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और ये 80,250 अंक पर कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी में करीब 900 अंक फिसलकर 24,200 के स्तर पर आ गया.

निवेशकों के डूबे 2 लाख करोड़ से ज्यादा

सोमवार के शुरुआती कारोबार में ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर निवेशकों के दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. बीएसई  की टॉप-10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में कुल 2.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. यानी पिछले एक हफ्ते में निवेशकों का इतना पैसा डूब गया. 

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है। Mon, 2 Mar 2026 13:35:16 +0530

  Videos
See all

US, Israel Strike Iran News: इराक ने फिर किया US के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला | Khamenei | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:36:31+00:00

Iran-Israel war: Israeli Forces का Hezbollah के ठिकानों पर बड़ा हमला | #israelattacks #hezbollah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:40:50+00:00

Iran Israel War Live : ईरान ने Saudi Arabia की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अरामको पर किया ड्रोन अटैक #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:37:58+00:00

Khesari Lal Yadav on Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर पर खेसारी का बयान सुनो| Tejashwi | RJD | Bihar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:35:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers