Responsive Scrollable Menu

PM Kisaan Yojana 2026: PM किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? जानिए पूरी जानकारी

PM Kisaan Yojana 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल ₹6000 ...

Continue reading on the app

देश के साथ मनाएंगे रश्मिका-विजय शादी का जश्न:21 शहरों में मिठाई से भरे ट्रक भेजेंगे, 16 मंदिरों में अन्नदान करेंगे, कहा- आपका आशीर्वाद चाहते हैं।

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। कपल की शादी तस्वीरें लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। इसी बीच कपल ने देश भर में मिठाई बांटने और अन्नदान करने का बड़ा ऐलान किया है। विजय रश्मिका ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसी घोषणा करते हुए लिखा है, इस देश के खूबसूरत लोगों के नाम, आप हमेशा हमारी यात्रा और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। हम सच में बहुत खुश होंगे अगर हम अपनी शादी का जश्न आप सभी के साथ मना सकें। और भारत हर खुशी कैसे मनाता है? मिठाई और खाने के साथ। इसलिए 1 मार्च को हम पूरे देश में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि अपने जीवन के इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें। हम देशभर के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, विजय और रश्मिका। आगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उन शहरों की सूची दी है, जहां वो मिठाइयां पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्नदान के लिए देशभर की 16 मंदिरों की सूची भी जारी की है, जिनमें कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, राजस्थान की कई मंदिरें शामिल हैं। 26 फरवरी को हुई विजय रश्मिका की शादी उदयपुर में गुरुवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हुई। शादी की रस्में तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गईं। शादी में रश्मिका ने ‘लिविंग गॉडेस’ थीम पर आधारित गहने पहने, जबकि विजय के हार पर बाघ की डिजाइन नजर आई। शादी के लिए विजय और रश्मिका के आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किए थे। विजय और रश्मिका की शादी में सोने के आभूषण और मंदिर से जुड़े डिजाइन मुख्य फोकस में रहे। दोनों के गाल पर नजर का टीका भी लगाया गया था। देखिए विजय-रश्मिका की शादी की खूबसूरत तस्वीरें- रश्मिका की साड़ी की खासियत शादी में रश्मिका ने रस्ट रंग की साड़ी पहनी। साड़ी पर लाल और गोल्ड बॉर्डर था। इसमें मंदिर और पुरानी वास्तुकला से जुड़े पैटर्न की कढ़ाई की गई थी। डिजाइन में हैदराबाद की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखा गया। साड़ी पर एंटीक गोल्ड हैंड एम्ब्रॉयडरी साफ दिख रही थी। विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

घायल है वेस्टइंडीज... घातक हैं अभिषेक-ईशान, फाइनल से कम नहीं आज का मुकाबला

India Vs Westindies के बीच मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों टीमों का वर्ल्डकप में अब तक का सफर तकरीबन एक जैसा ही रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. हालांकि वेस्टइंडीज के पास भी तगड़े हिटर हैं. Sun, 1 Mar 2026 13:56:27 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War LIVE Update: Khamenei की मौत के बाद ईरान की सड़कों का हाल देखो | Breaking | Putin | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:33:22+00:00

Iran Israel War|Khamenei killed in US-Israel attack |World News:Iran में 40 दिन का National mourning #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:28:26+00:00

Ali Khamenei Death News: दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद| Trump | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:31:47+00:00

सर्वोच्च नेता की मौत के बाद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:32:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers