Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाओं पर भूल से भी नहीं ग्रहण की छाया
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को लगेगा। ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। ग्रहण के दौरान गभवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या-क्या ध्यान रखें
Bihar Police Bharti 2026: पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई
Bihar Police Bharti 2026: पुलिस सिभग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर सेपुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 खाली पदों पर भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 निर्धारित है।
योग्यता
कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।
उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों में जमा की जा सकती है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Important Notice: Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026) पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद फिल एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi


















