Responsive Scrollable Menu

वो स्टारकिड, लुक्स की वजह से हुआ ट्रोल, एक्शन के दम पर मचाया तहलका, 'वॉर' से किया शानदार कमबैक

स्टारकिड की 'हीरो' बनने की कहानी उनके जन्म के साथ ही शुरू हो गई थी, जब दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें शगुन के तौर पर 101 रुपये देकर लॉन्च करने का वादा किया था. हालांकि, उन्हें 2014 में साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'हीरोपंती' से लॉन्च किया. बचपन में अपनी फुर्ती और चंचलता के कारण 'टाइगर' नाम पाने वाले जय हेमंत श्रॉफ ने अपनी पहली ही फिल्म से बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड जीता. 'बागी' सीरीज और 'वॉर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए उन्होंने खुद को दुनिया के बेहतरीन एक्शन और डांस आइकॉन के रूप में स्थापित किया है.

Continue reading on the app

टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी:FII ने फरवरी में भारतीय-बाजार में ₹22,615 करोड़ निवेश किए, अब बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सएप

कल की बड़ी खबर टॉप-10 कंपनियों से जुड़ी रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.18 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। वहीं फरवरी महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने विदेशी निवेशकों ने ₹22,615 करोड़ के शेयर खरीदे। यह पिछले 17 महीनों में विदेशी निवेश का सबसे ऊंचा स्तर है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी: एयरटेल टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹55,852 करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.18 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। एयरटेल का मार्केट कैप 55,852 करोड़ रुपए घटकर ₹10.71 लाख करोड़ पर आ गया। HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹37,580 करोड़ घटकर ₹13.65 लाख करोड़ पर आ गई। वहीं रिलायंस का मार्केट कैप 34,846 करोड़ रुपए घटकर ₹18.86 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. FII ने फरवरी में भारतीय-बाजार में ₹22,615 करोड़ निवेश किए: यह 17 महीने का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट; भारत-US ट्रेड डील और बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स का असर फरवरी महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने विदेशी निवेशकों ने ₹22,615 करोड़ के शेयर खरीदे। यह पिछले 17 महीनों में विदेशी निवेश का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सितंबर 2024 में FPIs ने ₹57,724 करोड़ का निवेश किया था। बाजार जानकारों का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील, शेयरों की कीमतों में सुधार और कंपनियों के तीसरी तिमाही (Q3) के शानदार नतीजों ने निवेशकों का भरोसा लौटाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अब बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सएप:कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़े, हवाई सफर महंगा हो सकता है; मार्च में 4 बदलाव 1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप काम करना बंद कर देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इस महीने 18 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे इस महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 3 मार्च को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। यहां देखें मार्च 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹35.95 लाख: प्रीमियम SUV में 4x4 ऑप्शन के साथ वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर जीप इंडिया ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर प्रीमियम SUV मेरिडियन का स्पेशल ट्रैक एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड-रन मॉडल है, जिसे मेरिडियन के टॉप-स्पेक 'ओवरलैंड' ट्रिम पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं। कार में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच की स्क्रीन और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन को 4x2 और 4x4 दोनों वैरिएंट्स में उतारा गया है। जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, MG ग्लोस्टर और एमजी मेजेस्टर से है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

फोन स्विच ऑफ, सोशल मीडिया से भी दूरी...संजू सैमसन ने तकनीक में कौन सा बदलाव किया, कैसे बने सिकंदर?

Sanju Samson ने रविवार को यहां खेले गए सुपर आठ के मैच में 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं, उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. सैमसन ने असल में अकेले दम पर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया. Mon, 2 Mar 2026 13:39:39 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel war: Israeli Forces का Hezbollah के ठिकानों पर बड़ा हमला | #israelattacks #hezbollah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:40:50+00:00

Iran America War Update: ईरान ने मार गिराए अमेरिकी जेट | Ali Khamenei Death | N18G | Top News| Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:35:00+00:00

Khesari Lal Yadav on Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर पर खेसारी का बयान सुनो| Tejashwi | RJD | Bihar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:35:41+00:00

Iran Israel War Live : ईरान ने Saudi Arabia की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अरामको पर किया ड्रोन अटैक #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:37:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers