Responsive Scrollable Menu

Nagpur Blast: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, 15 की मौत; कई गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से रविवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित विस्फोटक निर्माण कंपनी में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। कंपनी खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फोटक सामग्री तैयार करती है।

सुबह 7 से 7:15 बजे के बीच हुआ धमाका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, धमाका सुबह लगभग 7 बजे से 7:15 बजे के बीच हुआ। उस समय फैक्ट्री में कर्मचारी काम पर मौजूद थे। ब्लास्ट इतना तेज था कि यूनिट का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाकों में भी धमाके की आवाज सुनी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

कैसे हुआ हादसा?
हालांकि अभी तक ब्लास्ट के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती अंदाजा है कि डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में तकनीकी खराबी या सुरक्षा चूक इसकी वजह हो सकती है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खनन और विस्फोटक से जुड़ी फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी माना जाता है।
 

Continue reading on the app

Ravi Pradosh 2026 Vrat Date: Lord Shiva की कृपा से चमकेगी किस्मत, Ravi Pradosh Vrat पर जानें Puja Vidhi और अचूक मंत्र

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन माना गया है। जब प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो उसको रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस व्रत को करने से जातक को भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा और आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं हैं कि रवि प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र के बारे में... 

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबित फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 28 फऱवरी की रात 08:43 मिनट पर होगी। वहीं आज यानी की 01 मार्च 2026 को इस तिथि की समाप्ति होगी। वहीं इस व्रत में प्रदोष काल में पूजा की जाती है। इसलिए 01 मार्च 2026 को रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें और फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अब मंदिर के सामने बैठकर व्रत का संकल्प लें और फिर सूर्यास्त के बाद स्नान करें। इसके बाद भगवान शिव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। फिर शिवलिंग पर धतूरा, बेल पत्र, सफेद फूल, अक्षत और चंदन अर्पित करें। इसके बाद मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें और विधिविधान से पूजा-अर्चना करें। फिर दीपक जलाकर प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें। अंत में शिव-पार्वती की आरती करें और पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

पूजन मंत्र

ॐ नमः शिवाय॥
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

जानिए व्रत के लाभ

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को करने से जातक को सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और जीवन में भी शुभता का आगमन होता है।

Continue reading on the app

  Sports

घायल है वेस्टइंडीज... घातक हैं अभिषेक-ईशान, फाइनल से कम नहीं आज का मुकाबला

India Vs Westindies के बीच मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों टीमों का वर्ल्डकप में अब तक का सफर तकरीबन एक जैसा ही रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. हालांकि वेस्टइंडीज के पास भी तगड़े हिटर हैं. Sun, 1 Mar 2026 13:56:27 +0530

  Videos
See all

Chandigarh में इंटरनेशनल मैराथन का आगाज... गवर्नर Gulab Chand Kataria हुए शामिल l Marathon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:15:03+00:00

Iran News Live: तेहरान में मची अफरातफरी, भाग रहे लोग ! Tehran | War News | Israel | USA | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:00:33+00:00

Iran-Israel War LIVE Update: Ali Khamenei की मौत का खौफनाक वीडियो देखो! | Breaking | Attack | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:00:01+00:00

Ali Khamenei Death News: मस्जिद पर लहराया लाल झंडा! | Trump | Iran Israel War News| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers