HPCL Recruitment 2026: 2 मार्च तक भरें फॉर्म, Instrumentation समेत कई पदों पर निकली भर्ती
HPCL जो भारत सरकार के Ministry of Petroleum and Natural Gas के तहत आती है। इस ने Graduate Apprentice Trainee ...
Delhi Airport Advisory: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों की दी ये सलाह
Delhi Airport Advisory: मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते हालात इन दिनों तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध नेवेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इन हालातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि, 'मिडिल ईस्ट की बदलती राजनीतिक हालत के कारण पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खासकर यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स, में देरी, रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव किया जा सकता है। एडवाइजरी में साफ तौर लिखा हुआ है कि यात्री एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से न्यू अपडेट्स जरूर चेक कर लें। रियल टाइम अपडेट के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर विजिट कर सकते हैं।
Passenger Advisory issued at 08:00 hrs.#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory@MoCA_GoI
— Delhi Airport (@DelhiAirport) March 1, 2026
@DGCAIndia pic.twitter.com/QLuSOiYeWQ
अफवाहों से बचने की सलाह
एडवाइजरी जारी करने का उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों से यात्रियों को बचाना है। सरकार अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश दे रही है कि हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने यह भी कहा है कि मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से फ्लाइट्स पर बुरा असर पड़ सकता है, कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी का सामना कर सकती है, या वे रद्द हो सकती हैं। ऐसे में एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन से पुष्टि करना जरूरी है, वहीं ऑफिशियल स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24
Haribhoomi













.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




