Iran Attack On Israel: ईरानी मिसाइल से मची तबाही, Tel Aviv से देखिए ग्राउंड Report
सेंट्रल इजराइल का इलाका जहां पर मिसाइल ने ईरान को हिट किया है. उसके तकरीबन 1/2 कि.मी. के रेंज में आप देखिए तो स्ट्रक्चर डैमेज हुए हैं. कांच छलनी हुए हैं और इमारतें किस तरह से दरअसल धराशाई हुई हैं. उसके आसपास जो है तमाम जो बिल्डिंग्स हैं, तमाम इमारतें हैं, तमाम जो लोकल एरिया हैं. उस पर किस तरह का इफेक्ट है, उसका एक नजारा हम आपको यहां दिखा रहे हैं. हमारे ठीक पीछे की इमारत देखिए. यहां से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर मिसाइल हिट है और इस जगह पर आप देखिए तो समऊचा कांच जो है इस पूरी बिल्डिंग का वो स्ट्रक्चर के साथ डैमेज दिखाई दे रहा है.
यहां आप देखिए जैसे मशीन के जरिए किस तरह से इसको समेटा जा रहा है और ये स्थिति जो है सिर्फ इसी बिल्डिंग तक सीमित नहीं है बल्कि हम आपको और आगे दिखाते हैं. इस स्ट्रक्चर के डैमेज होने के बाद यह इमारत जो है वो दरअसल पूरी तरह से खाली कराई गई है. इस इमारत में डैमेज कितना बड़ा है इसका दृश्य आप यहां पर देख सकते हैं. समूचा जो इलाका है इसके हर हिस्से में आपको यह दिखाई देगा कि जो विंडोज़ हैं, विंडो पेन है.
ZIM vs SA: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में किए 3 बड़े बदलाव
ZIM vs SA Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 का 51वां मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो जिम्बाब्वे के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर कप्तान सिकंदर रजा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अफ्रीकी टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन्हें मौका मिला है.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?
सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, यह दिन का मैच है और दुर्भाग्य से हमारी टीम में मौजूद चोटों को देखते हुए यह हमारी गेम स्ट्रैटजी के लिए सही है. रिचर्ड नगारवा पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे. हमने वास्तविकता देख ली है, हमें देखना होगा कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं और 18 महीनों में मध्य-तालिका की टीम बन सकते हैं.
As South Africa aim to finish top of the group, Zimbabwe hope to end their #T20WorldCup campaign with a win over their neighbours ????
— ICC (@ICC) March 1, 2026
Tournament broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/2oVSe3wNq7
वहीं, एडेन मार्करम ने टॉस पर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, हम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और देखना चाहते थे कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारा प्रदर्शन कैसा रहता है. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं... केवना मफाका, एनरिच नॉर्टजे और जॉर्ज लिंडे प्लेइंग-11 में शामिल हुए हैं. ये तीनों पर्दे के पीछे रहकर मेहनत कर रहे हैं और इन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए. इससे हमें आगे चलकर किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में उन्हें खेलते हुए देखने का भी मौका मिलेगा.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे : तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी
साउथ अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
ये भी पढ़ें: ये हैं T20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-2 पर हैं विराट कोहली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























