ZIM vs SA: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में किए 3 बड़े बदलाव
ZIM vs SA Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 का 51वां मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो जिम्बाब्वे के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर कप्तान सिकंदर रजा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अफ्रीकी टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन्हें मौका मिला है.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?
सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, यह दिन का मैच है और दुर्भाग्य से हमारी टीम में मौजूद चोटों को देखते हुए यह हमारी गेम स्ट्रैटजी के लिए सही है. रिचर्ड नगारवा पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे. हमने वास्तविकता देख ली है, हमें देखना होगा कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं और 18 महीनों में मध्य-तालिका की टीम बन सकते हैं.
As South Africa aim to finish top of the group, Zimbabwe hope to end their #T20WorldCup campaign with a win over their neighbours ????
— ICC (@ICC) March 1, 2026
Tournament broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/2oVSe3wNq7
वहीं, एडेन मार्करम ने टॉस पर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, हम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और देखना चाहते थे कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारा प्रदर्शन कैसा रहता है. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं... केवना मफाका, एनरिच नॉर्टजे और जॉर्ज लिंडे प्लेइंग-11 में शामिल हुए हैं. ये तीनों पर्दे के पीछे रहकर मेहनत कर रहे हैं और इन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए. इससे हमें आगे चलकर किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में उन्हें खेलते हुए देखने का भी मौका मिलेगा.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे : तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी
साउथ अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
ये भी पढ़ें: ये हैं T20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-2 पर हैं विराट कोहली
Holi 2026: श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए होली पर करें 108 नामों का जाप, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट
Holi 2026: होली आने में अब बस कुछ ही समय बाकी है. मान्यता है कि होली और भगवान श्रीकृष्ण का गहरा संबंध है. होली पर राधा-कृष्ण की बात भी होती है. कहते हैं कि उनके शाश्वत प्रेम के उत्सव के रूप में ब्रज में होली खेली जाती है. होली पर भगवान कृष्ण की पूजा करने से जातक के जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही भक्तों को मनवांछित फल मिलता है. मान्यता है कि होली के पावन त्योहार पर भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप करने से आपकी हर दुविधा दूर जाएंगी. साथ ही मानसिक शांति और आरोग्य मिलता है. आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम.
भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम का करें जाप
वासुदेव
सनातन
कमलनाथ
यशोदावत्सल
कृष्ण
सर्वभूतात्मका
दयानिधि
वेदवेद्या
तीर्थकरा
सर्वग्रहरुपी
पुण्य श्लॊक
जलक्रीडा समासक्त गोपीवस्त्रापहाराक
पन्नगाशन वाहन
परात्पराय
परब्रह्म
नारायण
दानवेन्द्र विनाशक
यज्ञभोक्त
दामोदर
कालीयफणिमाणिक्य रञ्जित श्रीपदाम्बुज
गीतामृत महोदधी
अव्यक्त
पार्थसारथी
बर्हिबर्हावतंसक
युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे
बाणासुर करान्तकृत
वृषभासुर विध्वंसि
वॆणुनाद विशारद
जगन्नाथ
जगद्गुरू
भीष्ममुक्ति प्रदायक
विष्णु
सुभद्रा पूर्वज
जयी
सत्यभामारता
सत्य सङ्कल्प
सत्यवाचॆ
विश्वरूपप्रदर्शक
दुर्यॊधनकुलान्तकृत
शिशुपालशिरश्छेत्त
कृष्णाव्यसन कर्शक
अनादि ब्रह्मचारिक
नाराकान्तक
मुरारी
कंसारिर
संसारवैरी
मुष्टिकासुर चाणूर मल्लयुद्ध विशारदाय
परमपुरुष
मायिने
कुब्जा कृष्णाम्बरधराय
नरनारयणात्मकाय
स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे
तुलसीदाम भूषनाय
बृन्दावनान्त सञ्चारिणे
बलि
द्वारकानायक
मथुरानाथ
मधुघ्ने
कञ्जलोचनाय
कामजनक
निरञ्जन
अजाय
सर्वपालकाय
गोपाल
गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे
पारिजातापहारकाय
पीतवससे
यदूद्वहाय
यादवेंद्र
परंज्योतिष
वनमालिने
इलापति
कोटिसूर्य समप्रभा
योगी
गोप गोपीश्वर
तमाल श्यामल कृता
उत्तलोत्तालभेत्रे
यमलार्जुन भञ्जन
तृणी-कृत-तृणावर्ताय
धेनुकासुरभञ्जनाय
अनन्त
वत्सवाटि चराय
योगीपति
गोविन्द
मधुराकृत
त्रिभङ्गी
षोडशस्त्री सहस्रेश
मुचुकुन्द प्रसादक
नवनीतनटन
नवनीत विलिप्ताङ्ग
सच्चिदानन्दविग्रह
शुकवागमृताब्दीन्दवे
नन्दव्रज जनानन्दिन
शकटासुर भञ्जन
पूतना जीवित हर
बलभद्र प्रियनुज
यमुनावेगा संहार
श्रीशाय
देवाकीनन्दन
सङ्खाम्बुजा युदायुजाय
नन्दव्रज जनानन्दिन
चतुर्भुजात्त चक्रासिगदा
हरि
लीलामानुष विग्रह
नन्दगोप प्रियात्मज
पुण्य
वसुदेवात्मज
श्रीवत्स कौस्तुभधराय
यह भी पढ़ें: Holi 2026 Date: होली और होलिका दहन की तारीख कंफर्म, नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















