LPG Prices From 1 March: क्या होली के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है? तेल कंपनियों ने मार्च 2026 के लिए एलपीजी के नए दाम जारी कर दिए हैं. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में राहत दी गई है, जिसकी पूरी रेट लिस्ट आप इस आर्टिकल में देख सकते हैं.
Ravi Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद आरती का पाठ करना बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है. बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है. इस आर्टिकल में भगवान शिव और सूर्यदेव को समर्पित आरती गीत के लिरिक्स प्रस्तुत किए गए हैं.
INDW vs AUSW: होबार्ट में आज जो हुआ, वो महिला वनडे क्रिकेट की यादगार शाम बन गया। एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे में 98 गेंदों पर 158 रन ठोककर परीकथा जैसी विदाई ली। उनके साथ बेथ मूनी ने नाबाद 106 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 7 विकेट पर 409 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।
हीली ने 27 चौके और 2 छक्के जड़े। ये उनकी आठवीं वनडे सेंचुरी थी और वो वनडे में दो बार 150+ स्कोर बनाने वाली दुनिया की छठी महिला और दूसरी ऑस्ट्रेलियाई बनीं। 95 गेंदों पर 150 रन पूरा कर उन्होंने दूसरा सबसे तेज 150 भी बनाया। ये ऑस्ट्रेलिया में महिला वनडे का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है और भारत के खिलाफ भी सबसे ऊंचा। अपने आखिरी वनडे में शतक जड़ने वाली वो जोहमारी लोगटेनबर्ग के बाद सिर्फ दूसरी महिला बनीं।
✅ 400 up for first time in women's ODIs in Australia ✅ Sixth ODI ton
हीली ने विदाई मैच में खेली मैराथन पारी मैच की शुरुआत दिलचस्प रही। भारत ने हीली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। रेणुका सिंह ने पहली ही ओवर में मेडन डाली। लेकिन काश्वी गौतम पर पुल शॉट से हीली ने खाता खोला। रेणुका की एक एल्बीडब्ल्यू अपील डीआरएस में अंपायर कॉल निकली- वो लम्हा हीली के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 49 गेंदों पर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया।
Georgia Voll was simply outstanding, bringing up her second ODI ton in just nine matches. #AUSvIND
वोल ने 62 रन ठोके दूसरे छोर से जॉर्जिया वोल ने 52 गेंद में 62 रन ठोके। दोनों के बीच 104 रन की साझेदारी हुई। वोल को भी दो जीवनदान मिले, लेकिन स्नेह राणा की गेंद पर वो आउट हो गईं। इसके बाद हीली ने गियर बदल दिया। ऑफ साइड पर लगातार चौके, लॉन्ग ऑन पर स्लॉग स्वीप और डीप्टी शर्मा की गेंद सीधे डगआउट में। 79 गेंद में सेंचुरी और फिर सिर्फ 16 गेंद में 100 से 150 तक पहुंच गईं। हालांकि पिंडली में खिंचाव साफ दिख रहा था। 200 की उम्मीद लग रही थी, लेकिन स्नेह राणा की फुल टॉस पर अजीब रिवर्स पैडल की कोशिश में वो बोल्ड हो गईं। 13.3 ओवर बाकी थे।
मूनी ने शुरुआत धीमी की- 12 गेंद में सिर्फ 2 रन, लेकिन फिर 53 गेंद में पचासा और अगली 29 गेंद में दूसरा। 84 गेंद में 106* रन बनाकर उन्होंने दिखाया कि 360 डिग्री शॉट्स क्या होते हैं? आखिरी 40 गेंद में सिर्फ दो डॉट बॉल खेलीं। उनके साथ निकोला कैरी ने 15 गेंद में नाबाद 34 रन जोड़े। आखिरी ओवर में श्री चरणी से 22 रन निकले, जिसमें एक रिवर्स स्वीप पर छक्का भी शामिल था।
भारत की गेंदबाजी दिनभर जूझती रही। श्री चरणी 100+ रन देने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला बनीं। तीन गेंदबाजों ने 80 से ज्यादा रन दिए, जो भारतीय महिला वनडे इतिहास में पहली बार हुआ। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को डेब्यू कराया। होबार्ट की ये शाम हीली के नाम रही, एक ऐसा विदाई शो, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।