आज से बिना सिम नहीं चलेगा आपका वॉट्सऐप:कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़े, हवाई सफर महंगा हो सकता है; मार्च में 4 बदलाव
1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब, रेलवे यात्रा और रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। भारतीय रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप काम करना बंद कर देगा। 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में देखी गई है, जहां अब एक सिलेंडर के लिए ₹1875.50 चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 28 रुपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है। पहले यह ₹1740.50 में मिल रहा था। 4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं… 2. बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम आज से मैसेजिंग एप्स के लिए 'सिम-बाइंडिंग' नियम लागू हो गए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था। क्यों लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। 3. रेलवे का UTS एप बंद, अब 'RailOne' से होगी बुकिंग रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए 'RailOne' एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था। इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने साफ किया है कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक जरूरी शर्त है… रेलवन एप में मिलती है ये 3 बड़ी सर्विसेज रेवलन एक 'ऑल-इन-वन' एप्लीकेशन है, जिसे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 4. हवाई सफर महंगा हो सकता है, ATF के दाम ₹5,500 तक बढ़े ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें ₹5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां ATF 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं। चार बड़े शहरों में ATF के दाम नोट: ATF- एविएशन टर्बाइन फ्यूल | दाम रुपए प्रति किलोलीटर में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं…
ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट:सोना एक हफ्ते में ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, देश में जल्द नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड बनेगा
कल की बड़ी खबर ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी रही। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। वहीं इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट: सोना-चांदी महंगा हो सकता है; होर्मुज रूट बंद हुआ तो 10% एक्सपोर्ट भी खतरे में ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध और बढ़ता है तो होर्मुज स्ट्रेट बंद हो सकता है। इससे भारत को हर महीने होने वाली तेल सप्लाई का आधा हिस्सा खतरे में पड़ जाएगा। इसके अलावा भारत का नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है। इसका 10% से ज्यादा हिस्सा इस क्षेत्र से सप्लाई होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंग बढ़ने से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ती है और इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही: सोना ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹17,000 महंगी हुई इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 फरवरी, शुक्रवार को 1,55 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.50 लाख किलो से बढ़कर 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17 हजार रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में जल्द बनेगा नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड: गिग वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा मिलेगा; हेल्थ इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी महाराष्ट्र के लेबर मिनिस्टर आकाश फुंडकर ने विधानसभा में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार जल्द ही गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए 'नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड' का गठन करने जा रही है। इस बोर्ड के जरिए डिलीवरी पार्टनर्स और फ्रीलांसर्स को हेल्थ केयर, इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। अब तक इन वर्कर्स को केवल बिजनेस पार्टनर माना जाता था, लेकिन नए कोड के तहत उन्हें पहली बार औपचारिक 'वर्कर' का दर्जा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अमेरिकी रक्षा विभाग के नेटवर्क पर ओपन-एआई का इस्तेमाल होगा: सैम ऑल्टमैन और पेंटागन में समझौता, एंथ्रोपिक को बैन कर ट्रंप सरकार ने दी जगह सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपन-एआई (OpenAI) और अमेरिकी रक्षा विभाग (DoW) के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत ओपन-एआई अपने कुछ मॉडल्स को पेंटागन के क्लासिफाइड (गोपनीय) नेटवर्क पर तैनात करेगा। ओपन-एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपन-एआई की प्रतिद्वंद्वी कंपनी 'एंथ्रोपिक' (Anthropic) की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



