ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्लाह अली खामिनई को मौत के घाट उतार दिया गया और सिर्फ वही नहीं उनके पूरे खानदान को मार दिया गया है। पहले तो शनिवार की सुबह-सुबह एक खबर आती है और खबर में ये मालूम चलता है कि इजराइल और अमेरिका ने यानी कि इजराइल नेकि फ्रंट फुट पर आकर यह हमला किया लेकिन अमेरिका साथ मिला हुआ था। इजराइल ने बहुत बड़ा अटैक ईरान पर कर दिया है। और आज जब इस खबर की पुष्टि हो गई कि इसमें खामिनेई मारे गए हैं तो यह मालूम चला कि जब जंग शुरू हुई थी उसके ठीक 1 घंटे में ही अयातुल्ला अली खामई को टारगेट किया गया। उस घर को निशाना बनाया गया जिसमें वह रहा करते थे जिसमें उनका ऑफिस था और वहीं पर उनको मार दिया गया। जिस वक्त ये हमला हुआ, जिस वक्त खामनी पर अटैक हुआ, जिसमें वो मारे जा चुके हैं। उनकी बेटी, दामाद, एक पोती के भी मारे जाने की इसमें खबर मिल रही है। पूरा का पूरा खानदान जिसमें खत्म हो चुका है।
इस बात से वो बिल्कुल अनजान थे कि इजरायल और अमेरिका इतनी कोई बड़ी प्लानिंग कर रहा है। वो ये जानते थे कि अमेरिका अटैक कर सकता है। लेकिन सबसे पहले घर को निशाना बनाया जाएगा ये शायद खामनेई ने सोचा नहीं था। लेकिन उस वक्त जब वो अपने ऑफिस में मौजूद थे जो घर में ही उनके मौजूद है वहीं पर ये अटैक किया गया और उसमें मालूम चला कि खामनेई की मौत हो गई। लेकिन बाद में खबर ये भी आई थी कि हो सकता है कि वो सेफ बंकर में छिप गए हो क्योंकि आपको याद होगा ऐसा पहले भी हुआ है। पहले इस तरह की खबरें आई कि क्या वो बंकर में छिप गए? फिर वो सामने आ जाते हैं और फिर वो जनता से बात करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। इस बार सच में जो ईरान के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली खामिनी उनकी मौत हो गई।
इजराइल और अमेरिका ने मिलकर अत्याधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया और तस्वीरें ऐसी कि जब उस घर पर अटैक किया गया तो पूरा का पूरा जो घर था वो तबाह बर्बाद हो गया। अब इसी के बाद ईरान में हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। आंकड़ों के हिसाब से बताऊं तो ईरान की जो आबादी है वो शिया जो मुसलमान है वो सबसे ज्यादा वहां पर रहते हैं। लगभग 80 से 85% आबादी वहां पर शिया मुसलमानों की है और शिया मुसलमानों के लिए जो ईरान के सुप्रीम लीडर हैं अली खामिनी यानी कि जिनकी मौत हो गई है। उनकी मौत हो जाना सड़कों पर अब लोग उतर गए हैं। लेकिन इसमें भी दो धड़े हैं जो कि अब इस वक्त निकल कर सामने आ रहे हैं। एक वो हैं जो उनकी कई नीतियों का विरोध करते रहे हैं जो जश्न मना रहे हैं। लेकिन दूसरे वो हैं जो मस्जिदों में रो रहे हैं।
खामनेई के अलावा बड़े 40 ऐसे नेता थे यानी कि जो सैन्य अधिकारी थे उनको मार गिराया गया है। ईरान ने भी अब तय कर लिया है कि पीछे हटने वाला वो नहीं है। ट्रंप का बयान आता है कि खामनेई क्रूर था इसीलिए उसको मार दिया। लेकिन ईरान ये कहता है कि ट्रंप एक अपराधी है।
Continue reading on the app
अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों को अक्सर 'दुनिया की सबसे जटिल प्रेम कथा' या 'मैग्नीफिसेंट डेल्यूजन' (एक शानदार भ्रम) कहा जाता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो कभी बेहद करीबी दोस्ती (Allies) में बदल जाता है, तो कभी गहरे अविश्वास (Distrust) की खाई में गिर जाता है। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष की आंच अब पाकिस्तान तक पहुँच गई है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले में हुई मौत के बाद कराची में जो मंजर देखने को मिला, उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर 'मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस' के ऐलान और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरी मुस्लिम दुनिया में उबाल है।
इसका सबसे हिंसक असर पाकिस्तान के कराची में देखने को मिला, जहाँ रविवार को उग्र भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) पर हमला कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा चुनौती बन गई है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) को निशाना बनाया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।
वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ और झड़प
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के परिसर में घुस गए। भीड़ ने दूतावास की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और अमेरिका विरोधी नारेबाजी की।पुलिस अधिकारी मोहम्मद जवाद ने बताया कि बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में कम से कम एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पाकिस्तान सरकार की स्थिति
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कराची की घटना पर रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल वाणिज्य दूतावास के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शनकारी शहर के अन्य हिस्सों में भी इकट्ठा हो रहे हैं।
News Source- Press Trust OF India
Continue reading on the app