'विकास में बाधक बन रही थी कांग्रेस और डीएमके', पुडुचेरी की रैली में PM मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
PM Modi Puducherry Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके पर जमकर निशाना साधा.
पुडुचेरी के विकास में बाधक बन रही थी कांग्रेस-DMK'
पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार के लिए एटीएम बना दिया था. डीएमके की बात करें तो तमिलनाडु में भी घोटालों की लंबी सूची देखने को मिल रही है. कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी के विकास में बाधक बन गए थे. अब वही ताकतें फिर से सत्ता के लिए भूखी हैं. क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के उस दौर में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते."
'कांग्रेस-DMK के राज में पुडुचेरी के लोगों को झेलने पड़े कष्ट'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, "कांग्रेस और डीएमके के शासनकाल में पुडुचेरी के लोगों को भारी कष्ट झेलने पड़े. वे साल राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की बदहाली से भरे थे. वेतन में देरी होती थी. सड़कों पर गुंडों और ड्रग माफिया का राज था."
मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बन सकता है पुडुचेरी- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "मुझे पूरा विश्वास है कि पुडुचेरी मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बन सकता है. पुडुचेरी में पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं. जेआईपीएमईआर स्थित क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण से स्वास्थ्य सेवा क्षमता में और विस्तार होगा. आज पीएम-अभिम परियोजना के तहत गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखी गई है."
पीएम मोदी ने कहा कि, "पूरे भारत में उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बहुत जोर दिया जा रहा है. बुनियादी ढांचे के लिए अधिक धन का अर्थ है बेहतर सड़कें, जल आपूर्ति, तटीय बुनियादी ढांचा, स्कूल, अस्पताल और ऐसी कई परियोजनाएं। ये सुविधाएं सीधे तौर पर लोगों के जीवन को बेहतर बनाती हैं." पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "जब मैं पहले यहां आया था, तब मैंने 'सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी' का नारा दिया था. सर्वश्रेष्ठ का अर्थ है व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन. पिछले साढ़े चार वर्षों में यह परिकल्पना फलदायी साबित हो रही है. पुडुचेरी में सुशासन और विकास देखने को मिला है. जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश एक ही दृष्टि और समर्पण के साथ काम करते हैं, तो परिणाम तेजी से और बेहतर मिलते हैं."
Iran Attack On Tel Aviv: ईरान ने तेल अवीव में किया Drone Attack, 28 लोगों की मौत!
इजराइल के अलग-अलग इलाकों में सायरन बजने लगे हैं. लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. घंटों से बंकर में लोग हैं. हालांकि इजराइल के लोगों को दो सालों में इन सायरन से निपटना आ गया है. खुद को सुरक्षित करना आ गया है. क्योंकि जिस तरह से हमास से जंग लड़ी है उसके बाद इजराइली अपने आप को सुरक्षित करना भी जानते हैं और एक-एक अलर्ट का मतलब समझते हैं. ईरान के पास एक बहुत बड़ा मिलिट्री आर्सनल भी है. यूएस के पास एक बहुत ही इंप्रेसिव मिलिट्री पावर है. शायद ईरान या उसके मुकाबले का नहीं है. मगर ऐसा नहीं है कि ईरान के पास अच्छी आर्मी नहीं है. इस बीच खबर आ रही है कि ईरान ने तेल अवीव पर ड्रोन अटैक किया है. इसमें 28 लोगों की मौत के आसार हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















