अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक गर्ल्स स्कूल पर हमला हुआ जिसमें कम से कम 148 छात्राओं की मौत हो गई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह दावा किया है कि यह हमला मिनाब शहर में शनिवार को किया गया है। यह हमला उस बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा था जिसे अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के कई इलाकों में अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के दौरान स्कूल पर बम गिरा जिससे वहां पढ़ने वाली छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, मीनाब के शजारेह तैय्येबेह गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है और 95 घायल हुए हैं। मृतकों में से अधिकतर 7 से 12 वर्ष की आयु वर्ग की थीं।
इन हमलों में ईरान के कई अहम ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। शुरुआती हमले में सुप्रीम लीडर अयुतुल्लाह अल खेमेनाई से जुड़े दफ्तरों के पास राजधानी तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए और आसमान में धुएं के गुब्बारे भी उठते दिखे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में बड़े सैन्य अभियान शुरू हो चुके हैं और उन्होंने ईरानी जनता से अपनी सरकार के खिलाफ खड़े होने की भी अपील की थी। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजिमिन नेतन्याहू ने कहा कि यह कारवाई ईरानी लोगों को अपने भविष्य का फैसला खुद करने का मौका देगी। इन हमलों के जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। साथ ही बहरीन, कुवैत और क़तर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।
अबू धाबी में मिसाइल के मलबे से गिरने से एक व्यक्ति की मौत की खबर भी आ रही है। स्थिति बिगड़ने के बाद यूएई और इराक ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थाई रूप से बंद कर दिए हैं। ईरान के विदेश मंत्री ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि देश अपनी रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा। यह संघर्ष पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध की आशंका को और गहरा करता जा रहा है।
Continue reading on the app
वेस्ट इंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वेस्ट इंडीज और भारत कोलकाता में आमने-सामने होंगे, जो मुंबई में खेले गए 2016 टी20 विश्व कप के क्लासिक सेमीफाइनल मुकाबले की याद दिलाएगा। होल्डर ने इस टूर्नामेंट में वेस्ट इंडीज की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने चार पारियों में 176 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं और 20.75 के औसत से आठ विकेट लिए हैं, जिनमें एक बार चार विकेट भी शामिल हैं।
होल्डर का अनुभव, नेतृत्व और कुशलता वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि क्रिकविज़ के आंकड़ों के अनुसार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका तीन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड है: संजू सैमसन (10 पारियों में चार बार आउट, 110 के स्ट्राइक रेट से 57 रन दिए), हार्दिक पांड्या (सात पारियों में चार बार आउट, 110 के स्ट्राइक रेट से 33 रन दिए) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नौ पारियों में तीन बार आउट, 160 के स्ट्राइक रेट से 83 रन दिए)। हार्दिक और सूर्यकुमार यादव इस समय शानदार फॉर्म में हैं, जबकि संजू का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, फिर भी वे अपने दिन पर बड़े और तेज रन बनाने में सक्षम हैं।
लेकिन भारतीय टीम रोमारियो शेफर्ड की मध्यम गति की गेंदबाजी का जोरदार जवाब दे सकती है, क्योंकि ईशान किशन (चार पारियों में 200 के स्ट्राइक रेट से, सिर्फ एक बार आउट, 28 रन बनाए) और सूर्यकुमार (पांच पारियों में 160 के स्ट्राइक रेट से, एक बार आउट, 60 रन बनाए) का उनके खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। शिमरोन हेटमायर वेस्ट इंडीज के लिए बल्ले से सबसे भरोसेमंद विकल्प रहे हैं और नंबर तीन पर उनकी सफलता वेस्ट इंडीज के लिए बेहद उत्साहजनक रही है। उन्होंने छह पारियों में 44.20 के औसत और 182.64 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
हालांकि, हेटमायर के संभावित आक्रामक प्रदर्शन का भारत के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में एक कारगर उपाय है। भारतीय टीम के चहेते 'जस्सी भाई', जो 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं, ने नौ पारियों में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पांच बार आउट किया है। हेटमायर उनके खिलाफ मात्र 15 रन ही बना पाए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 71 है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हेटमायर (13 पारियों में तीन बार आउट, 87 रन देकर, स्ट्राइक रेट 155) और रोवमैन पॉवेल (छह पारियों में तीन बार आउट, 56 रन देकर, स्ट्राइक रेट 200) दोनों को आउट करने में माहिर हैं। वहीं, अक्षर पटेल ने जेसन होल्डर पर पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा है और छह पारियों में 3 विकेट लेकर मात्र 14 रन दिए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट मात्र 82 है।
इसके अलावा, कलाई के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए अपनी फॉर्म में आई थोड़ी गिरावट से उबरने के लिए यह मैदान सबसे उपयुक्त है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी करते हुए यह उनका घरेलू मैदान रहा है। हालांकि वह लगातार विकेट ले रहे हैं और इस टूर्नामेंट में 13 से अधिक के औसत से 11 विकेट लेकर भारत के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन सुपर आठ चरण में उनका प्रदर्शन थोड़ा फीका पड़ गया है। ऐसा लगता है कि बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी को समझने लगे हैं, क्योंकि सुपर आठ में उनकी इकॉनमी रेट ग्रुप स्टेज (5.16) की तुलना में लगभग दोगुनी (10.25) हो गई है।
Continue reading on the app