Responsive Scrollable Menu

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग आज होगी:ग्रे मार्केट के हिसाब से ₹1363 पर लिस्ट हो सकता है, 22% रिटर्न मिलने की उम्मीद

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार (BSE-NSE) में लिस्टिंग आज, बुधवार (28 अक्टूबर) को होगी। मीडिया रिपोर्ट्स और ग्रे मार्केट प्रीमीयम यानी GMP के हिसाब से कंपनी के शेयरों के लिस्ट होने पर निवेशकों को 22% रिटर्न मिल सकता है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के मुकाबले ₹244 प्रीमीयम के साथ ₹1363 पर ट्रेड कर रहा है। अगर आपको कंपनी के IPO में अप्लाई करने के बाद अलॉटमेंट में 1 लॉट यानी 12 शेयर्स मिल गए हैं, तो GMP के हिसाब से लिस्टिंग पर करीब 3,000 रुपए तक का रिटर्न मिल सकता है। IPO में अप्लाई करने पर जिन लोगों को शेयर्स अलॉट हुए हैं, उनके शेयर्स 27 अक्टूबर को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जा चुके हैं। वहीं जिन लोगों को शेयर्स अलॉट नहीं हुए हैं, उनको रिफंड भी किया जा चुका है। वहीं लिस्टिंग होने के बाद कोई भी निवेशक कंपनी के शेयर खरीद या बेच सकता है। लिस्टिंग पर मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है? मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मजबूत फंडामेंटल्स और तगड़े सब्सक्रिप्शन की वजह से शेयर 20% से 25% तक के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। भारत के डिजिटल और 5G मार्केट में कंपनी का दबदबा है, जिससे ब्रोकरेज हाउस इस पर पूरी तरह पॉजिटिव हैं। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर बेचें या होल्ड करें? मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपने सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाया है, तो लिस्टिंग के दिन मुनाफा वसूलना सही स्ट्रैटेजी होगी। वहीं लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स को शेयर को पोर्टफोलियो में होल्ड करने की सलाह है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी का शेयर कुछ समय में ₹1,500 से ₹1,800 तक जा सकता है। लिस्टिंग के बाद नए शेयर खरीदें या नहीं? मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिस्टिंग वाले दिन शुरुआत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए तुरंत एंट्री न लें। अगर लिस्टिंग के बाद शेयर में थोड़ी गिरावट (डिप) आती है, तो धीरे-धीरे शेयर में खरीदारी करना ही बेहतर होगा। शेयर की कीमत, वैल्यूएशन और कंपनी के प्रदर्शन का आकलन करके ही निवेश का फैसला लें। IPO को किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन मिला था? NSE के मुताबिक, तीन दिन (21 से 23 अक्टूबर) में यह IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन सकती है जियो प्लेटफॉर्म्स शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन सकती है। ग्रे मार्केट के मौजूदा प्रीमियम के आधार पर जियो का मार्केट कैप करीब ₹12.61 लाख करोड़ पहुंच सकता है, जो भारती एयरटेल से लगभग ₹25,700 करोड़ ज्यादा होगा। इस तरह जियो मार्केट कैप के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हो सकती है। एयरटेल को पीछे छोड़ने के लिए जियो को करीब ₹1,342 या उससे ज्यादा के भाव पर लिस्ट होना होगा। मंगलवार को NSE पर भारती एयरटेल का आखिरी ट्रेडेड भाव ₹1,978.80 रहा। इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹12.35 लाख करोड़ बैठता है। टॉप-5 में रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियां शामिल हो सकती हैं ग्रे मार्केट के संकेत सही साबित हुए तो देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। करीब ₹16.19 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले और जियो प्लेटफॉर्म्स दूसरे नंबर पर होगी। इसके बाद भारती एयरटेल ₹12.35 लाख करोड़, HDFC बैंक ₹10.49 लाख करोड़ और ICICI बैंक ₹9.96 लाख करोड़ के साथ क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर होगी। इस तरह टॉप-5 में रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियां शामिल हो सकती हैं। ये खबर भी पढ़ें… Jio IPO के 3 दिन में 7 रिकॉर्ड: देश का सबसे बड़ा इश्यू, 100 मिनट में पूरा भरा; टारगेट से 22 गुना ज्यादा बोलियां 5 सितंबर 2016, रिलायंस ने ‘जियो’ नाम से फ्री सिम बांटनी शुरू कीं। इतना ही नहीं, अगले 6 महीने इंटरनेट भी मुफ्त दिया। जियो स्टोर्स पर ग्राहकों की लाइन लग गई। दस साल बाद यही जियो जब भारत का सबसे बड़ा IPO लाई, तो लोग एक बार फिर टूट पड़े। जियो दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला IPO तो बना ही, इसने 3 दिन में 7 रिकॉर्ड बना डाले। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्र सरकार से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने और पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में मत्था टेकने के लिए सिख श्रद्धालुओं की नियमित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की अपील की। मान ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों को राजनीतिक विचारों से ऊपर रखा जाना चाहिए। श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना जरूरी है और धार्मिक आस्था को कभी भी राजनीतिक हितों की भेंट नहीं चढ़ने देना चाहिए।

करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “लोगों की आध्यात्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। धार्मिक आस्था के मामले में ओछी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।” अगले महीने पाकिस्तान में होने वाले ‘विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में शामिल होने के निमंत्रण को लेकर पूछे गए सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि औपचारिक निमंत्रण मिलने पर उन्हें केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए वह केंद्र से अनुमति मांगेंगे। सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मान ने कहा, “दोनों देशों के लोग शांति चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार होना चाहिए।” इससे पहले, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी मंगलवार को राज्य विधानसभा सत्र के आखिरी दिन एक प्रस्ताव पेश करके केंद्र सरकार से करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने की मांग की थी।

Continue reading on the app

  Sports

'गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना', न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिला मां जैसा दुलार, बलिया की महिला का वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Ballia Lady Video: क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 19 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले इस 15 साल के बच्चे को मैदान के बाहर एक महिला फैन ने मां की तरह सलाह देते हुए गर्म पानी पीने की हिदायत दी. Wed, 28 Oct 2026 09:45:47 +0530

  Videos
See all

Yogi Cabinet Decisions 2026 : यूपी की जनता को CM योगी की बड़ी सौगात! | CM Yogi News | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:08+00:00

IMD Weather Alert: 8 बजते ही IMD का भयंकर अलर्ट जारी? मौसम का बड़ा अपडेट! Weather Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers