Responsive Scrollable Menu

'वो रॉकेट की तरह आगे बढ़ा...' अभिषेक शर्मा पर कार्तिक का बयान वायरल, बताया दुनिया से बिल्कुल अलग क्यों?

Abhishek Sharma : टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने 113 रनों की शतकीय पारी खेलकर मैदान में तूफान ला दिया. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जिस कदर पिटाई की वो देखने लायक था. उन्होंने 6 ओवर के पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 118 रनों की साझेदारी की थी. इस मैच में धमाल मचाने के बाद चारों ओर अभिषेक शर्मा की तारीफी हो रही है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल में शतक लगाया. उन्होंने इस मुकाबले में 38 बॉल के साथ 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 297.36 का रहा था. उनकी इस तूफानी पारी के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी अभिषके शर्मा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

दिनेश कार्तिक ने अभिषक शर्मा को बताया रॉकेट

दिनेश कार्तिक ने कहा कि, 'अब तक हमें आदत हो जानी चाहिए कि वह पावरप्ले में क्या कर सकता है. वह बिना किसी रोक-टोक के उन पर हमला करता है, चाहे वह बाइलेटरल हो, एशिया कप हो, वर्ल्ड कप हो, वर्ल्ड कप फाइनल हो और वह हमें शानदार शुरुआत दिलाने की आदत डाल रहा है, जहां बॉलिंग यूनिट को लगभग ऐसा लगता है कि खेल खत्म हो गया है.
जब पहला ओवर खत्म हुआ, तो आपको लगभग ऐसा लगा कि खेल वहीं खत्म हो गया क्योंकि इंडिया बिल्कुल रॉकेट की तरह आगे बढ़ रहा था और जब पांचवां ओवर आया तो न्यूजीलैंड की टीम पस्त हो चुकी थी'. 

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि, 'ये लोग बिल्कुल अलग दुनिया के हैं. हमारे पास ऐसे सभी बॉलर हैं जिन्होंने घरेलू हालात में इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छा या ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. वो बिना किसी रोक-टोक के ऑफसाइड में हिट कर रहे थे. यह एक ऐसा शॉट है जिसमें आप खुद को जगह देते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां बॉल डालते हैं. मैं आपको वहां छक्का मार दूंगा और यह आपको सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पावरप्ले का समय चला गया है'.

अभिषेक शर्मा का इस सीरीज में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक की बदौलत 169 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीरीज में 14 चौके और 15 छक्के भी लगाए हैं. उनका औसत इस दौरान 56.33 और स्ट्राइक रेट 238.02 का रहा है. अब उनके पास इस आंकड़ों को चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले में और बेहतर करने का मौका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा.

अभिषके शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट

मैच

पारी

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें खेलीं

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

T20I

70

69

2

2240

135

33.4

1138

196.8

4

14

213

158

ये भी पढ़ें : 'चाबी आज भी गेंदबाज के पास है...'न्यूजीलैंड T20 सीरीज में जमकर बन रहे रन पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान

Continue reading on the app

CJP नेता सौरव दास को गाइड कर रहे थे पूर्व SC जज? इंटरव्यू में संजय किशन कौल ने किया खुलासा

Former SC Sanjay Kishan Kaul: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज संजय किशन कौल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास को मेंटर (गाइड) करने की खबरों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि वह दास से एक पत्रकार के तौर पर एक-दो बार मिले थे. इस दौरान उन्होंने दास को सिर्फ अपनी भाषा में थोड़ी नरमी बरतने की सलाह दी थी. जस्टिस कौल ने साफ किया कि वह दास को गाइड नहीं कर रहे थे.

ANI को दिए इंटरव्यू में जस्टिस कौल ने बताया कि करीब एक साल पहले दिवाली के मौके पर उनकी दास से मुलाकात हुई थी. उस समय दास पत्रकार थे और खबरों में भी नहीं थे. दास ने उन्हें दिवाली की पार्टी में आने के लिए कहा था. जस्टिस कौल ने बताया कि वह वहां कुछ मिनट के लिए गए थे. अब उस मुलाकात की तस्वीर का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया जा रहा है कि वह दास की विचारधारा से जुड़े हैं.

'भाषा में थोड़ी नरमी बरतने को कहा था'

जस्टिस कौल ने कहा कि उन्होंने दास को कभी मेंटर नहीं किया. हालांकि, एक-दो मुलाकातों के दौरान उन्होंने दास को अपनी भाषा में नरमी बरतने की सलाह जरूर दी थी. उनके मुताबिक, अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों के बातचीत करने का तरीका अलग होता है. उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी के लोग बातचीत में ज्यादा शालीन भाषा का इस्तेमाल करने के आदी हैं. हो सकता है कि जेनरेशन Z के युवाओं की भाषा अलग हो. ऐसी भाषा कभी-कभी उन लोगों को बुरी लग सकती है, जो बातचीत के पारंपरिक और शालीन तरीके पसंद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: सौरव दास-आशुतोष रांका पर फिर आफत? अब क्राइम ब्रांच ने पेश होने का दिया नोटिस

दिल्ली को बताया 'लेन-देन वाला' शहर

इंटरव्यू में जस्टिस कौल ने दिल्ली के सामाजिक और कानूनी माहौल पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने राजधानी को लेन-देन वाला शहर बताया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में उनके अच्छे दोस्त हैं और पेशे से जुड़े लोगों, यहां तक कि जजों के बीच भी बातचीत होती रहती है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग राज्यों और पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के कारण बातचीत का तरीका भी अलग-अलग होता है. जस्टिस कौल ने बताया कि दिल्ली से दूर जाने के बाद चेन्नई उनके लिए दूसरे घर जैसा बन गया है.

CEC की नियुक्ति में निष्पक्ष व्यक्ति की भूमिका पर भी बोले

जस्टिस कौल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका को लेकर चल रही बहस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार किया जाना चाहिए कि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी निष्पक्ष तीसरे पक्ष को शामिल किया जाना चाहिए या नहीं.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले इस मामले में फैसला दे चुका है, लेकिन इसके बाद सरकार ने कानून में बदलाव किया. जस्टिस कौल के मुताबिक, यह विचार करने का विषय है कि नियुक्ति के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाया जा सकता है या नहीं.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद CJP कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई

जस्टिस कौल का यह बयान 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है. इस मामले में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था. पुलिस का आरोप था कि प्रदर्शनकारी तय प्रदर्शन स्थल के नियमों का उल्लंघन करते हुए वहां पहुंचे और शांति बनाए रखने से जुड़ी शर्तें तोड़ीं.

यह भी पढ़ें: सौरव दास, आशुतोष रांका समेत 3 गिरफ्तार! CJP लीगल हेड ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

Continue reading on the app

  Sports

'गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना', न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिला मां जैसा दुलार, बलिया की महिला का वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Ballia Lady Video: क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 19 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले इस 15 साल के बच्चे को मैदान के बाहर एक महिला फैन ने मां की तरह सलाह देते हुए गर्म पानी पीने की हिदायत दी. Wed, 28 Oct 2026 09:45:47 +0530

  Videos
See all

IMD Weather Alert: 8 बजते ही IMD का भयंकर अलर्ट जारी? मौसम का बड़ा अपडेट! Weather Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:07+00:00

Jio IPO Listing : आज शेयर बाजार में Jio की लिस्टिंग, निवेशकों को होगा मुनाफा? | Reliance Jio IPO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers