काशी में रंगभरी एकादशी के साथ होली की शुरुआत हो गई है. बाबा विश्वनाथ और मां गौरा संग फूलों की होली खेली गई. मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली भी हुई, जो कि इस बार काफी व्यवस्थित और वहां कम भीड़ देखने को मिली.
पंजाब के मोगा जिले के जलालाबाद गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल में लूट की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला ने ही साजिश रची थी. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सीनियर पुरुष नेशनल बास्केटबॉल टीम फिलहाल कतर के दोहा में फंसी हुई है. वह FIBA बास्केटबॉल वर्ल्ड कप 2027 के एशियाई क्वालीफायर में हिस्सा लेने गई थी. उसका अगला मैच 3 मार्च को खेला जाना था. Sun, 01 Mar 2026 07:52:07 +0530