भारत जल्द ही दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा: डॉ. जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2014 में कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने से लेकर आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक का भारत का सफर देश के आत्मविश्वास, क्षमता और दिशा में बड़े बदलाव को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि भारत अब निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेगा।
तिरुवनंतपुरम के कौडियार में पी. परमेश्वरन मेमोरियल लेक्चर देते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था, जो अब बढ़कर 38वें स्थान पर पहुंच गया है।
देश में अब दो लाख से अधिक स्टार्टअप हैं, जो 21 लाख से ज्यादा रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब वर्ष 2015 में स्टार्टअप इंडिया की घोषणा की गई थी, तब यह अवधारणा कई लोगों के लिए नई थी, लेकिन आज यह देशव्यापी आंदोलन बन चुका है।
इनमें से लगभग आधे स्टार्टअप टियर 2 और 3 स्तर के शहरों से उभर रहे हैं, और इनमें बड़ी संख्या महिला उद्यमियों द्वारा संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर पारंपरिक सोच में बदलाव आ रहा है। आज महिला वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक अंतरिक्ष, विज्ञान और शासन से जुड़े देश के कई प्रमुख राष्ट्रीय अभियानों का नेतृत्व कर रही हैं।
अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. सिंह ने कहा कि पेटेंट आवेदन के मामले में भारत दुनिया में छठे स्थान पर है और इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक आवेदन भारतीयों द्वारा दायर किए गए हैं।
वैज्ञानिक प्रकाशनों के मामले में भी भारत शीर्ष देशों में शामिल है और बड़ी संख्या में शोध पत्रों को वैश्विक स्तर पर उद्धृत किया जा रहा है। हजारों भारतीय वैज्ञानिक दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं, जो भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा की वैश्विक पहचान को दर्शाता है।
मंत्री ने कहा कि नीतिगत सुधारों से निजी क्षेत्र की भागीदारी के नए रास्ते खुले हैं, जिससे भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में तेज विस्तार हुआ है। रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताएं भी काफी बढ़ी हैं, निर्यात में वृद्धि हुई है और आत्मनिर्भरता मजबूत हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि समुद्री संसाधनों, गहरे समुद्र के खनिजों और जैव विविधता की खोज भविष्य में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के मूल्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत को आज के युवा ही आकार देंगे।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखी अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2', वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Suniel Shetty Not Watch Ahan Shetty Film Border 2: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 पिछले महीने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि सुनील शेट्टी ने अब तक अपने बेटे की यह फिल्म नहीं देखी है. उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया.
क्यों नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’?
हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही मन बना लिया था कि चूंकि यह देशभक्ति की फिल्म है, इसलिए इसका कलेक्शन 500 करोड़ रुपये तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि यह देशभक्ति की फिल्म है, तो 500 करोड़ रुपये की कमाई होनी चाहिए. मैंने ठान लिया था कि मैं फिल्म तब देखूंगा जब यह 500 करोड़ी हो जाएगी. अभी इसका कलेक्शन 489 करोड़ रुपये के आसपास है. मुझे लगता है कि पिता के प्यार के चक्कर में ऊपरवाला 10-11 करोड़ और दे ही देगा. यह एक इमोशन है और मैं उसमें फंसा हुआ हूं. इसलिए अभी तक फिल्म नहीं देखी है.” ऐसे में अब सुनील शेट्टी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे एक पिता के गर्व और भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकगॉउन्ड पर आधारित है. फिल्म का निर्माण Bhushan Kumar, Krishan Kumar, JP Dutta और Nidhi Dutta ने किया है.
ये भी पढ़ें: ससुराल में यूं हुआ Rashmika Mandanna का ग्रैंड वेलकम, वायरल हुआ गृह प्रवेश का वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)




