Responsive Scrollable Menu

Holi 2026: होली पर बन रहा है डबल राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Holi 2026: कुछ दिन बाद होली के पावन पर्व का आगमन होता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार की होली को अत्यंत शुभ माना जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होली से पहले कुंभ राशि में बुधादित्य राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और उससे पहले 6 फरवरी को शुक्र ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था. 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग दोनों ही बहुत लाभकारी होते हैं, इन राजयोगों से जातकों के जीवन में सम्मान, उत्तम बुद्धि और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं होली से पहले किन राशियों के लिए ये डबल राजयोग फायदा पहुंचाएगा.

इन राशियों को होगा लाभ

1.मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह समय इनकम और लाभ का रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा. पुराने रुके काम पूरे हो सकेंगे. निवेश करना है तो यह उत्तम समय है. व्यापारियों को भी लाभ मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

2.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में सकारात्कम रहने वाला है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए कोई गुड न्यूज आ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है. 

3.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को इस समय धन और करियर से संबंधित लाभ मिलने वाले हैं. बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती है. समझदारी से निवेश करेंगे तो लाभ हो सकता है. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

क्या होता बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग?

जब सूर्य और बुध एक साथ किसी राशि में जाते हैं तो उसे बुधादित्य राजयोग कहा जाता है. बुध ग्रह को बुद्धि, बोलचाल और व्यापार से जुड़ा माना जाता है. इनकी मदद से फैसले लेने में शक्ति मिलती है. वहीं, शुक्रादित्य राजयोग तब बनता है जब एक ही राशि में सूर्य और शुक्र साथ में प्रवेश करते हैं. शुक्र को धन, सुख-सुविधा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस योग के बनने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च... होली कब है? डेट को लेकर चल रहा कंफ्यूजन, जानें सही तिथि

Continue reading on the app

Pakistan semi-final scenario: पाकिस्तान अभी भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है नया समीकरण?

Pakistan semi-final scenario: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली पहली टीम श्रीलंका बन गई है. श्रीलंका की इस हार के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके फैंस की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं. पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है. जी हां आपने सही सुना है. पाकिस्तान को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे क्या करना होगा. पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचे का समीकरण क्या है, आइए जानते हैं. 

पाकिस्तान अभी भी कर सकता है सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान मौजूद है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका मौजूद हैं. श्रीलंका की टीम बीते बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों हारकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस से बाहर हो गई है. इसके साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में इस ग्रुप से पहुंच चुकी है. 

अब पाकिस्तान के पास श्रीलंका की हार के बाद एक बार फिर मौका आया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल में जगह बनाती है तो न्यूजीलैंड को बाहर होना पड़ेगा. ये सब कैसे होगा, आइए पूरा समीकरण जानते हैं.

पाकिस्तान कैसे बना सकता है सेमीफाइनल में जगह

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका तब खुलेगा जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड को अंतिम मैच में हरा देगा. उस स्थिति में इंग्लैंड के 6 अंक हो जाएंगे और वो ग्रुप में टॉप पर रहेगा. न्यूजीलैंड के हार के साथ 3 अंक रह जाएंगे. इसके बाद पाकिस्तान अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हराकर 3 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की बराबरी कर सकता है.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जब 3-3 अंकों के साथ बराबर हो जाएंगी तो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट काम आएगी. इस समय पाकिस्तान का नेट रन रेट - 0.461 है, वहीं न्यूजीलैंड का नेट रन रेट + 3.050 है. ऐसे में पाकिस्तान को श्रीलंका पर जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत अलग-अलग समीकरण के साथ दर्ज करनी होगी.

इन समीकरण के साथ पाकिस्तान को होगा फायदा

उदाहरण के लिए समझिए, इंग्लैंड न्यूजीलैंड को 50 रनों से हरा देता है, तो पाकिस्तान को नेट रन रेट के आधार पर आगे निकलने के लिए श्रीलंका को लगभग 20 रनों से हराना होगा, यह मानते हुए कि पहली पारी का स्कोर लगभग 170 है.

अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है तो न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने के लिए उन्हें लगभग 17.5 ओवरों में लक्ष्य पूरा करना होगा. अगर उनकी जीत में देरी होती है, तो वे ब्लैककैप्स से पीछे रह सकते हैं और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे. 

शुक्रवार को कोलंबो में होने वाले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच होने वाला है. इस में पाकिस्तान इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगी. अगर ये मैच न्यूजीलैंड जीत जाती है तो पाकिस्तान तुरंत टी20 वर्ल्ड कप के सुपर8- से बाहर हो जाएगा और फिर पाकिस्तान और श्रीलंका का अंतिम सुपर-8 मैच बेमाइनी रह जाएगा.

ये भी पढ़ें : SL vs NZ: मेजबान श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में 61 रनों से हराया

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाएंगे संजू सैमसन? सहवाग ने कहा- अभिषेक को ब्रेक दो

Virender sehwag on Sanju Samson: वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा को ब्रेक देकर संजू सैमसन को मौका दिया जाना चाहिए. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जिम्बाब्वे से भिड़ंत करो या मरो वाली स्थिति है. इस मैच में भारत को हार मिली तो उसका टूर्नामेंट से सफर खत्म हो जाएगा. Thu, 26 Feb 2026 13:33:29 +0530

  Videos
See all

Agra Toll Plaza: टोल टैक्स मांगने पर बवाल! CCTV में कैद पूरी घटना | CCTV | Viral Video | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:15:38+00:00

हत्या करके आया, पुलिस के सामने जो मन आ रहा वो कर रहा! #meerut | #viralvideo | #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:15:50+00:00

PM Modi Israel visit LIVE: Netanyahu ने की बात सुन कर सुनकर पूरे मुस्लिम देशों में सन्नाटा| Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:12:57+00:00

News Ki Pathshala Live | Netanyahu ने क्या कर दिया, दुनियाभर में चर्चा हो रही? |PM Modi Visit Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers