Responsive Scrollable Menu

Pakistan semi-final scenario: पाकिस्तान अभी भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है नया समीकरण?

Pakistan semi-final scenario: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली पहली टीम श्रीलंका बन गई है. श्रीलंका की इस हार के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके फैंस की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं. पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है. जी हां आपने सही सुना है. पाकिस्तान को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे क्या करना होगा. पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचे का समीकरण क्या है, आइए जानते हैं. 

पाकिस्तान अभी भी कर सकता है सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान मौजूद है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका मौजूद हैं. श्रीलंका की टीम बीते बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों हारकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस से बाहर हो गई है. इसके साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में इस ग्रुप से पहुंच चुकी है. 

अब पाकिस्तान के पास श्रीलंका की हार के बाद एक बार फिर मौका आया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल में जगह बनाती है तो न्यूजीलैंड को बाहर होना पड़ेगा. ये सब कैसे होगा, आइए पूरा समीकरण जानते हैं.

पाकिस्तान कैसे बना सकता है सेमीफाइनल में जगह

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका तब खुलेगा जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड को अंतिम मैच में हरा देगा. उस स्थिति में इंग्लैंड के 6 अंक हो जाएंगे और वो ग्रुप में टॉप पर रहेगा. न्यूजीलैंड के हार के साथ 3 अंक रह जाएंगे. इसके बाद पाकिस्तान अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हराकर 3 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की बराबरी कर सकता है.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जब 3-3 अंकों के साथ बराबर हो जाएंगी तो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट काम आएगी. इस समय पाकिस्तान का नेट रन रेट - 0.461 है, वहीं न्यूजीलैंड का नेट रन रेट + 3.050 है. ऐसे में पाकिस्तान को श्रीलंका पर जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत अलग-अलग समीकरण के साथ दर्ज करनी होगी.

इन समीकरण के साथ पाकिस्तान को होगा फायदा

उदाहरण के लिए समझिए, इंग्लैंड न्यूजीलैंड को 50 रनों से हरा देता है, तो पाकिस्तान को नेट रन रेट के आधार पर आगे निकलने के लिए श्रीलंका को लगभग 20 रनों से हराना होगा, यह मानते हुए कि पहली पारी का स्कोर लगभग 170 है.

अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है तो न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने के लिए उन्हें लगभग 17.5 ओवरों में लक्ष्य पूरा करना होगा. अगर उनकी जीत में देरी होती है, तो वे ब्लैककैप्स से पीछे रह सकते हैं और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे. 

शुक्रवार को कोलंबो में होने वाले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच होने वाला है. इस में पाकिस्तान इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगी. अगर ये मैच न्यूजीलैंड जीत जाती है तो पाकिस्तान तुरंत टी20 वर्ल्ड कप के सुपर8- से बाहर हो जाएगा और फिर पाकिस्तान और श्रीलंका का अंतिम सुपर-8 मैच बेमाइनी रह जाएगा.

ये भी पढ़ें : SL vs NZ: मेजबान श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में 61 रनों से हराया

Continue reading on the app

'कनाडा में हिंसक अपराधों से भारत का नहीं कोई संबंध', PM मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले ओटावा का बड़ा बयान

Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आने वाले हैं. पीएम कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले भारत को लेकर कनाडा का रुख बदलने लगा है. इस बीच ओटावा ने कहा कि है कनाडा में हिंसक आपराधिक मामलों से भारत का कोई लेना-देना नहीं है. भारत को लेकर कनाडा के इस बयान ने सबको चौंका दिया.

भारत को लेकर क्या बोला कनाडा?

ओटावा ने कहा है कि कनाडा में हिंसक अपराधों से भारत की अब कोई भूमिका नहीं है. बता दें कि  कनाडा का यह बयान मार्क कार्नी के देश की सत्ता संभालने के बाद भारत के प्रति बदले नजरिये का संकेत है. क्योंकि पिछले कुछ सालों से कनाडा भारत पर हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय दमन के गंभीर आरोप लगाता रहा है. लेकिन कनाडा के इस बयान से ऐसा लगता है कि अब दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर से बदलने और मजबूत होने लगे हैं.

पीएम कार्नी के भारत दौरे से पहले बदला नजरिया

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट  के मुताबिक, कनाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बयान दिया. अधिकारी ने ओटावा और नई दिल्ली के बीच सुरक्षा वार्ताओं और सहयोग में प्रगति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'इन मुद्दों पर भारत सरकार के साथ हमारी गंभीर और ठोस बातचीत होती है. साथ ही विदेशी हस्तक्षेप से बचने के लिए हमारे पास मजबूत सुरक्षा उपाय मौजूद हैं."

कनाडा के आरोपों को खारिज करता रहा है भारत

बता दें कि भारत और कनाडा के संबंधों में जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान तनाव पैदा हुआ था. उस दौरान कनाडा ने कई बार भारत पर देश में होने वाली हिंसा में शामिल होने के आरोप लगाए थे. हालांकि भारत कनाडा के उन आरोपों से हमेशा इनकार किया और उन्हें निराधार और बेतुका बताया. टोरंटो स्टार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कनाडा के इस एलान  का भारत स्वागत करेगा. क्योंकि वह हमेशा इसे खारिज करता रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

 दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का श्रेय काफी हद तक घरेलू टी20 लीग एसए20 को भी जाता है जिसने देश में क्रिकेट के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के अलावा रोजगार के अवसर पैदा किए और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है। जनवरी 2023 में शुरू हुई इस लीग के चार सत्र के दौरान ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने क्रिकेट के मैदान पर कई शानदार नतीजे हासिल किए जिसमें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचना और 2025 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना भी शामिल है।

 दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक अजेय 

भारत और श्रीलंका में चल रहे मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक अजेय है। इस लीग ने देश के क्रिकेट ढांचे को ही मजबूत नहीं किया है बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है। इस लीग की सभी छह टीम एमआई केपटाउन, पार्ल रॉयल्स, जोबर्ग सुपरकिंग्स, डरबन सुपर जाइंट्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के मालिक भारतीय हैं और ऐसे में लीग की नजरें स्थानीय पर्यटकों के अलावा भारतीय पर्यटकों पर भी टिकी हैं।

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर केपटाउन और वेस्टर्न केप की पर्यटन, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने वाली आधिकारिक एजेंसी वेसग्रो ने भी एसए20 की लोकप्रियता को भुनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। वेसग्रो की कार्यकारी मुख्य पर्यटन अधिकारी जूलिया लोव ने अपनी योजनाओं को साझा करते हुए बताया, ‘‘हम अभी डेस्टिनेशन मार्केटिंग अभियान में व्यस्त हैं। हम अलग-अलग चीजों के फिल्मांकन के व्यस्त हैं और इसमें क्रिकेट भी एक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी मार्केटिंग एजेंसी के साथ मिलकर भारत में प्रचार शुरू करने के लिए काम कर रहे हैं। यह बहुत खास है। हम दक्षिण अफ्रीका पर्यटन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

 भारत के लोग पर्यटन स्थल के लिए दक्षिण अफ्रीका में रुचि दिखा रहे

जूलिया ने बताया कि भारत के लोग पर्यटन स्थल के रूप में दक्षिण अफ्रीका में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीयों की ओर से बहुत अधिक दिलचस्पी है। हमारे खेल और संस्कृति में समानता है। समय का भी अधिक अंतर नहीं है। वे सिर्फ तीन या चार घंटे आगे है इसलिए जेट लैग की भी समस्या नहीं है।’’ वेस्ट कोस्ट जिला म्यूनिसिपैलिटी में मीडिया एवं पर्यटन मार्केटिंग प्रमुख हेनरिक रॉबर्टसन का भी मानना है कि पर्यटन के मामले में एसए20 में अपार संभावनाएं हैं।

रॉबर्टसन ने कहा, ‘‘एसए20 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हमने इसे भी अपनी पर्यटन योजनाओं में शामिल किया है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ यह लीग भी पर्यटकों को लुभाने के लिए हमारी योजनाओं का अहम हिस्सा है।

Thu, 26 Feb 2026 14:11:09 +0530

  Videos
See all

जापान की मेग्लेव ट्रेन में CM योगी ने किया सफर #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:38:08+00:00

Latur में धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत | Warkari Mahakumbh | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:40:01+00:00

मदरसों पर महाराष्ट्र की सियासत में 'महाभारत' ! #warispathan #niteshrane #madarsacontroversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:45:06+00:00

Superfast News LIVE: अभी तक की 100 हेडलाइंस | PM Modi | Rahul Gandhi | India Vs Pakistan | Top 100 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:39:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers