काले पड़ गए हैं तांबे-पीतल के बर्तन? रगड़ना छोड़िये! रसोई की इन 4 चीजों से मिनटों में आएगी शीशे सी चमक
How to Clean Brass and Copper Utensils Naturally: रसोई में रखे तांबे और पीतल के बर्तन अगर काले पड़ गए हैं, तो अब आपको बाजार के महंगे और हानिकारक केमिकल वाले पाउडर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर के किचन में मौजूद चीजों से एक जादुई पेस्ट बना सकते हैं. जिससे आप बर्तनों में जमी बरसों पुरानी काली परत को मिनटों में साफ कर सकते हैं. यह घरेलू नुस्खा न केवल बर्तनों को नए जैसी चमक देता है, बल्कि आपके हाथों को भी सुरक्षित रखता है. आइए जानते हैं कमाल का नुस्खा.
Video: तरबूज-खरबूज की खेती से 3 महीने में कमाएं ₹20 लाख! किसान से सीखें खेत तैयार करने के खास टिप्स
Watermelon And Muskmelon Farming Tips: बिहार के गया जिले (मानपुर, चंदौती और गुरुआ) में तरबूज और खरबूज की खेती अब मुनाफे का बड़ा जरिया बन चुकी है. यदि आप भी इस सीजन में बंपर पैदावार चाहते हैं, तो एक्सपर्ट किसान धर्मेंद्र कुमार के ये खास टिप्स अपनाएं. खेतों की पटवन और जुताई शुरू कर दें. रोटावेटर से मिट्टी को हल्का और भुरभुरा बनाना जरूरी है. 10 फरवरी तक तैयार पौधों को खेतों में लगा दें. यदि आप सीधे बीज बोना चाहते हैं, तो 20 फरवरी तक का समय उपयुक्त है. मल्चिंग तकनीक से खेत तैयार होने के बाद बेड बनाएं और मल्चिंग पेपर का उपयोग करें. इससे नमी बनी रहती है और खरपतवार कम होते हैं. गया में उगाई जाने वाली किस्में 70-80 दिनों की होती हैं. यानी 3 महीने में फसल पूरी तरह तैयार हो जाती है. गया में लगभग 500 एकड़ में हो रही यह खेती किसानों को प्रति सीजन 15 से 20 लाख रुपये तक की आय दे रही है. कम समय में अधिक मुनाफे के लिए सही समय पर बुवाई और वैज्ञानिक तकनीक का तालमेल बेहद जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








