Responsive Scrollable Menu

फिर अंग्रेजों की तानाशाही! British में हिंदू मंदिर के बंद होने का खतरा, बंद दरवाजों के पीछे हुई बड़ी डील

पूर्वी ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में स्थित 'भारत हिंदू समाज मंदिर' और कम्युनिटी सेंटर के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। स्थानीय पीटरबरो सिटी काउंसिल (PCC) द्वारा उस भवन को बेचने के फैसले को सही ठहराया गया है, जिसे मंदिर पिछले 4 दशकों से किराये पर इस्तेमाल कर रहा है। इस फैसले के बाद 13,000 से अधिक हिंदुओं की आस्था के केंद्र के बंद होने का डर सता रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'ViRosh' की शादी! Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने रचाई शादी, उदयपुर में आज शाम फिर लेंगे सात फेरे

मंदिर प्रशासन पीटरबरो सिटी काउंसिल से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए अभियान चला रहा है। इस महीने की शुरुआत में काउंसिल कैबिनेट की बैठक में यह कहा गया कि “संपत्ति की बिक्री से करदाताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य दिलाने की उसकी कानूनी जिम्मेदारी” है। वहीं, मंदिर ने एक बयान में कहा, “हम भारत हिंदू समाज से जुड़े भवन की बिक्री की कड़ी निंदा करते हैं। समुदाय द्वारा बनाई गई संस्था को बंद दरवाजों के पीछे बिना पारदर्शिता या सहमति के नहीं बेचा जाना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: Google Gemini का AI जादू, Lyria 3 से अब आपका लिखा Text बनेगा गाना, मिनटों में बनाएं Music Track

 

इसमें कहा गया, ‘‘यह सिर्फ संपत्ति के बारे में नहीं है, बल्कि विरासत, भरोसे और जवाबदेही के बारे में है। समुदाय जवाब पाने का हक रखता है, गोपनीयता का नहीं। इस फैसले पर सवाल उठाए जाने चाहिए और इसका विरोध किया जाना चाहिए।’’ हिंदू काउंसिल यूके, जो ब्रिटिश हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख संस्था है, ने लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली पीटरबरो सिटी काउंसिल (पीसीसी) के नए प्रशासन पर मंदिर के ‘‘सामाजिक प्रभाव मूल्य’’ को पूर्व में मानने और भारत हिंदू समाज को इसका स्वामित्व हस्तांतरित करने की प्रतिबद्धता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

Continue reading on the app

India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

गुरुवार शाम 7 बजे चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप के 'सुपर 8' राउंड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा, जहां भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार ने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा मुश्किल में डाल दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हरा दिया। अब अगर भारत को टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उसे अपने अगले दोनों मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे। अगर भारत आज का मैच हार जाता है, तो वह पूरी तरह बाहर तो नहीं होगा, लेकिन उसकी किस्मत दूसरी टीमों के नतीजों और 'नेट रन रेट' पर टिक जाएगी, जो कि टीम के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब


मौसम और पिच का हाल

चेन्नई में मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल सही रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा, जो ज्यादा से ज्यादा 32 डिग्री तक जा सकता है। नमी 70% से ज्यादा होने के कारण मैदान पर ओस की भूमिका अहम होगी, जो मैच पर असर डाल सकती है।

टीम ब्लू के लिए अच्छी खबर

मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत भरी खबर है। बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने साफ किया है कि मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs WI T20 WC Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी वेस्टइंडीज की टीम

South Africa vs West Indies Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी. Thu, 26 Feb 2026 14:47:27 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Japan Visit: जापान में CM Yogi Adityanath का जलवा! दमदार भाषण सुन बजने लगी तालियां! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:07:27+00:00

Bulldozer Action: लाखों की जमीन पर कब्जा करने वालों के होश हुए फाख्ता | #bulldozer #bulldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:06:12+00:00

क्या है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ की कहानी? Avimukteshwaranand Ji Maharaj | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:06:48+00:00

Bangladesh Politics: बांग्लादेश की वजह से फायदे में भारत? Sheikh Hasina की वापसी | Tarique Rahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers