बाजार के केमिकल वाले आल्ता से हो जाती है एलर्जी, तो घर पर ही बनाइए इन आसान तरीकों से
भारतीय परंपराओं में आल्ता शुभ माना जाता है. चुकंदर और गेरू से घर पर नेचुरल आल्ता बनाकर त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है, जो त्योहारों और शादी में लंबे समय तक टिकता है.
SL vs ENG: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले बल्लेबाजी करेगी इंग्लैंड, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
SL vs ENG: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो श्रीलंका के पक्ष में गिरा. जहां, लंकाई कप्तान दासुन शनाका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर रही है. आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन्हें मौका मिला है और किन्हें बाहर किया गया है.
श्रीलंका की अंतिम ग्यारह में हुए 2 बड़े बदलाव
टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने गेंदबाजी चुनी और टॉस पर प्लेइंग-11 में हुए बदलाव के बारे में भी बताया. शनाका ने बताया की वह 2 बदलाव के साथ उतर रहे हैं. दुष्मंता चमीरा और कामिल मिसारा की वापसी हुई है. वहीं, प्रमोद मानुशन और कुशल परेरा को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया है. जबकि इंग्लैंड की टीम पिछले मैच वाली सेम प्लेइंग-11 के साथ उतरी है.
श्रीलंका-इंग्लैंड हेड टू हेड (SL VS ENG Head to Head)
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हुए 17 T20I मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड 13-4 से आगे है, जिसमें पिछली 11 मुकाबलों में (2016 से) में से हर एक में जीत शामिल है, जिनमें से तीन टूर्नामेंट से पहले इसी जगह पर हुई थीं. इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप (2010 सेमीफाइनल सहित) में भी 5-1 से आगे है, जबकि श्रीलंका की एकमात्र जीत इस जगह पर 2012 में आई थी.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका
इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने अपनी X वाइफ और बेटे को दिया 4 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट, तो यूजर्स करने लगे जमकर तारीफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















