Responsive Scrollable Menu

टैरिफ लगाना है तो संविधान का पालन करें, भारतीय-अमेरिकी वकील Neal Katyal की Trump को चुनौती

मशहूर भारतीय-अमेरिकी वकील नील कत्याल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है। कत्याल का कहना है कि राष्ट्रपति अपनी मर्जी से ऐसे टैक्स नहीं थोप सकते और उन्हें इसके लिए अमेरिकी संसद की मंजूरी लेनी चाहिए।

क्या है कानूनी विवाद?

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के पुराने टैरिफ फैसलों को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने साफ किया कि टैक्स लगाने का मुख्य अधिकार संसद के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं। इसके बावजूद ट्रंप ने 'सेक्शन 122' का हवाला देते हुए 15 प्रतिशत का नया ग्लोबल टैरिफ घोषित कर दिया। कत्याल ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद सरकार के न्याय विभाग ने पहले अदालत में इसके उलट दलील दी थी। उन्होंने कहा, 'अगर ट्रंप का यह आइडिया इतना ही अच्छा है, तो उन्हें संसद को मनाने में कोई डर नहीं होना चाहिए। हमारे संविधान का तरीका यही है।'


इसे भी पढ़ें: Super Bomb तूफान का America पर Attack, एयर इंडिया ने New York की सभी उड़ानें कीं रद्द


भारत पर क्या होगा असर?

ट्रंप के इस फैसले का सीधा असर भारत पर भी पड़ेगा। व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार, भारत जैसे देश भी इस नए ग्लोबल टैरिफ के दायरे में आएंगे। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका व्यापार को लेकर एक समझौते पर काम कर रहे हैं। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एंटी-अमेरिकन बताते हुए अपने फैसले को सही ठहराया है।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan की Afghanistan में Surgical Strike! आतंकी हमलों के बाद TTP के 7 कैंप किए ध्वस्त


कौन हैं नील कत्याल?

नील कत्याल अमेरिका के सबसे प्रभावशाली वकीलों में से एक हैं। उनका जन्म शिकागो में भारतीय माता-पिता (एक डॉक्टर और एक इंजीनियर) के घर हुआ था। वे येल लॉ स्कूल से पढ़े हैं और राष्ट्रपति ओबामा के समय में 'एक्टिंग सॉलिसिटर जनरल' रह चुके हैं। उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में 50 से ज्यादा केस लड़े हैं। वे ट्रंप के 2017 के ट्रैवल बैन जैसे बड़े मामलों को चुनौती देने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और संवैधानिक मामलों के बड़े विशेषज्ञ माने जाते हैं।

Continue reading on the app

Punch Monkey: ठुकराए गए बेबी मंकी ‘पंच’ को मिला परिवार, वीडियो देख भावुक हुए लोग; VIRAL VIDEO

Punch Monkey: जापान के इचिकावा सिटी जू से एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों का दिल छू लिया। सात महीने के नन्हे बंदर ‘पंच’ को आखिरकार उसका परिवार मिल गया है। मां से ठुकराए जाने और टोली से परेशान किए जाने के बाद आखिरकार उसे अपनापन मिल रहा है।

मां ने छोड़ा तो खिलौना बना सहारा

जुलाई 2025 में जन्मे पंच को उसकी मां ने जन्म के तुरंत बाद छोड़ दिया था। ऐसे मामलों में छोटे बंदर अक्सर अकेले और असुरक्षित महसूस करते हैं। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे सहारा देने के लिए बंदर जैसा दिखने वाला सॉफ्ट टॉय दिया। पंच उस खिलौने को अपनी मां की तरह गले लगाकर रखता था। वो उसके साथ सोता, खेलता और डर लगने पर उसे कसकर पकड़ लेता था।

यह भी पढ़े - Lift Viral Video: छोटी बच्ची ने लिफ्ट में फंसे दो बच्चों की बचाई जान, बनी सोशल मीडिया की हीरो

सोशल मीडिया पर छाया पंच

पंच और उसके ‘खिलौना-मां’ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लोग उसकी मासूमियत देखकर भावुक हो उठे। कई यूजर्स ने लिखा कि एक छोटे से बंदर की कहानी ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए। “Stay strong baby Punch” जैसे कमेंट्स से इंटरनेट भर गया। कुछ लोगो ने तो पंच का AI वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल तक कर दिया। 

यह भी पढ़े - शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, आइवरी लहंगा और व्हाइट शेरवानी में दिखा कपल का रॉयल अंदाज

टोली ने किया स्वीकार

शुरुआत में जब पंच दूसरे बच्चों के साथ खेलने जाता था तो मादा बंदर उसे दूर भगा देती थी। उन्हें लगता था कि वो उनके बच्चों को परेशान कर सकता है। लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलने लगे। हाल ही में वायरल वीडियो में देखा गया कि एक बंदर ने पंच को गले लगा लिया, वहीं दूसरा उसके बाल साफ करता नजर आया। 

यह भी पढ़े - जावेद अख्तर ने तालिबान के नए कानून को बताया अमानवीय; मौलवियों से की ये अपील...

खुश हैं बेबी पंच

Punch Monkey

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि पंच अब बाकी बंदरों के साथ घुल-मिल रहा है। वो बाकी बंदरो के साथ खेलता है, बातचीत करता है और पहले से ज्यादा खुश दिखता है। हालांकि उसका प्यारा खिलौना अभी भी उसके पास है।

यह भी पढ़े - अनुराग कश्यप ने ‘The Kerala Story 2’ को कहा बकवास: बीफ सीन पर जताई नाराजगी; कहा - लालची डायरेक्टर…

Continue reading on the app

  Sports

बचके रहो रे बाबा! वेस्टइंडीज खेमे में जिम्बाब्वे से उलटफेर का डर, सुपर-8 मैच से पहले कोच ने टीम को दी चेतावनी

Daren Sammy warner his team: वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को होने वाले मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी कि जिम्बाब्वे को किसी भी तरह कम मत समझो, वरना आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हो. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम जबरदस्त फॉर्म में है. उसने दो बड़े उलटफेर करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है. Sun, 22 Feb 2026 17:03:31 +0530

  Videos
See all

ईरान की 'रिंग ऑफ़ फायर' | #usiranconflict #khamenei #trump #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:36:23+00:00

दो दिवसीय बैठक में Bajrang Dal ने तय की नई दिशा, अशांत क्षेत्रों में कानून लागू करने पर जोर l Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:39:33+00:00

Congress देश के लिए बोझ बन गई है - PM मोदी | PM Modi Speech | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:45:04+00:00

बेंजामिन नेतन्याहू 'किंग बीबी' कैसे बने? #netanyahu #middleeast #usiranconflict #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:35:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers