Responsive Scrollable Menu

वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले वाली किफायती गाड़ियां, लिस्ट में स्विफ्ट और टाटा पंच भी

अगर आप वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले फीचर वाली किसी बजट कार का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टाटा पंच भी शामिल है।

Continue reading on the app

Healthy Foods: बुखार की वजह से शरीर हो गया कमज़ोर? इन फूड्स से दोबारा लौटेगी बॉडी एनर्जी

Healthy Foods: बुखार उतरने के बाद अक्सर शरीर टूटा-टूटा सा लगता है। कमजोरी, चक्कर, भूख न लगना और सुस्ती ये सब संकेत हैं कि शरीर को अब खास पोषण की जरूरत है। कई लोग दवा तो समय पर ले लेते हैं, लेकिन रिकवरी के दौरान सही खानपान पर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से कमजोरी लंबे समय तक बनी रहती है।

डॉक्टर भी मानते हैं कि बुखार के बाद शरीर को हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर आहार चाहिए। सही डाइट न केवल एनर्जी वापस लाती है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जो बुखार के बाद शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करते हैं।

5 फूड्स से बॉडी में मिलेगी भरपूर एनर्जी

मूंग दाल खिचड़ी
बुखार के बाद सबसे सुरक्षित और असरदार भोजन मूंग दाल की खिचड़ी मानी जाती है। यह हल्की होती है, जल्दी पचती है और शरीर को जरूरी प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट देती है। इसमें थोड़ा घी मिलाने से शरीर को ताकत भी मिलती है।

नारियल पानी
बुखार में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

मौसमी फल
सेब, पपीता, केला और संतरा जैसे फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि फल ताजे और साफ हों।

Vegetable Momos: फेमस स्ट्रीट फूड वेजिटेबल मोमोज़ घर पर करें तैयार, टेस्टी और हेल्दी स्नैक सब करेंगे पसंद

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार

Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान

Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम

दूध और दही
अगर डॉक्टर ने मना न किया हो तो हल्का गुनगुना दूध या ताजा दही भी लिया जा सकता है। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो कमजोरी दूर करने में सहायक है। दही आंतों के लिए भी फायदेमंद होता है।

सब्जियों का सूप
गाजर, लौकी, पालक या टमाटर का हल्का सूप शरीर को जरूरी विटामिन देता है। सूप पचने में आसान होता है और भूख भी बढ़ाता है। इसमें ज्यादा मसाले न डालें।

किन चीजों से बचें?

बुखार के बाद तली-भुनी, ज्यादा मसालेदार और जंक फूड से दूर रहें। कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स भी रिकवरी को धीमा कर सकते हैं। शरीर को पूरा आराम और पर्याप्त नींद देना भी उतना ही जरूरी है जितना सही खाना।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

बचके रहो रे बाबा! वेस्टइंडीज खेमे में जिम्बाब्वे से उलटफेर का डर, सुपर-8 मैच से पहले कोच ने टीम को दी चेतावनी

Daren Sammy warner his team: वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को होने वाले मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी कि जिम्बाब्वे को किसी भी तरह कम मत समझो, वरना आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हो. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम जबरदस्त फॉर्म में है. उसने दो बड़े उलटफेर करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है. Sun, 22 Feb 2026 17:03:31 +0530

  Videos
See all

दो दिवसीय बैठक में Bajrang Dal ने तय की नई दिशा, अशांत क्षेत्रों में कानून लागू करने पर जोर l Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:39:33+00:00

ईरान की 'रिंग ऑफ़ फायर' | #usiranconflict #khamenei #trump #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:36:23+00:00

बेंजामिन नेतन्याहू 'किंग बीबी' कैसे बने? #netanyahu #middleeast #usiranconflict #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:35:09+00:00

Congress देश के लिए बोझ बन गई है - PM मोदी | PM Modi Speech | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers