Responsive Scrollable Menu

देश के साथ विदेशी बाजारों में भी इस 'मेड इन इंडिया' कार का जलवा! दनादन हो रहा एक्सपोर्ट

भारत से कारों का एक्सपोर्ट लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है. जनवरी 2026 में 77,666 मेड-इन-इंडिया गाड़ियां विदेशी बाजारों में भेजी गईं. Maruti Fronx सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार रही, जबकि Jimny और S-Presso ने चौंकाने वाली ग्रोथ दर्ज की. जानिए टॉप-5 मॉडल्स और पूरी लिस्ट की डिटेल्ड रिपोर्ट.

Continue reading on the app

SFI बीफ-फेस्ट की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने आलोचना की:फिल्म केरल स्टोरी 2 के विरोध में आयोजन किया था; कहा-बीफ और मुसलमानों में लिंक नहीं

केरल में फिल्म केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड के खिलाफ स्टूडेंट्स फेॉरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीफ फेस्ट के आयोजन की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(IUML) ने आलोचना की है। लीग ने कहा कि इस तरह का विरोध लोगों की भावनाएं भड़काने वाला है। IUML के स्टेट जनरल सेक्रेटरी पी एम ए सलाम ने कहा कि बीफ फेस्ट मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए एक सस्ता पॉलिटिकल हथकंडा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीफ और मुसलमानों के बीच क्या लिंक है। दरअसल, फिल्म केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म में एक सीन है जिसमें एक किरदार को जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। इसका विरोध करने के लिए SFI ने बीफ फेस्ट का आयोजन किया था। सलाम ने और क्या कहा… मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी SFI के प्रोटेस्ट पर सवाल उठाए थे IUML का बीफ फेस्टिवल पर बयान मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन के केरल स्टोरी 2 फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील के दो दिन बाद आया। MSF के स्टेट जनरल सेक्रेटरी सी के नजफ ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के विरोध प्रदर्शन का विरोध करते हुए कहा था कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। SFI की डिस्ट्रिक्ट कमिटी ने मानवेयम वेधी में फेस्ट का आयोजन किया था। कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके पहले पार्ट, द केरल स्टोरी ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीता था। 20 फरवरी: केरल हाइकोर्ट ने मेकर्स और CBFC को नोटिस दिया केरल हाईकोर्ट ने 20 फरवरी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया। यह नोटिस उस याचिका पर सुनवाई के बाद जारी हुआ, जिसमें संबंधित फिल्म को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को कैंसिल करने की मांग की गई। कन्नूर जिले के चिट्टारिपरम्बा के रहने वाले श्रीदेव नम्बूथिरी ने यह याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि फिल्म में बिना किसी ठोस सबूत के पूरे राज्य को गलत तरीके से बदनाम किया गया और रूढ़िवादी तरीके से दिखाया गया। पूरी खबर पढ़ें… पहला पार्ट 2023 में आया, 156 करोड़ से ज्यादा की कमाई साल 2023 में द केरल स्टोरी ने 156 करोड़ रुपए से ज्यादी की कमाई की थी। तब भी इस फिल्म का कई राज्यों में विरोध हुआ था। बंगाल और केरल जैसे राज्यों में फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठी थी। पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया था। सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो राज्य की शांति-व्यवस्था बाधित हो सकती है। ममता बोलीं- पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया, अब केरल के लोगों का कर रहे ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- केरल के बाद अब बंगाल को निशाना बनाया जाएगा। मुझे पता चला कि बंगाल की भी फाइलें तैयार की जा रही हैं। मैं केरल के मुख्यमंत्री से बात करूंगी और उन्हें बताऊंगी कि CPM के कुछ लोग भी BJP के साथ मिले हुए हैं। इस फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। अगर ये फिल्म बंगाल में चलती रही तो राज्य का साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। इन लोगों ने पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया और अब केरल के लोगों का कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा था- प्रधानमंत्री अब फिल्म प्रमोटर भी बन गए हैं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि हमारे प्रधानमंत्री एक्टर होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रमोटर भी बन गए हैं। 130 करोड़ लोगों का प्रधानमंत्री एक झूठी फिल्म को बढ़ावा दे रहा है। फिल्म बनाने वालों से मैं ये पूछना चाहता हूं कि ये फिक्शन है या फैक्ट है। तुम कब तक मुसलमानों को बदनाम करके और झूठ बोलकर अपना पेट पालोगे। ------------ ये खबर भी पढ़ें… गिरिराज सिंह ने 'केरल स्टोरी', 'कश्मीर फाइल्स' का किया समर्थन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चाई दिखाने वाली फिल्मों का विरोध गलत है। रक्सौल जाते समय पीपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सिंह ने कहा कि इन फिल्मों का विरोध वे लोग कर रहे हैं जो देश की सच्चाई जनता तक पहुंचने से रोकना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA T20 WC: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पानी में धुला, आज भारत- साउथ अफ्रीका मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? समझिए पॉइंट टेबल का गणित

IND vs SA T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन क्या होगा, अगर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला में भी पानी बरसा? प्वाइंट टेबल पर क्या असर पड़ेगा? Sun, 22 Feb 2026 17:01:53 +0530

  Videos
See all

Congress देश के लिए बोझ बन गई है - PM मोदी | PM Modi Speech | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:45:04+00:00

BJP Protest Against Congress: Bhopal पथराव पर सियासत तेज! भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हबीबगंज थाना l #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:44:40+00:00

ईरान की 'रिंग ऑफ़ फायर' | #usiranconflict #khamenei #trump #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:36:23+00:00

बेंजामिन नेतन्याहू 'किंग बीबी' कैसे बने? #netanyahu #middleeast #usiranconflict #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:35:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers