टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट की जंग तेज हो गई है। सुपर-8 स्टेज का दूसरा अहम मुकाबला आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर यहां पहुंची हैं, जहां उन्होंने 4 में से 3-3 मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह …
Hardik Pandya Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक भले ही अब अलग हो चुके हों लेकिन अपने बेटे की परवरिश को लेकर दोनों का रिश्ता अब भी मजबूत दिखाई देता। हाल ही में एक खबर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। कहा जा रहा है कि हार्दिक ने नताशा और अपने बेटे के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की है।
यह कार कोई साधारण गाड़ी नहीं बल्कि शानदार लैंड रोवर डिफेंडर है। इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के हिसाब से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा इस नई काली लग्जरी एसयूवी के साथ नजर आईं। उनके साथ बेटा अगस्त्य भी दिखाई दिया।
दिलचस्प बात यह है कि कार से जुड़ी तस्वीरें खुद वाहन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। कैप्शन में यह भी बताया गया कि यह कार मुंबई में डिलीवर की गई और इसे अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को पेश किया गया।
इस खबर के बाद फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई। कई लोग इसे हार्दिक की तरफ से परिवार के लिए खास जेस्चर मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह उनके बेटे के लिए किया गया प्यार है।
दरअसल जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया था। अलग होने के बावजूद दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश को हमेशा प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि दोनों की को-पेरेंटिंग की अक्सर तारीफ होती रहती है।
इन दिनों हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि मानी गई। वहीं नताशा भी धीरे-धीरे लाइमलाइट में लौट रही हैं। हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह जिंदगी में फिर से प्यार के लिए खुली हैं और पिछले अनुभवों ने उन्हें और मजबूत बनाया है।
मुंबई में दिखी इस नई लग्जरी कार ने सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का जरूर लगा दिया है। चाहे यह तोहफा हो या बस एक नया खरीद, लेकिन एक बात साफ है कि अलग होने के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे के लिए साथ खड़े नजर आते हैं।