क्या आप जानते हैं, ठंड के दिनों में ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं लोग? शायद ही किसी को पता होगा कारण!
वैसे तो इंसान को वायरल सर्दी या बुखार साल के किसी भी सीजन में हो सकता है. मगर सर्दी में ज्यादा बीमारी होती है. आखिर इसके पीछे कारण क्या है, चलिए आपको बताते हैं.
UP: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घर से बरामद किए गए शव
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक सनसनीखेज और दुखद घटना में देखने को मिली. जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर में मिले. पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को शक है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला हो सकता है. पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय सत्यवीर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रामश्री (48) और 9 से 12 वर्ष की आयु के तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर क्या बोली पुलिस?
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर कासगंज के एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि, "स्थानीय पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि सत्यवीर उर्फ श्यामवीर अपने परिवार के साथ एक कमरे में रहते थे. उनका परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंचे तो पूरे मामले का पता चला. घर के अंदर सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला. जबकि बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे मिले. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया. पुलिस के मुताबिक, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है."
घर में अंदर से लगा हुआ था ताला
पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौक के कारणों का पता चलेगा. पुलिस के मुताबिक, सत्यवीर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी इस सामूहिक आत्महत्या का मुख्य कारण हो सकती है. अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कहा, "हमें यहां पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें एक पुरुष, उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटनास्थल से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि ताला अंदर से लगा हुआ था और जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं."
डीआईजी ने बताया कि, "पोस्टमार्टम के बाद विशेषज्ञ की राय ली जाएगी. लोगों से बात करने पर पता चला है कि आर्थिक तंगी इस घटना का कारण हो सकती है. उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















