Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक: अफगानिस्तान में 19 नागरिकों की हुई मौत; तालिबान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Afghanistan Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से किए गए एयरस्ट्राइक में 19 लोगों की मौत की खबर है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है और हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान का दावा है कि उसने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती इलाकों में आतंकी कैंपों को निशाना बनाया। वहीं अफगान तालिबान का आरोप है कि हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी मारे गए।

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में बमबारी की गई, जिसमें कई नागरिक हताहत हुए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगान क्षेत्र में घुसपैठ की है। अधिकारियों के अनुसार, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उधर पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सात आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया, जो पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोगियों से जुड़े थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक संगठन के ठिकाने पर भी कार्रवाई की गई, जिसने हाल ही में इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में 31 लोगों की मौत और 160 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने अफगान तालिबान शासन से बार-बार अनुरोध किया था कि अफगान जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दिया जाए, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान जवाबी कदम पर विचार कर रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी सैन्य प्रतिक्रिया की घोषणा नहीं की गई है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्तों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

ये हैं जड़ी-बूटियों को लंबे समय तक ताजा रखने के 7 असरदार तरीके!

7 effective ways to keep herbs fresh for longer: रोज़मेरी, थाइम या तुलसी जैसी खाने की जड़ी-बूटियां सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद होती हैं. लेकिन, दिक्कत यह है कि ये बहुत जल्दी मुरझा जाती हैंय अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं, तो यहां आपकी जड़ी-बूटियों को हफ़्तों तक ताज़ा रखने के सात असरदार तरीके दिए गए हैं...

Continue reading on the app

  Sports

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 608 पदों पर भर्ती, 2 मार्च तक करें आवेदन , मेरिट के आधार पर चयन, जानें डिटेल्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 608 पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। HPCL Graduate Apprenticeship Recruitment … Sun, 22 Feb 2026 11:33:40 GMT

  Videos
See all

ड्राइवर स्टेयरिंग छोड़ कार की छत पर चढ़ा, बोला हू हू | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:04:06+00:00

हू हू करते हुए कार की छत पर चढ़ा ड्राइवर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:02:49+00:00

Snow Paradise सोनमर्ग की जादुई खूबसूरती | #shorts #viralvideo #viralnews #snow #sonmarg #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:04:03+00:00

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान का मदरसा उड़ाया, खून का घूँट पीकर बैठा तालिबान | Pakistan Afghanistan War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:03:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers