Responsive Scrollable Menu

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन बुलेट की तरह निकली, बेगम पुल स्टेशन से सराय काले खां का सफर 39 मिनट में किया पूरा

नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। दो दिन बाद यानी 22 फरवरी से इस स्टेशन को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ तक के इस कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को करेंगे। आज नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ। बुलेट की तरह निकली वंदे भारत ट्रेन ने बेगम पुल स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक का सफर मात्र 39 मिनट में पूरा कर लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशनों के बीच सर्विस दी जा रही है। सराय काले खां से मेरठ तक आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे 17 प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है। आज वंदे भारत ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन के सराय काले खां से बेगमपुर के बीच सफर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक्स पर आशीष नामक यूजर ने लिखा कि रेलवे की तस्वीर बदल रही है। वहीं, दीपिका ने कहा कि सफर करने में आनंद आ गया। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी सफर को बेहद किफायती और आरामदायक बता रहे हैं। 

पूरे दिल्ली एनसीआर को इसका फायदा

दिल्ली से मेरठ के बीच लाखों यात्री रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सफर करते हैं। वंदे भारत ट्रेन इन सभी यात्रियों के लिए वरदान से कम नहीं है। कारण यह है कि दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर 55 मिनट में तय हो जाएगा। दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारी भी आसानी से आ-जा सकेंगे। यह राजधानी की गति को तेज करने में भी सहायक साबित होगा। 

सराय काले खां स्टेशन के पास जाम

उधर, सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन पर रोजाना लगने वाले जाम को लेकर भी खबर सामने आई। यहां अवैध रेहड़ी पटरी वालों की वजह से रोजाना जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए एमसीडी और पुलिस को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर

समाप्त

Continue reading on the app

T20 World Cup Super-8: मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, इस गेंदबाज को बनाया कप्तान

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद 5 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है. इसके लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया गया है. ये सीरीज 15 मार्च से शुरू होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MP SET 2025: 1 मार्च को होगी राज्य पात्रता परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025-26) 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। एडमिट कार्ड 20 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले … Sun, 22 Feb 2026 13:33:48 GMT

  Videos
See all

3 फुट का दूल्हा, 2 फुट 7 इंच की दुल्हन! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:07:26+00:00

Viral Video: घरवाली-बाहरवाली में भयंकर बवाल देखो! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:09:14+00:00

UP विधानसभा मज़ाकिया अंदाज़ में दिखे CM Yogi, सपा विधायक की ली चुटकी | BJP | Samajwadi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:13:52+00:00

सांडो ने मचा दिया तहलका | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers