Responsive Scrollable Menu

Supreme Court के फैसले से बौखलाए Donald Trump, भारत समेत दुनिया पर ठोका 15% Global Tariff

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि सभी देशों पर एक दिन पहले लागू किए गए 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। ट्रंप की ओर से पहले लगाए गए भारी भरकम शुल्क को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति ने भारत समेत सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए प्रभावी 10 प्रतिशत शुल्क लगाया था। अमेरिका के 10 प्रतिशत शुल्क पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि वह इन शुल्कों और उनके प्रभावों का अध्ययन कर रही है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कल शुल्क को लेकर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के हास्यास्पद, खराब ढंग से लिखे गए और असामान्य रूप से अमेरिका विरोधी फैसले की गहन, विस्तृत और पूरी समीक्षा व कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहा हूं। इन देशों में से कई दशकों से अमेरिका से अनुचित लाभ उठा रहे थे, जिसका (जब तक मैं आया नहीं) कोई प्रतिशोध नहीं लिया गया।”

उन्होंने कहा, “आने वाले कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन नए और कानूनी रूप से स्वीकार्य शुल्क निर्धारित करेगा और लागू करेगा, जो ‘अमेरिका को पुनः महान बनाने’ की हमारी सफल प्रक्रिया को जारी रखेंगे।” नयी दिल्ली में वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार अमेरिका में शुल्क से जुड़े ताजा घटनाक्रम और उनके संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रही है। मंत्रालय ने बयान में कहा, “शुक्रवार को सीमा शुल्क के बारे में आए अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संबोधित संवाददाता सम्मेलन की जानकारी हमारे संज्ञान में है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से कुछ कदमों की घोषणा की गई है। हम इन सभी घटनाक्रमों का उनके प्रभावों के संदर्भ में अध्ययन कर रहे हैं।”

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की एक पीठ ने शुक्रवार को छह-तीन के बहुमत से फैसला दिया कि ट्रंप का आपातकालीन शक्तियों के कानून (आईईईपीए, 1977) के तहत दूसरे देशों पर आयात शुल्क लगाने का कदम वैध नहीं था। इस कानून के तहत राष्ट्रपति के पास आयात पर कर लगाने का अधिकार नहीं था। अमेरिकी सीमा शुल्क एजेंसी ने दिसंबर तक आईईईपीए के तहत जारी शुल्क आदेशों के तहत कुल 133 अरब डॉलर वसूल किए हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि इस राशि का रिफंड आयातकों को मिल सकता है, लेकिन आम लोगों को यह रिफंड मिलना मुश्किल है, क्योंकि कंपनियों ने बढ़े हुए शुल्क का बोझ कीमत वृद्धि के रूप में उपभोक्ताओं पर डाल दिया था।

Continue reading on the app

South Africa के खिलाफ Super 8 मैच से पहले दुविधा, Arshdeep या Kuldeep में से किसे मिलेगा मौका?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर आठ चरण का मैच नियमित काली मिट्टी पर खेला जायेगा जिससे स्पिनरों को शायद मदद नहीं मिले और इससे टीम प्रबंधन के सामने दुविधा हो गई है कि अतिरिक्त स्पिनर को चुने या तेज गेंदबाज का। उपकप्तान अक्षर पटेल टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं। डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह की उपयोगिता को देखते हुए भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल करने से पहले काफी सोच विचार करेगी।

मोटेरा मैदान पर सभी तीन तरह की पिचें हैं , लाल मिट्टी, काली मिट्टी और मिश्रित मिट्टी की। इस मैच के लिये काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है जिससे अच्छा उछाल मिलेगा। इससे घास पूरी तरह से छांट दी गई है। मोटेरा में क्रिकेट खेलते आये गुजरात के एक पूर्व कप्तान ने कहा कि इससे स्पिनरों को टर्न नहीं मिलेगी।

भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ यह सपाट पिच लग रही है। इस पर अच्छा उछाल मिलेगा। अगर मैं कप्तान होता तो कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को चुनता।

Continue reading on the app

  Sports

डोल पूर्णिमा 2026 कब है? जानें डोल यात्रा की सही तिथि, पूजा विधि और राधा-कृष्ण का महत्व

फाल्गुन का महीना आते ही मौसम में रंग घुलने लगते हैं। हवा में होली की खुशबू होती है और मंदिरों में राधा-कृष्ण के भजन गूंजने लगते हैं। इसी पावन समय में आती है डोल पूर्णिमा, जिसे डोल यात्रा या डोल उत्सव भी कहा जाता है। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और उल्लास … Sun, 22 Feb 2026 12:08:17 GMT

  Videos
See all

Telangana में बवाल! Congress और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:29:54+00:00

Protest Against Congress LIVE: कांग्रेस के खिलाफ गुस्से में भीड़ | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:32:14+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर किया हमला | Pakistan border strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:30:13+00:00

Nalasopara Murder: युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या! #short #nalasopara #murdernews #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:31:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers