रात को नींद नहीं आती? रोज करें मकरासन, अनिद्रा और चिंता से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बहुत जरूरी हो गया है। यह हमें तनाव से राहत देता है और सेहतमंद बनाता है। योग के कई आसनों में से एक आसन है मकरासन। ये सिर्फ एक आरामदायक मुद्रा नहीं, बल्कि तनाव, थकान और कमर दर्द से राहत पाने का एक बेहतरीन उपाय है।
मकरासन संस्कृत का शब्द है, जो मकर और आसन इन दो शब्दों से मिलकर बना है। यहां मकर का अर्थ मगरमच्छ और आसन का अर्थ मुद्रा से है। इस आसन को करने से पीठ और कमर का दर्द कम होता है और शरीर को आराम मिलता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, मकरासन करने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। खासतौर से यह पीठ, कमर और कंधों की जकड़न को दूर करता है। यह श्वसन प्रणाली के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यह योगासन मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
यह रीढ़ की हड्डी के लिए बेहद लाभकारी योगासन है। मकरासन रीढ़ की हड्डी की संरचना को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है और उसमें लचीलापन बढ़ाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पीठ दर्द, स्लिप डिस्क या स्पाइनल टेंशन से जूझ रहे हैं। इसका नियमित अभ्यास रीढ़ की हड्डी को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।
मकरासन को रिलैक्सिंग पोज भी कहा जाता है और इसका सबसे बड़ा फायदा हमारे नर्वस सिस्टम पर दिखता है। दरअसल, मकरासन करने के दौरान जब हम पेट के बल लेटकर गहरी और धीमी सांसें लेते हैं तो हमारा पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इसे शरीर का रेस्ट एंड डाइजेस्ट सिस्टम भी कहते हैं। इससे शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और मन शांत होता है।
तंत्रिका तंत्र के शांत होने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और नींद न आने की समस्या दूर होती है। तनाव कम होने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। गंभीर चोट, हालिया हुई सर्जरी और गर्भावस्था के दौरान इस आसन को करने से बचना चाहिए।
--आईएएनएस
एनएस/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
झोटा हत्याकांड की CBI को जांच सौंपेगी पंजाब सरकार, CM भगवंत मान ने किया एलान
Parvinder Jhota Murder Case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मनास में हुए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने का एलान किया है. सीएम मान ने कहा है कि सरकार नशे के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और परविंदर के परिवार के साथ है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस से लौटते ही नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई से जांच करने का एलान किया है.
सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार परविंदर के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान ने परविंदर के परिवार की मांग को मानते हुए सीबीआई से जांच कराने के एलान किया है.
ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਲੜ ਰਹੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਹਰ ਸਮੇਂ ਡੱਟ ਕੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਾਂ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 20, 2026
ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਅਸੀਂ ਇਹ ਕੇਸ CBI ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਰਹੇ ਹਾਂ...
ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਾਡੀ ਲੜਾਈ ਆਰ-ਪਾਰ ਦੀ ਹੈ... ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਾਨੂੰ ਜੋ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣਾ…
बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने की थी CBI जांच की मांग
बता दें कि पंजाब के एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की लगातार मांग हो रही थी. बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल, समेत विपक्ष की तमाम पार्टियां सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं. इसके साथ ही झोटा के परिवार और इस मामले में बनाई गई एक्शन कमेटी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की थी. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वे परविंदर झोटा के परिवार से भी मुलाकात करेंगे.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








