Responsive Scrollable Menu

झोटा हत्याकांड की CBI को जांच सौंपेगी पंजाब सरकार, CM भगवंत मान ने किया एलान

Parvinder Jhota Murder Case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मनास में हुए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने का एलान किया है. सीएम मान ने कहा है कि सरकार नशे के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और परविंदर के परिवार के साथ है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस से लौटते ही नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई से जांच करने का एलान किया है.

सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार परविंदर के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान ने परविंदर के परिवार की मांग को मानते हुए सीबीआई से जांच कराने के एलान किया है.

 

बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने की थी CBI जांच की मांग

बता दें कि पंजाब के एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की लगातार मांग हो रही थी. बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल, समेत विपक्ष की तमाम पार्टियां सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं. इसके साथ ही झोटा के परिवार और इस मामले में बनाई गई एक्शन कमेटी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की थी. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वे परविंदर झोटा के परिवार से भी मुलाकात करेंगे.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

उज्जैन से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, 70 दिन तक पैदल चलेंगे पूर्व सीएम

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार 20 अक्टूबर से अपनी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा धार्मिक नगरी उज्जैन से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर तक जाएगी। करीब 950 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा को पूरा करने में लगभग 70 दिनों का समय लगेगा।

रोजाना 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे

यात्रा के दौरान रोज लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलने का प्लान बनाया गया है। इस पूरी यात्रा में रोजाना खाने, नाश्ते और रुकने पर करीब 30 से 50 हजार रुपये का खर्च आने का अनुमान है। पूरे 70 दिनों की यात्रा का कुल बजट करीब 30 से 40 लाख रुपये तक बैठ सकता है, जिसे संभालने के लिए कई लोग आगे आए हैं।

भंडारों की बुकिंग पर बोले दिग्विजय- ‘मुझे नहीं पता कौन करा रहा इंतजाम’

यात्रा के दौरान भोजन और नाश्ते की व्यवस्था को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग खुद ही खुशी से आगे आकर भंडारे करा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि यह सब कौन करा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक लोगों ने पहले से ही खाने-पीने की बुकिंग कर रखी है।

साथ चलेगा विशेष रथ, संतों और मुस्लिम महिलाओं का भी मिला समर्थन

इस यात्रा के साथ एक खास रथ भी चल रहा है, जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां रखी गई हैं। साथ ही देश की पांच पवित्र नदियों का जल भी इसमें रखा गया है। यात्रा को कंप्यूटर बाबा समेत कई बड़े साधु-संतों का समर्थन मिला है।

एमपी के कई जिलों से होती हुई यूपी के रास्तों से पहुंचेगी अयोध्या

उज्जैन से शुरू होकर यह यात्रा तराना, शाजापुर, सारंगपुर, राजगढ़, अशोकनगर और चंदेरी होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद ललितपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ के रास्ते होते हुए यात्रा अंत में अयोध्या के राम मंदिर पहुंचेगी। हर दिन रास्ते में मिलने वाले गांवों और शहरों में लोग यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी का डबल धमाका, स्वाति चौधरी भी फाइनल में पहुंचीं, भारत के 2 मेडल पक्के

Sheetal Devi Para Shooting Asian Games: एशियन पैरा गेम्स में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने एक बार फिर दम दिखाया है. गत चैंपियन शीतल और स्वाति चौधरी ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के दो पदक पक्के कर दिए. भारत की रिकर्व मिश्रित टीम भी अंतिम चार में पहुंच गई. Tue, 20 Oct 2026 12:37:52 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Punjab Visit: अमित शाह का पंजाब दौरा, लुधियाना में रावण दहन करेंगे शाह | Punjab Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:38:12+00:00

Ravan Dahan 2026 Live: विजयादशमी पर PM Modi करेंगे रावण दहन | New Delhi | Dussehra 2026 | Ravan Vadh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:33:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers