Responsive Scrollable Menu

नई दिल्ली पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, एआई समिट में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों के साथ नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका एमओएस केवी सिंह ने स्वागत किया, और रिमझिम बरसात के बीच लोक कलाकारों की प्रस्तुति का मैक्रों ने हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में बताया कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत एमओएस केपी सिंह ने किया। पोस्ट के मुताबिक ये सम्मेलन एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत-फ्रांस के संबंधों को और ताकत देने की कोशिश है।

राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों चौथी बार भारत आए हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने मुंबई से की। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए थे।

भारत और फ्रांस के बीच 1998 से ही रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भारत और फ्रांस साल 2026 को ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ के रूप में मना रहे हैं। यह एक साल तक चलने वाली संयुक्त पहल है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच नई तकनीक, शोध और औद्योगिक नवाचार में सहयोग बढ़ाना है। इस इनोवेशन ईयर का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर है। भारत और फ्रांस मिलकर एक साझा एआई रोडमैप पर काम कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य जिम्मेदार और एथिकल एआई सिस्टम विकसित करना है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में मुलाकात की थी। दोनों ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रधानमंत्री ने फ्रांस को भारत का विशेष साझेदार बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है।

‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का अर्थ है कि दोनों देश केवल व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के बीच संबंध स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप स्तर के थे। पार्टनरशिप साल 1998 में शुरू हुई थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ रचा इतिहास, बने सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी प्लेयर

PAK vs NAM: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए बेहद ही अहम मैच में यह शतक लगाया है. इसी के साथ साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने शतक लगाया है.

टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बने साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान का टी20 इंटरनेशनल में यह पहला शतक है. साहिबजादा फरहान अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का रिकॉर्ड अहमद शहजाद के नाम दर्ज था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में शतक लगाने का कारनामा किया था. अब 12 साल बाद साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

पाकिस्तान ने खड़ा किया 199 रनों का स्कोर

नामीबिया के खिलाफ इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ किया है. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौका और 4 छक्का निकला.

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा 23 गेंद पर 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं शादाब खान 22 गेंद पर 36 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट चटकाए. जबकि गेरहार्ड इरास्मस को एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग

Continue reading on the app

  Sports

CUET PG 2026 स्कोर से मिलेगा MBA प्रोग्राम में दाखिला, ये हैं टॉप-10 कॉलेज, देखें लिस्ट 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट 2026-पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2026) एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कई केंद्रीय, प्राइवेट और स्टेट यूनिवर्सिटी ने एमबीए के लिए सीयूईटी पीजी स्कोर स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए XAT, CAT, CMAT इत्यादि परीक्षाओं में शामिल होंने की जरूरत भी नहीं … Wed, 18 Feb 2026 21:57:16 GMT

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Yadav Ji Ki Love Story पर FIR दर्ज | Pragati Tiwari | Pune Kidnapping #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:34:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI पर PM Modi की बड़ी तैयारी..जल्द लॉन्च होगा इंडिया AI मिशन 2.0! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:39:00+00:00

फिर फेर दिया पानी | Mayawati | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:30:25+00:00

IND Vs PAK | Mohsin Naqvi: आरजू ने खोल दिए PCB के सारे राज, फिर जो डिबेट में हुआ ! | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers