PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ रचा इतिहास, बने सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी प्लेयर
PAK vs NAM: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए बेहद ही अहम मैच में यह शतक लगाया है. इसी के साथ साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने शतक लगाया है.
टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बने साहिबजादा फरहान
साहिबजादा फरहान का टी20 इंटरनेशनल में यह पहला शतक है. साहिबजादा फरहान अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का रिकॉर्ड अहमद शहजाद के नाम दर्ज था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में शतक लगाने का कारनामा किया था. अब 12 साल बाद साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
Sahibzada Farhan leads the way for Pakistan with a brilliant hundred against Namibia ????
— ICC (@ICC) February 18, 2026
It is one of the @MarriottBonvoy Milestones of the #T20WorldCup ????
????: https://t.co/ig0UhhTKvn pic.twitter.com/qHwJMZ3EqF
पाकिस्तान ने खड़ा किया 199 रनों का स्कोर
नामीबिया के खिलाफ इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ किया है. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौका और 4 छक्का निकला.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा 23 गेंद पर 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं शादाब खान 22 गेंद पर 36 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट चटकाए. जबकि गेरहार्ड इरास्मस को एक सफलता मिली.
Sent the bat on a separate journey! ????✈️
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
Toe-ended over point, while the bat landed somewhere near backward square. Runs secured. Grip? Not so much. ????
ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvNAM | LIVE NOW ➡️https://t.co/tEqcKQXZLa pic.twitter.com/Up5WXnEyDZ
यह भी पढ़ें: ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग
AI Summit में Extramarks Pavilion के पवेलियन पहुंचे दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, स्मार्ट एजुकेशन पर दिया जोर
देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई महाकुंभ का आयोजन चल रहा है. इस भव्य आयोजन का हिस्सा एक्स्ट्रा मार्क्स भी है और भारत मंडपम में एक्स्ट्रा मार्क्स का पवेलियन छाया हुआ है. वहीं, आज एआई समिट के दौरान एक्स्ट्रा मार्क्स के एक्स्ट्रा एआई पवेलियन में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद पहुंचे. उनके आगमन पर आयोजकों ने बुके देकर स्वागत किया.
मंत्री ने पवेलियन में प्रदर्शित स्मार्ट एजुकेशन मॉडल, डिजिटल डिस्प्ले और एआई आधारित एजुकेशन सिस्टम के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई. दौरे के दौरान उन्होंने स्टॉल पर प्रदर्शित विभिन्न तकनीकी समाधानों को ध्यानपूर्वक देखा. डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत शैक्षणिक सामग्री और इंटरैक्टिव लर्निंग मॉड्यूल ने उनका विशेष ध्यान आकर्षित किया.
एआई टीचर का ऑप्शन नहीं
वहीं, न्यूज़ नेशन के सीनियर रिपोर्टर से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि एआई आज के समय में शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई का उद्देश्य शिक्षक या विद्यार्थी का स्थान लेना नहीं है, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना है.
उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से विद्यार्थियों के अभ्यास को सरल बनाया जा सकता है और शिक्षकों को बेहतर शिक्षण उपकरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं. यह तकनीक एजुकेशन सिस्टम को अधिक प्रभावी औररिजल्ट ओरिएंटेड बनाती है.
स्मार्ट बोर्ड और 3D एनिमेशन का प्रदर्शन
पवेलियन में शित्रा मंत्री ने स्मार्ट बोर्ड पर डेमो भी देखा. उन्होंने स्वयं बोर्ड पर लिखकर इसकी कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश की. एक्स्ट्रा मार्क्स की टीम ने बताया कि किस प्रकार 3D एनिमेशन और इंटरैक्टिव कंटेंट के माध्यम से जटिल विषयों को सरल बनाया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि स्मार्ट एजुकेशन का समय आ गया है और अगर भारत को वैश्विक स्तर पर शिक्षा में अग्रणी बनना है तो तकनीक को अपनाना अनिवार्य है.
प्रधानमंत्री की तस्वीर को गौर से देखा
दौरे के दौरान मंत्री ने पवेलियन में प्रदर्शित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी देखी. आयोजकों ने बताया कि डिजिटल इंडिया और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल उसी दृष्टिकोण का हिस्सा है.
एक्स्ट्रा मार्क्स की ग्लोबल पहुंच
एडटेक कंपनी Extra Marks द्वारा विकसित एक्स्ट्रा एआई सिस्टम न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहुंच बना रहा है. कंपनी का उद्देश्य केवल परीक्षा आधारित तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्किल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है. स्मार्ट एग्जाम सिस्टम, डिजिटल असेसमेंट और स्किल डेवलपमेंट मॉड्यूल के जरिए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है.
स्किल बेस्ड एजुकेशन पर फोक्स
पवेलियन में मौजूद प्रतिनिधियों ने बताया कि एआई आधारित शिक्षण प्रणाली विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कौशल भी प्रदान करती है. इससे विद्यार्थी देश और विदेश में प्रतिस्पर्धी अवसरों के लिए तैयार हो सकते हैं.
शिक्षा मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में सुधार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सहित पूरे देश में स्मार्ट शिक्षा मॉडल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है.
एआई समिट में एक्स्ट्रा एआई पवेलियन का यह दौरा शिक्षा क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को मजबूत करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में एआई आधारित शिक्षण प्रणाली भारतीय शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















